वनप्लस 5 के स्पेसिफिकेशन लीक, इसमें हो सकता है डुअल-एज डिस्प्ले और 23 मेगापिक्सल कैमरा

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 28 फरवरी 2017 14:11 IST
वनप्लस के अगले फ्लैगशिप स्मार्टफोन के बारे में ख़बरें आना शुरू हो गईं हैं। कोरिया से आई एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि वनप्लस के अगले स्मार्टफोन का नाम वनप्लस 5 होगा। बता दें कि इससे पहले कंपनी ने वनप्लस 3 और वनप्लस 3टी स्मार्टफोन लॉन्च किया था।

कंपनी द्वारा वनप्लस 4 ना पेश कर सीधे वनप्लस 5 नाम से फोन लाने की वजह के पीछे कई कारण बताए जा रहे हैं।  4 नंबर को चीन में अच्छा नहीं माना जाता है। और कंपनी ने वनप्लस 3 के बाद वनप्लस 3टी लॉन्च किया था तो इस तरह अगला वनप्लस फ्लैगशिप (वनप्लस एक्स के अलावा) तकनीकी तौर पर पांचवा फ्लैगशिप फोन होगा। इस रिपोर्ट में आगे बताया गया है कि वनप्लस 5 का डिज़ाइन देखने में गैलेक्सी एस7 एज की तरह होगा। इसमें एक डुअल एज डिस्प्ले होगा। इसके अलावा इस फोन में 16 मेगापिक्स्ल का सेल्फी कैमरा और 23 मेगापिक्सल का रियर कैमरा होने की उम्मीद है। नए वनप्लस 5 में 6 जीबी या 8 जीबी रैम और 256 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज हो सकती है। इस फोन में शाओमी मी मिक्स की तरह एक सेरेमिक बॉडी दी जा सकती है।

हालांकि, अभी तक यह पता नहीं चला है कि वनप्लस अपने नए फ्लैगशिप डिवाइस में किस चिपसेट का इस्तेमाल करेगी। लेकिन, सैमसंग अपने अगले फ्लैगशिप स्मार्टफोन सैमसंग गैलेक्सी एस8 और एस8+ में स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर दे रही है, इसीलिए वनप्लस भी नए क्वालकॉम चिप को पाने तक इंतजार करेगी या हो सकता है कि कंपनी पिछले साल आए थोड़े पुराने स्नैपड्रैगन 821 प्रोसेसर का इस्तेमाल करे। फोन में 4000 एमएएच की बैटरी होने की उम्मीद है जो फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।

बता दें कि अगले वनप्लस फ्लैगशिप स्मार्टफोन के बारे में अभी यह ख़बरें ही हैं। आने वाले समय में पता चलेगा कि वनप्लस अपने नए फोन को किन-किन ख़ूबियों के साथ पेश करेगी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  2. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  3. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  4. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  5. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  7. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  8. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  9. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  10. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.