OnePlus 6T का रिटेल बॉक्स लीक, वाटरड्रॉप डिस्प्ले हो सकता है इसमें

वनप्लस 6 के अपग्रेड वर्जन OnePlus 6T का पैकेजिंग और रिटेल बॉक्स इंटरनेट पर लीक हो गया है। फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus 6T वाटरड्रॉप डिस्प्ले डिजाइन और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आ सकता है।

OnePlus 6T का रिटेल बॉक्स लीक, वाटरड्रॉप डिस्प्ले हो सकता है इसमें
ख़ास बातें
  • अक्टूबर में लॉन्च हो सकता है वनप्लस 6टी
  • OnePlus 6T का पैकेजिंग और रिटेल बॉक्स लीक
  • OnePlus 6 का अपग्रेड वर्जन होगा वनप्लस 6टी
विज्ञापन
वनप्लस 6 के अपग्रेड वर्जन OnePlus 6T का पैकेजिंग और रिटेल बॉक्स इंटरनेट पर लीक हो गया है। रिटेल बॉक्स में वनप्लस 6टी के डिजाइन से पर्दा उठा है। हैंडसेट निर्माता कंपनी वनप्लस का अगला फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus 6T वाटरड्रॉप डिस्प्ले डिजाइन और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आ सकता है। रिटेल बॉक्स में फोन के डिजाइन की आउटलाइन ही नजर आ रही है। हाल ही में सामने आई एक रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी OnePlus 6T को अक्टूबर 2018 में लॉन्च कर सकती है। वनप्लस 6टी के रिटेल बॉक्स की तस्वीर स्लैशलीक पर स्पॉट की गई और चीनी वेबसाइट Weibo पर पोस्ट की गई है।

रिटेल बॉक्स को अगर आप ध्यान से देखेंगे तो आपको "Unlock the speed" लिखा भी नजर आएगा। उम्मीद है कि कंपनी ओप्पो नेक्स्ट जेन सीरीज की तरह OnePlus 6T को लॉन्च कर सकती है। इस साल अगस्त में ओप्पो ने Oppo R17, Oppo R17 Pro स्मार्टफोन से पर्दा उठाया है। ओप्पो के दोनों ही हैंडसेट में एक सामान डिस्प्ले नॉच और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है। याद करा दें कि इस साल मई में कंपनी ने OnePlus 6 को लॉन्च किया था। उम्मीद है कि अक्टूबर 2018 तक कंपनी OnePlus 6T को भी लॉन्च करेगी। वनप्लस 6टी की कीमत 550 डॉलर (लगभग 39,300 रुपये) हो सकती है।

CNET वेबसाइट की रिपोर्ट में कहा गया है कि यह हैंडसेट अमेरिका में टी-मोबाइल कैरियर के साथ एक एक्सक्लूसिवल डील के तहत आएगा। हाल ही में  OnePlus ने T-Mobile के साथ एक डील साइन की है। टी-मोबाइल के मोबाइल नेटवर्क को ऑप्टिमाइज करने के लिए OnePlus 6T का एक खास वेरिएंट लॉन्च किया जा सकता है। रूस में OnePlus 6T को ईईसी (यूरेशियन इकनॉमिक कमिशन) पोर्टल पर स्पॉट किया गया था। पोर्टल पर वनप्लस 6टी का मॉडल नंबर था-A6013।   याद रहे कि OnePlus 6 को टीना पर A6000 मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया था। ऐसे में A6013 मॉडल नंबर OnePlus 6T का ही लगता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: OnePlus 6T, OnePlus 6, OnePlus
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Lava Virat V1 Pro 5G सेल होने जा रही शुरू, 6GB रैम के साथ ₹2700 तक सस्ते में खरीदने का मौका!
  2. Nepal Floods: नेपाल जैसी बाढ़ आ जाए तो क्या करें? ये 7 गैजेट्स बचा सकते हैं आपकी जान
  3. NASA के रोवर को मंगल पर दिखा जैली फिश जैसा जीव! फोटो ने खींचा ध्यान
  4. Poco X8 Power 5G आ रहा 10,000mAh बैटरी के साथ, 4 सितंबर को है भारत में लॉन्च, IP69 रेटिंग!
  5. Upcoming Smartphones: Poco F9 Ultra, Vivo V80 Lite 5G, Redmi 17, Poco X8 Power जैसे स्मार्टफोन्स की मचेगी धूम! 10,000mAh बैटरी
  6. Ather Konarc इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च, 161km तक रेंज, कीमत 99,999 रुपये से शुरू
  7. ₹8,549 में खरीदें 13 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन! 6000mAh बैटरी, IP65 रेटिंग
  8. Xiaomi ला रही प्रीमियम टैबलेट, 11000mAh बैटरी, 67W चार्जिंग के साथ हुआ लीक!
  9. भारत का 5G बदलने वाला है! अब नहीं रहेगी स्पीड की समस्या, EMF लिमिट पर सरकार का बड़ा कदम
  10. 100W पावर वाला 25000mAh पावरबैंक लाई Cuktech, iPhone 17 Pro Max को तीन से ज्यादा बार करता है चार्ज!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »