OnePlus 5T का स्टार वार्स लिमिटेड एडिशन वेरिएंट लॉन्च, भारत में सेल शुरू

वनप्लस 5टी स्टार वार्स लिमिटेड एडिशन स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। इसके लिए कंपनी ने मुंबई में एक इवेंट आयोजित की थी।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 15 दिसंबर 2017 11:59 IST
ख़ास बातें
  • लिमिटेड एडिशन फोन में व्हाइट बैक पैनल है जिसपर स्टार वार्स का लोगो है
  • OnePlus 5T Star Wars Limited Edition के स्पेसिफिकेशन वनप्लस 5टी वाले हैं
  • लिमिटेड एडिशन की भारत में कीमत 38,999 रुपये है
वनप्लस 5टी स्टार वार्स लिमिटेड एडिशन स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। इसके लिए कंपनी ने मुंबई में एक इवेंट आयोजित की थी। गौर करने वाली बात है कि इस फोन को भारत में Star Wars: The Last Jedi सिनेमा रिलीज होने से ठीक पहले पेश किया गया है। इस लिमिटेड एडिशन स्मार्टफोन में व्हाइट बैक पैनल है जिसपर स्टार वार्स का लोगो है। अलर्ट स्लाइडर लाल रंग का हो गया है और इसके अलावा कई वॉलपेपर्स पहले से लोड हैं। यूज़र को कस्टमाइज़ेशन के भी विकल्प मिलेंगे। कंपनी की ओर से वनप्लस 5टी स्टार वार्स लिमिटेड एडिशन के लिए एक मजबूत कवर भी दिया जा रहा है जो सिनेमा के कैरेक्टर कायलो रेन के हेलमेट पर प्रेरित है।

OnePlus ने जानकारी दी है कि इस लिमिटेड एडिशन का सफेद रंग वाला बैकपैनल सिनेमा में दिखाए गए एक ग्रह से प्रेरित है। वहीं, इसके स्लाइडर का लाल रंग भी उसी ग्रह से निकाले जाने वाले खनिज के रंग की ओर इशारा करता है।
Advertisement
 
 

OnePlus 5T Star Wars Limited Edition की भारत में कीमत

वनप्लस 5टी स्टार वार्स लिमिटेड एडिशन की भारत में कीमत 38,999 रुपये है। स्मार्टफोन का सिर्फ एक वेरिएंट है- 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज। इस तरह से यह लिमिटेड एडिशन फोन मौजूदा वेरिएंट से सिर्फ 1,000 रुपये ही महंगा है।

उपलब्धता की बात करें तो OnePlus 5T Star Wars Limited Edition को Amazon India, OnePlusStore.in और वनप्लस के एक्सपीरियंस ज़ोन में उपलब्ध कराया जाएगा। इसकी बिक्री गुरुवार मध्यरात्रि से शुरू होगी।
Advertisement
 

वनप्लस 5टी स्टार वार्स लिमिटेड एडिशन के स्पेसिफिकेशन

OnePlus 5T Star Wars Limited Edition के स्पेसिफिकेशन आम वनप्लस 5टी वाले ही हैं। डुअल सिम OnePlus 5T लिमिटेड एडिशन फोन एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा पर आधारित ऑक्सीजन ओएस पर चलेगा। स्मार्टफोन में 6.01 इंच का फुल-एचडी+ (1080x1920 पिक्सल) ऑप्टिक एमोलेड डिस्प्ले है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। 401 पिक्सल प्रति इंच पिक्सल डेनसिटी वाले इस स्क्रीन पर 2.5डी कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन मौज़ूद है। वनप्लस 5टी की तरह इसमें भी ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। इसकी सर्वाधिक क्लॉक स्पीड 2.45 गीगाहर्ट्ज़ है। रैम 8 जीबी है।

अब बात OnePlus 5T लिमिटेड एडिशन फोन के कैमरे की। डुअल रियर कैमरा सेटअप है। प्राइमरी सेंसर 16 मेगापिक्सल का है। इसका अपर्चर एफ/1.7 है। इसका फोकल लेंथ 27.22 मिलीमीटर है। सेकेंडरी कैमरा 20 मेगापिक्सल का सोनी आईएमएक्स376के सेंसर है। इसका अपर्चर भी एफ/1.7 है। रियर कैमरा सेटअप के साथ डुअल एलईडी फ्लैश दिया गया है। यूज़र 30 फ्रेम प्रति सेकेंड की दर से 4के वीडियो रिकॉर्ड कर पाएंगे। इसके अलावा 60 फ्रेम प्रति सेकेंड की दर से 1080 पिक्सल रिजॉल्यूशन वाला वीडियो रिकॉर्ड करना संभव है।

फ्रंट पैनल पर 16 मेगापिक्सल का सोनी आईएमएक्स371 सेंसर है। इसका अपर्चर एफ/2.0 है। इसमें एक फिंगरप्रिंट सेंसर भी है जो अब रियर हिस्से पर है। OnePlus 5T की बैटरी भी पिछले वेरिएंट की तरह 3300 एमएएच की है और यह कंपनी की फास्ट चार्जिंग तकनीक डैश चार्ज को सपोर्ट करेगी।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Large, bright and clear screen
  • Great battery life
  • Useful software features
  • Very good performance
  • Bad
  • Photo quality in daylight could be better
  • No weatherproofing or wireless charging
  • Android 8.0 update will take months
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.01 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल + 20-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3300 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.1.1

रिज़ॉल्यूशन

1080x2160 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , OnePlus, OnePlus 5T, Star Wars Limited Edition

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  2. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  3. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  5. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  2. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  3. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  4. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  5. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  6. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  7. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  8. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  9. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  10. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.