OnePlus 5 की बिक्री भारत में शुरू, जानें सारे लॉन्च ऑफर

OnePlus 5 को भारत में पिछले हफ्ते ही लॉन्च किया गया था। लॉन्च के तुरंत बाद इस हैंडसेट अमेज़न इंडिया की वेबसाइट पर उपलब्ध कराया गया। हालांकि, स्टॉक सीमित थे। इसके बाद ग्राहकों को OnePlus के पॉप अप स्टोर के ज़रिए फ्लैगशिप वनप्लस 5 खरीदने का भी मौका मिला। अब OnePlus 5 को ओपन सेल में अमेज़न इंडिया, वनप्लस ऑनलाइन स्टोर और OnePlus एक्सपीरियंस स्टोर में 27 जून से उपलब्ध करा दिया गया है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 27 जून 2017 09:38 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus 5 को भारत में पिछले हफ्ते ही लॉन्च किया गया था
  • अब OnePlus 5 को ओपन सेल में उपलब्ध कराया गया है
  • अमेज़न, वनप्लस ऑनलाइन स्टोर व एक्सपीरियंस स्टोर में हो रही है बिक्री
OnePlus 5 को भारत में पिछले हफ्ते ही लॉन्च किया गया था। लॉन्च के तुरंत बाद इस हैंडसेट अमेज़न इंडिया की वेबसाइट पर उपलब्ध कराया गया। हालांकि, स्टॉक सीमित थे। इसके बाद ग्राहकों को OnePlus के पॉप अप स्टोर के ज़रिए फ्लैगशिप वनप्लस 5 खरीदने का भी मौका मिला। अब OnePlus 5 को ओपन सेल में अमेज़न इंडिया, वनप्लस ऑनलाइन स्टोर और OnePlus एक्सपीरियंस स्टोर में 27 जून से उपलब्ध करा दिया गया है। इस स्मार्टफोन की अहम खासियतों में डुअल रियर कैमरा सेटअप, क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर, स्लिम प्रोफाइल, 8 जीबी तक रैम, बेहतर बैटरी लाइफ और डैश चार्ज शामिल हैं।
 

OnePlus 5 की भारत में कीमत और लॉन्च ऑफर

भारत में वनप्लस 5 स्मार्टफोन अमेरिकी मार्केट की तुलना थोड़ा मंहगा है, लेकिन यूरोप की तुलना में सस्ता है। भारत में वनप्लस 5 का 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 32,999 रुपये है और इसका 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 37,999 रुपये में मिलेगा।
Advertisement

सेल में 6 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज और 8 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज उपलब्ध होंगे। लॉन्च ऑफर की बात करें अमेज़न की ओर से अमेज़न पे क्रेडिट, किंडल ऑफर, एसबीआई डेबिट और क्रेडिट कार्ड पर 1,500 रुपये का कैशबैक व वोडाफोन की ओर से डेटा मिलेगा।

 

OnePlus 5 कैमरा

शुरुआत डुअल रियर कैमरा सेटअप से करते हैं। दावा किया गया है कि OnePlus 5 में आज की तारीख में किसी भी स्मार्टफोन का सबसे ज़्यादा रिज़ॉल्यूशन वाला डुअल कैमरा सिस्टम है। एक सेंसर 16 मेगापिक्सल का है जो सोनी आईएमएक्स398 सेंसर, एफ/1.7 अपर्चर से लैस है। पिछले हिस्से पर 20 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा भी है जो सोनी आईएमएक्स350 सेंसर और एफ/2.6 अपर्चर से लैस है।
Advertisement
 

यूज़र को OnePlus 5 में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी मिलेगा। फ्रंट कैमरे सोनी आईएमएक्स371 सेंसर, एफ/2.0 अपर्चर और ईआईएस दिया गया है। आप इससे फुल-एचडी वीडियो रिकॉर्ड कर पाएंगे।
 

