OnePlus 5T नए अवतार में जल्द, ज़ारी हुआ टीज़र वीडियो

वनप्लस 5टी के मिडनाइट ब्लैक कलर वेरिएंट को लॉन्च किए अभी महीने भर का ही वक्त बीता है और कंपनी ने अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन के नए वर्ज़न लाने की तैयारी कर ली है। चीन की इस नामी कंपनी ने एक वीडियो ज़ारी करके नए वेरिएंट को लॉन्च करने की ओर इशारा किया है।

OnePlus 5T नए अवतार में जल्द, ज़ारी हुआ टीज़र वीडियो
ख़ास बातें
  • कंपनी ने एक वीडियो ज़ारी करके नए वेरिएंट को लॉन्च करने की ओर इशारा किया
  • यही लगता है कि वनप्लस एक बार फिर सैंडस्टोन फिनिश देने वाली है
  • सिर्फ यही कहा गया है कि इसका खुलासा जनवरी 2018 में होगा
विज्ञापन
वनप्लस 5टी के मिडनाइट ब्लैक कलर वेरिएंट को लॉन्च किए अभी महीने भर का ही वक्त बीता है और कंपनी ने अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन के नए वर्ज़न लाने की तैयारी कर ली है। चीन की इस नामी कंपनी ने एक वीडियो ज़ारी करके नए वेरिएंट को लॉन्च करने की ओर इशारा किया है। नए वर्ज़न में वनप्लस ब्रांड की पहचान बन चुके सैंडस्टोन बैकपैनल की वापसी होगी। OnePlus One और OnePlus 2, इस खास फिनिशिंग के साथ आते थे। पिछले महीने इस चीनी कंपनी ने वनप्लस 5टी स्मार्टफोन का स्टार वार्स लिमिटेड एडिशन वेरिएंट मार्केट में पेश किया था।

यूट्यूब पर ज़ारी किया गया टीज़र वीडियो एक मिनट से कम वक्त का है। इसमें एक मिस्ट्री बॉक्स दिखाया गया है जो लंदन की अलग-अलग सड़कों पर रखा गया है। इसके अलावा कुछ लोगों को बॉक्स खोलकर हैंडसेट को अनुभव करते हुए दिखाया गया है। फोन को हाथों में लेने के बाद लोगों ने जो प्रतिक्रियाएं दी हैं, उससे तो यही लगता है कि वनप्लस एक बार फिर सैंडस्टोन फिनिश देने वाली है।

OnePlus ने बक्से में मौज़ूद सामान के बारे में नहीं बताया है। सिर्फ यही कहा गया है कि इसका खुलासा जनवरी 2018 में होगा।


इतना तो साफ है कि कंपनी फिलहाल नया प्रोडक्ट नहीं लॉन्च करने वाली, अभी OnePlus 5T के पोर्टफोलियो का विस्तार होगा। हम इतना आश्वस्त होकर कह सकते हैं कि यूज़र को मिडनाइट ब्लैक वर्ज़न के बाद एक नए वेरिएंट के लिए तैयार रहना चाहिए। याद रहे कि नवंबर महीने में चीन में वनप्लस 5टी के लावा रेड वर्ज़न को लॉन्च किया गया था।

बहु-प्रतीक्षित सैंडस्टोन फिनिश की लंबे समय बाद वनप्लस परिवार में वापसी होगी। इस फिनिश के साथ आने वाला कंपनी का आखिरी फोन OnePlus 2 था, 2015 में। 2016 में कंपनी ने वनप्लस 3 को लॉन्च करने के साथ मेटल बैक का दामन थाम लिया। इसके बाद लॉन्च किए गए OnePlus 3T, OnePlus 5 और OnePlus 5T भी मेटल बैक पैनल वाले फोन हैं।

OnePlus 5T के नए वेरिएंट के बारे में आने वाले हफ्तों में और ज़्यादा जानकारी उपलब्ध होगी। इसमें 6.01 इंच का फुल-एचडी+ (1080x1920 पिक्सल) ऑप्टिक एमोलेड डिस्प्ले है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। 401 पिक्सल प्रति इंच पिक्सल डेनसिटी वाले इस स्क्रीन पर 2.5डी कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन मौज़ूद है। वनप्लस 5 की तरह वनप्लस 5टी में भी ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। इसकी सर्वाधिक क्लॉक स्पीड 2.45 गीगाहर्ट्ज़ है। रैम में ग्राहकों के लिए 6 जीबी रैम और 8 जीबी रैम का विकल्प है।


अब बात OnePlus 5T के कैमरे की। इस बार OnePlus ने स्मार्टफोन में  डुअल रियर कैमरा सेटअप को अपडेट करने का फैसला किया है। इस फोन का दो कैमरे वाला सेटअप वनप्लस 5 से काफी अलग है। प्राइमरी सेंसर अब भी वनप्लस 5 की तरह 16 मेगापिक्सल का है। इसका अपर्चर एफ/1.7 है। हालांकि, कंपनी ने इसका फोकल लेंथ 27.22 मिलीमीटर कर दिया है। सेकेंडरी कैमरा 20 मेगापिक्सल का सोनी आईएमएक्स376के सेंसर है। इसका अपर्चर भी एफ/1.7 है। रियर कैमरा सेटअप के साथ डुअल एलईडी फ्लैश दिया गया है। यूज़र 30 फ्रेम प्रति सेकेंड की दर से 4के वीडियो रिकॉर्ड कर पाएंगे। इसके अलावा 60 फ्रेम प्रति सेकेंड की दर से 1080 पिक्सल रिजॉल्यूशन वाला वीडियो रिकॉर्ड करना संभव है। OnePlus 5T का फ्रंट कैमरा हर लिहाज से वनप्लस 5 वाला ही है। यह भी 16 मेगापिक्सल का सोनी आईएमएक्स371 सेंसर है। इसका अपर्चर एफ/2.0 है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Large, bright and clear screen
  • Great battery life
  • Useful software features
  • Very good performance
  • कमियां
  • Photo quality in daylight could be better
  • No weatherproofing or wireless charging
  • Android 8.0 update will take months
डिस्प्ले6.01 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा16-मेगापिक्सल + 20-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता3300 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.1.1
रिज़ॉल्यूशन1080x2160 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  2. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  3. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  4. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  5. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  6. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  7. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  8. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  9. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  10. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »