अब OnePlus 6 यूज़र को भी मिलेगा OnePlus 6T वाले कैमरा फीचर्स का मज़ा

वनप्लस ने OnePlus 6 के लिए अपडेट जारी कर दिया है। वनप्लस ने OxygenOS 9.0.2 अपडेट को OnePlus 6 के लिए हाल ही में रोल आउट किया है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 2 नवंबर 2018 14:02 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus 6 को मिला OxygenOS 9.0.2 अपडेट
  • अपडेट को बैच बनाकर किया जा रहा है रोल आउट
  • OnePlus 6T में मौजूद हैं नाइटस्केप मोड और स्टूडियो लाइटिंग फीचर
OnePlus 6T के भारत में लॉन्च होते ही वनप्लस ने OnePlus 6 के लिए अपडेट जारी कर दिया है। वनप्लस ने OxygenOS 9.0.2 अपडेट को OnePlus 6 के लिए हाल ही में रोल आउट किया है। कंपनी ने कुछ समय पहले वनप्लस 6 के लिए ऑक्सीजन ओएस ओपन बीटा 6 दिया था। नया अपडेट इंस्टॉल होने के बाद OnePlus6 में आपको OnePlus 6T में मिलने वाले नाइटस्केप मोड, स्टूडियो लाइटिंग और नया नेविगेशन जेस्चर सिस्टम जैसे फीचर्स मिलेंगे। लेटेस्ट अपडेट नवंबर एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच अपडेट के साथ आता है।

OnePlus 6 को मिले नए अपडेट की जानकारी ऑफिशियल फोरम पोस्ट पर दी गई है। नाइटस्केप मोड की मदद से यूजर इंप्रूव क्वालिटी और बेहतर लो-लाइट शॉट ले सकेंगे। स्टूडियो लाइटिंग मोड लाइटिंग को एडजेस्ट कर फेस को स्कैन करने में मदद करेगा। यह फीचर Apple के पोर्टेट लाइटिंग फीचर की तरह है, कंपनी ने यह फीचर अपने लेटेस्ट iPhone 2018 मॉडल में दिया है। बता दें कि नाइस्केप एवं स्टूडियो लाइटिंग मोड OnePlus 6T में पहले से प्री-इंस्टॉल मिलेगा।  कैमरा इंप्रूवमेंट के अलावा OxygenOS 9.0.2 अपडेट में नया नेविगेशन जेस्चर मिलेगा।
Advertisement
 

About फोन सेक्शन के इंटरफेस के साथ स्टैंडबाय पावर बैकअप को बेहतर बनाया गया है। OnePlus ने Google Assistant या अन्य थर्ड पार्टी असिस्टेंट ऐप को लॉन्च करने के लिए सपोर्ट दिया है, इसके लिए यूजर को केवल 0.5 सेकेंड के लिए पावर बटन को दबाकर रखना है। यह फीचर ठीक उसी तरह है जैसा ऐप्पल आईफोन में Siri को एक्टिवेट करने के लिए पहले से मौजूद है।

वनप्लस 6  के लिए अपडेट फिलहाल कुछ यूजर को मिला है लेकिन आने वाले कुछ दिनों में अपडेट बड़े पैमाने पर जारी किया जाएगा। OnePlus 6 यूजर चाहे तो Settings > System Updates में जाकर अपडेट की जांच कर सकते हैं। इस सप्ताह के शुरुआत में ऑक्सीजन ओएस ओपन बीटा 6 को OnePlus 6 यूजर के लिए जारी किया गया था। साथ ही कंपनी ने OnePlus 6T के लिए OxygenOS 9.0.4 अपडेट को जारी कर दिया है। यह अपडेट नवंबर सिक्योरिटी अपडेट के साथ मिलेगा। अपडेट इंस्टॉल होने के बाद नाइटस्केप मोड में इंप्रूवमेंट के साथ कैमरा ऐप में स्टूडियो लाइटिंग फीचर मिलेगा।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Looks great
  • Excellent performance
  • Useful software customisations
  • Bad
  • Average camera quality
  • No wireless charging or weatherproofing
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.28 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 845

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल + 20-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

3300 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1 Oreo

रिज़ॉल्यूशन

1080x2280 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: OnePlus 6, OnePlus 6T, OxygenOS update, OxygenOS, OnePlus
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  3. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  4. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  5. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  6. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  7. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  8. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  9. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  10. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.