OnePlus 5T में है 6 इंच डिस्प्ले, नवंबर में होगा लॉन्चः रिपोर्ट

हाल के दिनों में कई ऐसी रिपोर्ट आईं जिनमें दावा किया गया है कि वनप्लस की योजना इस बार सीधे वनप्लस 6 लॉन्च करने की है। OnePlus 5T को पेश किए जाने की उम्मीद कम है। अब एक ताज़ा रिपोर्ट ने इन दावों को खारिज कर दिया है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 9 अक्टूबर 2017 20:31 IST
ख़ास बातें
  • यह कंपनी वनप्लस 5टी हैंडसेट लॉन्च करने के बारे में विचार कर रही है
  • नप्लस 5 और वनप्लस 5टी में ज़्यादा अंतर देखने को मिलेंगे
  • इस बार कंपनी 6 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2160 पिक्सल) डिस्प्ले देगी
हाल के दिनों में कई ऐसी रिपोर्ट आईं जिनमें दावा किया गया है कि वनप्लस की योजना इस बार सीधे वनप्लस 6 लॉन्च करने की है। OnePlus 5T को पेश किए जाने की उम्मीद कम है। अब एक ताज़ा रिपोर्ट ने इन दावों को खारिज कर दिया है। जानकारी दी गई है कि चीन की यह कंपनी वनप्लस 5टी हैंडसेट लॉन्च करने के बारे में विचार कर रही है और इसे नवंबर महीने में पेश किया जाएगा।

गिज़मोचाइना की एक रिपोर्ट के मुताबिक, जैसा कि वनप्लस 3टी के साथ हुआ था। कंपनी वनप्लस 5 को लॉन्च करने के 5 महीने के अंदर वनप्लस 5टी को पेश करेगी। बता दें कि वनप्लस 3टी में कंपनी ने वनप्लस 3 के स्नैपड्रैगन 820 प्रोसेसर की जगह थोड़े तेज़ स्नैपड्रैगन 821 प्रोसेसर को इस्तेमाल किया था। रिपोर्ट में कहा गया है कि वनप्लस 5 और वनप्लस 5टी में ज़्यादा अंतर देखने को मिलेंगे।
Advertisement

रिपोर्ट में कहा गया है कि वनप्लस 5टी में वनप्लस 5 में इस्तेमाल किए गए 5.5 इंच के फुल-एचडी (1080x1920 पिक्सल) डिस्प्ले को जगह नहीं मिलेगी। इस बार कंपनी 6 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2160 पिक्सल) डिस्प्ले देगी जो 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाला होगा। हमने हाल में LG V30 और Google Pixel 2 XL जैसे स्मार्टफोन में यह सेटअप देखा है।

रिपोर्ट में एक तस्वीर भी साझा की गई है। बताया गया है कि वनप्लस 5टी स्मार्टफोन दिखने में ऐसा ही होगा। तस्वीर में बेहद ही पतले बेज़ल वाला फोन नज़र आ रहा है। स्मार्टफोन के डिस्प्ले के किनारे भी घुमावदार हैं। इस वजह से यह दिखने में सैमसंग गैलेक्सी एस8 जैसा भी लगता है जिसका आस्पेक्ट रेशियो 18.5:9 है। हाल ही में लीक हुआ Oppo F5 भी दिखने में कुछ ऐसा ही है।
Advertisement

रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि वनप्लस 5 का 8 जीबी रैम वाला स्लेट ग्रे वेरिएंट कई क्षेत्रों में आउट ऑफ स्टॉक हो गया है। यह इशारा करता है कि कंपनी वाकई में नए मॉडल पर काम कर रही है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Mobiles, OnePlus, OnePlus 5T, OnePlus 5T Specifications

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  2. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  3. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  4. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. अपने आप बदल रहा है iPhone 18 Pro का रंग? यूजर ने शेयर की फोटो, लोगों ने बताई वजह
  2. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  3. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
  4. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  5. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  6. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  7. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  8. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  9. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  10. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.