वनप्लस 5 फ़ीचर

इस हैंडसेट में कंपनी ने लेटेस्ट क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर दिया गया है। कंपनी ने बताया है कि यह ऑक्टा-कोर प्रोसेसर सर्वाधिक 2.45 गीगाहर्ट्ज़ की क्लॉक स्पीड देगा। साथ में ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 540 जीपीयू इंटिग्रेटेड है।
Advertisement
OnePlus 5 को लॉन्च करके कंपनी उन चुनिंदा स्मार्टफोन निर्माता ब्रांड में शामिल हो गई है जिनके फोन 8 जीबी रैम वाले हैं। इससे पहले Asus ZenFone AR को 8 जीबी रैम के साथ पेश किया गया था। वनप्लस 5 के दो वेरिएंट लॉन्च किए गए हैं जो स्टोरेज और रैम पर आधारित हैं- 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज व 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज।

(देखें: वनप्लस 5 को तस्वीरों में)

वनप्लस 5 के स्पेसिफिकेशन

इस हैंडसेट के अन्य स्पेसिफिकेशन में 3300 एमएएच की बैटरी है। भले ही यह वनप्लस 3टी के 3400 एमएएच की तुलना में छोटी है, लेकिन कंपनी ने बेहतर बैटरी लाइफ का दावा किया है। वनप्लस 5 एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा पर आधारित ऑक्सीजनओएस पर चलेगा। यह एक डुअल सिम डुअल स्टैंडबाय हैंडसेट है। इसमें 5.5 इंच का फुल-एचडी (1080x1920 पिक्सल) ऑप्टिक एमोलेड डिस्प्ले है। इस पर 2.5डी गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन मौज़ूद है।
Advertisement
 

OnePlus 5 के कनेक्टिविटी फ़ीचर में 4जी वीओएलटीई, डुअल-बैंड वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन/एसी, ब्लूटूथ 5.0, एनएफसी, जीपीएस/ ए-जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी शामिल हैं। इस हैंडसेट में एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, डिजिटल कंपास, जायरोस्कोप और प्रॉक्सिमिटी सेंसर मिलेगा। इसका वज़न 153 ग्राम है और डाइमेंशन 154.2x74.1x7.25 मिलीमीटर।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Ergonomic and light
  • Good primary camera
  • Very good system and app performance
  • Fast charging works very well
  • Handy software features
  • Bad
  • Uninspiring design
  • Weak sunlight legibility
  • Dual camera setup feels half-baked
  • No stabilisation at 4K
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3300 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.1.1

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy S26 vs Samsung Galaxy S25 vs Samsung Galaxy S24: कौन सा फोन रहेगा फिट?
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Edge 70 Neo भारत में लॉन्च के लिए तैयार, 50MP कैमरा के साथ डिजाइन आया सामने
  2. Jio vs Airtel vs Vodafone Idea: डेली 2GB इंटरनेट वाला कौन सा प्लान है ज्यादा फायदेमंद
  3. Airtel यूजर्स को ₹30,000 से ज्यादा के फायदे, फ्री मूवी टिकट और iPhones पर भारी बचत भी!
  4. इलेक्ट्रिक कार खरीदने का है प्लान तो जानें कैसे होंगे फायदे?
  5. Samsung ने बढ़ाए अपने 3 सस्ते 5G फोन के दाम, ₹2 हजार तक महंगे हुए ये मॉडल!
  6. Samsung Galaxy S26 vs Samsung Galaxy S25 vs Samsung Galaxy S24: कौन सा फोन रहेगा फिट?
  7. ₹51 में 28 दिन तक 2GB डेली डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और फ्री SIM भी! जानें कैसे मिलेगा ये BSNL ऑफर
  8. URBN के 20,000mAh पावर बैंक से 240W केबल तक 6 नए प्रोडक्ट्स हुए लॉन्च, कीमत ₹999 से शुरू
  9. Lava ने लॉन्च किए ₹969 के TWS ईयरबड्स, नॉइस कैंसलेशन फीचर के साथ मिलेगी 30 घंटे की बैटरी
  10. 13.36 इंच बड़ी स्क्रीन, 6 स्पीकर, 14700mAh बैटरी वाला टैबलेट इस कंपनी ने किया लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.