वनप्लस 5 का टीज़र जारी, वनप्लस 3टी 128 जीबी वेरिएंट आउट ऑफ स्टॉक

वनप्लस द्वारा अपने अगले स्मार्टफोन के लिए 'नंबर चार' का इस्तेमाल ना करने की ख़बरें हैं। माना जा रहा है कि चीन में चार नंबर को शुभ ना माने जाने की वज़ह से कंपनी ने ऐसा किया है। हाल ही में, चीनी स्मार्टफोन निर्माता ने नाम और वनप्लस 5 के गर्मियों में लॉन्च करने की पुष्टि की थी।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 9 मई 2017 11:24 IST
ख़ास बातें
  • वनप्लस 5 का दूसरा टीज़र जारी किया गया है
  • वनप्लस 3टी 128 जीबी गनमेटल कलर वेरिएंट अभी आउट ऑफ स्टॉक है
  • वनप्लस के मुताबिक 64 जीबी गनमेटल कलर वेरिएंट खरीदने के लिए मौज़ूद है
वनप्लस द्वारा अपने अगले स्मार्टफोन के लिए 'नंबर चार' का इस्तेमाल ना करने की ख़बरें हैं। माना जा रहा है कि चीन में चार नंबर को शुभ ना माने जाने की वज़ह से कंपनी ने ऐसा किया है। हाल ही में, चीनी स्मार्टफोन निर्माता ने नाम और वनप्लस 5 के गर्मियों में लॉन्च करने की पुष्टि की थी। और अब इस स्मार्टफोन का टीज़र जारी कर दिया गया है और इससे फोन के लॉन्च को लेकर संकेत मिले हैं। इसके अलावा, एक दूसरे लीक से डिवाइस के डिज़ाइन को लेकर खुलासा हुआ है। टीज़र जारी करने के अलावा, कंपनी ने भारत सहित दुनियाभर में वनप्लस 3टी 128 जीबी गनमेटल वेरिएंट को भी बंद कर दिया है, हालांकि कंपनी ने इस तरह के फैसले से इनकार किया है।

इस टीज़र को कंपनी के वीबो अकाउंट पर पोस्ट किया गया है। हालांकि, तस्वीर से फोन के डिज़ाइन को लेकर कोई जानकारी नहीं मिलती, लेकिन यह नंबर के बारे में पुष्टि करती है। आने वाले फ्लैगशिप स्मार्टफोन का नाम वनप्लस 5 होगा। टीज़र तस्वीर में 'हैलो5' लिखा है और कैप्शन है, ''हे समर! गिव मी फाइव''। इससे संकेत मिलते हैं कि वनप्लस 5 को गर्मियों में लॉन्च किया जाएगा, संभवत: हर बार की तरह जून में। कंपनी द्वारा जारी किया गया यह दूसरा टीज़र है। इससे पहले स्मार्टफोन पर काम करने को लेकर जानकारी मिली थी।

टीज़र जारी करने के अलावा, वनप्लस 3टी गनमेटल वेरिएंट को भी बंद कर दिया गया है। याद दिला दें कि, 128 जीबी वेरिएंट गनमेटल कलर सिर्फ भारत में ही उपलब्ध था। अब यह स्मार्टफोन वनप्लस स्टोर और अमेज़न इंडिया की साइट पर खरीदने के लिए उपलब्ध नहीं है।

हमने इस बारे में वनप्लस इंडिया से बात की और एक प्रावक्ता ने वनप्लस3 टी 128 जीबी गनमेटल वेरिएंट बंद करने पर कहा कि, यह वेरिएंट बंद नहीं किया गया है और स्टॉक में वापस आने पर एक बार फिर जल्द ही उपलब्ध कराया जाएगा। वनप्लस ने अपने बयान में कहा, ''हम आने वाले समय में वनप्लस 3टी 128 जीबी गनमेटल वेरिएंट को बाज़ार में उपलब्ध कराते रहेंगे। जो लोग डिवाइस खरीदना चाहते हैं उन्हें अगले स्टॉक के आने तक इंतज़ार करना होगा। गनमेटल पसंद करने वाले यूज़र, अभी अमेज़नडॉटइन और वनप्लसस्टोरडॉटइन से 64 जीबी वेरिएंट खरीद सकते हैं। वनप्लस 3टी मिडनाइट ब्लैक का लिमिटेड एडिशन सोल्ड आउट हो गया है।''
Advertisement
 

इसके अलावा, वनप्लस 5 के स्केच भी वीबो पर लीक हुए हैं। इन स्केच से स्मार्टफोन को हर तरफ़ से देखने पर डिज़ाइन का खुलासा होता है। सबसे बड़ा बदलाव है डुअल फ्रंट कैमरा और डिवाइस के रियर पर दिख रहा डुअल रियर कैमरा। स्केच पर एक सेरेमिक बैक प्लेट है, और बेहतर ग्रिप के लिए रियर पर किनारे भी थोड़े से कर्व्ड हैं। डिवाइस के निचले किनारे पर यूएसबी टाइप-सी पोर्ट ऍर 3.5 एमएम ऑडियो जैक है। स्लाइडर और वॉल्यूम बटन बांयें किनारे पर दिए गए हैं।
Advertisement
 

पहले आई लीक के मुताबिक, वनप्लस 5 स्मार्टफोन कई वेरिएंट- 6 जीबी रैम/64 जीबी स्टोरेज और 8 जीबी रैम/128 जीबी स्टोरेज में लॉन्च किया जाएगा। इस डिवाइस के एंड्रॉयड 7.11.2 आधारित हाइड्रोजनओएस (ऑक्सीजनओएस का चीनी वर्ज़न) पर चलने की उम्मीद है। वनप्लस5 में क्वालकॉम का लेटेस्ट स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर दिया जा सकता है। इस फोन में 5.5 इंच क्वाड-एचडी (1440x2560 पिक्सल) डिस्प्ले हो सकता है। कैमरे की बात करें तो, पिछली ख़बरों के मुताबिक वनप्लस 5 में 12 मेगापिक्सल सेंसर का डुअल कैमरा सेटअप होगा।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Ergonomic and light
  • Good primary camera
  • Very good system and app performance
  • Fast charging works very well
  • Handy software features
  • Bad
  • Uninspiring design
  • Weak sunlight legibility
  • Dual camera setup feels half-baked
  • No stabilisation at 4K
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3300 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.1.1

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  2. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  3. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  3. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  4. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  6. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  7. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  8. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  9. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  10. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.