वनप्लस 5 में होगा सबसे दमदार क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर

वनप्लस 5 को लेकर लगातार लीक में जानकारियां सामने आ रही हैं।आने वाले OnePlus 5 स्मार्टफोन के बारे में किसी फ़ीचर की पुष्टि होना निश्चित तौर पर एक स्वागत योग्य कदम है। अच्छी बात यह है कि क्वालकॉम ने अब पुष्टि कर दी है कि गर्मियों में लॉन्च होने वाले वनप्लस 5 में लेटेस्ट स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर होगा। क्वालकॉम ने एक ट्वीट कर यह जानकारी दी।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 25 मई 2017 10:59 IST
ख़ास बातें
  • वनप्लस 5 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर होगा
  • क्वालकॉम और वनप्लस ने प्रोसेसर को लेकर पुष्टि कर दी है
  • वनप्लस 5 स्मार्टफोन को गर्मियों में लॉन्च किया जाना है
वनप्लस 5 को लेकर लगातार लीक में जानकारियां सामने आ रही हैं।आने वाले OnePlus 5 स्मार्टफोन के बारे में किसी फ़ीचर की पुष्टि होना निश्चित तौर पर एक स्वागत योग्य कदम है। अच्छी बात यह है कि क्वालकॉम ने अब पुष्टि कर दी है कि गर्मियों में लॉन्च होने वाले वनप्लस 5 में लेटेस्ट स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर होगा। क्वालकॉम ने एक ट्वीट कर यह जानकारी दी।

बुधवार को एक ट्वीट में क्वालकॉम ने कहा, ''वनप्लस 5 जल्द आ रहा है और इससे ज़्यादा उत्साह की बात और क्या होगी कि इसमें स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर होगा।'' इससे पहले भी कई लीक में हमें पता चला था कि आने वाले वनप्लस फ्लैगशिप स्मार्टफोन में दमदार स्नैपड्रैगकन 835 प्रोसेसर होगा। लेकिन अच्छी बात यह है कि अब स्मार्टफोन के लॉन्च के समय प्रोसेसर को लेकर कोई चौंकाने वाली बात नहीं होगी।

इसके अलावा, वनप्लस के सीईओ पीट लाउ ने भी वनप्लस 5 में स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर होने की पुष्टि की। लेकिन यह भी बताया कि फोन के कंपोनेंट को चुनना पहला कदम है और इसके अलावा भी कई मुख्य डिपार्टमेंट हैं जिस पर स्मार्टफोन के लिए काम कर रही टीम काम करना चाहती थी।

लाउ ने कंपनी के आधिकारिक फोरम पर एक ब्लॉग पोस्ट में लिखा, ''एक मुख्य फ़ीचर जिसे हम बेहतर करना चाहते थे वो है टच रिस्पॉन्स। हमारे इंजीनियर ने जांचा कि कई फोन में स्क्रॉल करना कई बार अलग-अलग क्यों होता है। इस डिपार्टमेंट में काम करने के लिए कोई बेंचमार्क नहीं है और ना ही इंडस्ट्री में इसके लिए कोई केस स्टडी की गई है। इसलिए हमने एक स्पेशल हाई-स्पीड कैमरा इस्तेमाल किया जिससे स्क्रीन पर होने वाली हलचर और इनपुट स्पीड को ट्रैक किया गया। और परिणामस्वरूप, बेहतर यूज़र अनुभव के लिए टच रिस्पॉन्स ने पहले से तेजी से काम किया।''
Advertisement

पिछले कई सालों से टेक इंडस्ट्री जहां टच रिस्पॉन्स को ज़्यादा बेहतर बनाने की कोशिश कर रही है। वहीं वनप्लस ने इसे सबसे ज़्यादा जरूरी मुद्दा मानते हुए इस पर काम किया है, क्योंकि कंपनी के पिछले फ्लैगशिप स्मार्टफोन वनप्लस 3 और वनप्लस 3टी में टच से जुड़ी समस्या आई थी। हालांकि, कंपनी के सह-संस्थापक कार्ल पेई ने पहले ही ऐलान कर दिया कि कंपनी अपने पिछले वेरिएंट में इस समस्या को सुलझाने पर काम कर रही है। और अब यह जानकर खुशी हुई है कि वनप्लस 5 ने इस समस्या का हल ढूंढ लिया है।
Advertisement

लाउ ने आगे बताया, ''हम फोन की ओवरऑल परफॉर्मेंस को और बेहतर करना चाहते थे। इसके लिए, हमारे इंजीनियर की टीम ने ऑक्सीजनओस में ऐप परफॉर्मेंस को ज़्यादा अच्छी तरह से मैनेज करने के लिए एक फ़ीचर जोड़ा। जिन ऐप का इस्तेमाल आप सबसे ज़्यादा करते हैं वो वनप्लस 5 को एक्टिव करते ही दिखेंगे। और जिन्हें आप कभी-कभी इस्तेमाल करते हैं उनको कम प्राथमिकता दी जाएगी और इससे ऐप परफॉर्मेंस भी प्रभावित नहीं होगी।''
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Ergonomic and light
  • Good primary camera
  • Very good system and app performance
  • Fast charging works very well
  • Handy software features
  • Bad
  • Uninspiring design
  • Weak sunlight legibility
  • Dual camera setup feels half-baked
  • No stabilisation at 4K
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3300 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.1.1

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  6. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  7. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  9. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.