वनप्लस 6 का 256 जीबी वेरिएंट आना तय, पता चले अन्य स्पेसिफिकेशन भी

OnePlus 6 जल्द आ रहा है लेकिन आधिकारिक तौर पर इसकी लॉन्च डेट का खुलासा नहीं किया गया है। लेकिन OnePlus के सीईओ पेटे लाऊ ने मंगलवार को फोन के स्पेसिफिकेशन की जानकारी दी है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 4 अप्रैल 2018 16:38 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus 6 का 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट देगा बाज़ार में दस्तक
  • OnePlus के सीईओ ने फिर किए फोन के स्पेसिफिकेशन से जुड़े खुलासे
  • OnePlus इस बार मार्वल स्टूडियो की साझेदारी में करेगी फोन लॉन्च
OnePlus 6 जल्द आ रहा है लेकिन आधिकारिक तौर पर इसकी लॉन्च डेट का खुलासा नहीं किया गया है। लेकिन OnePlus के सीईओ पेटे लाऊ ने मंगलवार को फोन के स्पेसिफिकेशन की जानकारी दी है। इस जानकारी में कहा गया है कि OnePlus 6 स्मार्टफोन 256 जीबी इंटरनल स्टोरेज विकल्प के साथ आ रहा है। बता दें कि OnePlus इस बार मार्वल स्टूडियो के साथ हाथ मिला रही है। इससे कहा जा सकता है कि OnePlus 6  का एवेंजर थीम वाला वेरिएंट भी आ सकता है। कंपनी ने पिछले साल OnePlus 5T का स्टार वार्स लिमिटेड एडिशन भी उतारा था। अब नई जानकारी फोन के OnePlus 6 नाम से आने की पुष्टि के बाद आई है। उम्मीद है कि हैंडसेट एवेंजर्स इनफिनिटी वार के आस-पास लॉन्च होगा, जिसकी लॉन्चिंग 27 अप्रैल को भारत में है।

लाऊ फोरम पोस्ट पर खुलासा कर चुके हैं कि OnePlus 6, स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर से लैस होगा। इसमें 8 जीबी रैम दिए जाएंगे। जैसा कि हमने पहले बताया, फोन 256 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज में भी आएगा। स्मार्टफोन के लिए कहा गया है कि यह 4के वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करेगा।
Advertisement

लीक हुई जानकारी को आगे बढ़ाते हुए लाऊ ने OnePlus की मार्वल स्टूडियो के साथ साझेदारी के बारे में बताया। वीडियो OnePlus इंडिया के हैंडले से पोस्ट भी किया गया, लेकिन बाद में इसे हटा लिया गया। हटाये जाने से पहले एंड्रॉयड सेंट्रल के हरीश जोनालगड्डा ने यूट्यूब पर इसे पोस्ट कर दिया है।


OnePlus 6 नॉच के साथ आ रहा है। देखने में यह आईफोन X जैसा लुक देगा। स्मार्टफोन के एंड्रॉयड 8.1.0 ओरियो आउट ऑफ द बॉक्स पर चलने की संभावना है। इसमें डुअल बैंड वाई-फाई, भी होगा। 64 जीबी वेरिएंट की कीमत 3,299 चीनी युआन (तकरीबन 34,200 रुपये) और 128 जीबी वाला वेरिएंट 3,799 चीनी युआन (करीब 39,300 रुपये) का है। वहीं 256 जीबी वेरिएंट 4,399 चीनी युआन (करीबन 45,600 रुपये) कीमत वाला है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Looks great
  • Excellent performance
  • Useful software customisations
  • Bad
  • Average camera quality
  • No wireless charging or weatherproofing
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.28 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 845

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल + 20-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

3300 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1 Oreo

रिज़ॉल्यूशन

1080x2280 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 32 इंच से 85 इंच तक बड़े 4K TV Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में किए लॉन्च
  2. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  3. ₹1500 सस्ता खरीदें Motorola का 5500mAh बैटरी वाला फोन, Flipkart सेल में ऑफर
  4. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  5. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. 32 इंच से 85 इंच तक बड़े 4K TV Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में किए लॉन्च
  2. ₹1500 सस्ता खरीदें Motorola का 5500mAh बैटरी वाला फोन, Flipkart सेल में ऑफर
  3. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  4. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  5. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  6. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  7. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  8. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  9. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  10. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.