OnePlus 5 में होगा यह खास फ़ीचर, नए टीज़र से मिली जानकारी

OnePlus अगले हफ्ते OnePlus 5 को लॉन्च करने से पहले इस हैंडसेट के पक्ष में माहौल बनाने का कोई मौका नहीं छोड़ रही। चीनी कंपनी हर दूसरे दिन वनप्लस 5 के नए फ़ीचर के बारे में टीज़र जारी करती रही है।

OnePlus 5 में होगा यह खास फ़ीचर, नए टीज़र से मिली जानकारी
ख़ास बातें
  • कंपनी ने एक ट्वीट में ऑक्सीजनओएस के नए अवतार की जानकारी दी
  • वनप्लस 5 को ग्लोबल मार्केट में 20 जून को लॉन्च किया जाएगा
  • भारत में सिर्फ दो दिन बाद 22 जून को पेश कर दिया जाएगा
विज्ञापन
OnePlus अगले हफ्ते OnePlus 5 को लॉन्च करने से पहले इस हैंडसेट के पक्ष में माहौल बनाने का कोई मौका नहीं छोड़ रही। चीनी कंपनी हर दूसरे दिन वनप्लस 5 के नए फ़ीचर के बारे में टीज़र जारी करती रही है। ताज़ा जानकारी ऑक्सीजनओएस और सॉफ्टवेयर बदलाव को लेकर दी गई है। अब यूज़र डिस्प्ले का टेंप्रेचर बदल पाएंगे और ब्लू फिल्टर का इस्तेमाल भी संभव होगा।

कंपनी ने एक ट्वीट में ऑक्सीजनओएस के नए अवतार की जानकारी दी, "स्टाइल और रिफाइनमेंट के साथ डिज़ाइन किया गया सॉफ्टवेयर" ट्वीट के साथ एक तस्वीर का भी इस्तेमाल हुआ है जो संभवतः नई थीम की ओर इशारा करता है जिन्हें वनप्लस 5 में दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त कंपनी ने गुरुवार को एक अलग ट्वीट में इशारों में बताया कि वनप्लस 5 में यूज़र अपनी पसंद से डिस्प्ले टेंप्रेचर बदल पाएंगे। ट्वीट में एक स्लाइडर को दिखाया गया है जिससे यूज़र डिस्प्ले को कूल और वार्म बना सकेंगे।

अफसोस की टीज़र से यह साफ नहीं है कि ब्लू लाइट फिल्टर रात के वक्त स्क्रीन पर कुछ भी पढ़ने वक्त अपने आप एक्टिव होगा या नहीं। वैसे, इसमें कोई नई बात नहीं है। क्योंकि आईफोन और अन्य स्मार्टफोन इस फ़ीचर के साथ पहले से लैस हैं। इसके बारे में हमें विस्तार से जानकारी अगले हफ्ते वनप्लस 5 के लॉन्च के दौरान मिल जाएगी।

सॉफ्टवेयर के अलावा OnePlus अपने वनप्लस 5 हैंडसेट के डुअल कैमरा को जमकर प्रमोट कर रही है। इस फ़ीचर की जमकर तारीफ हो रही है। वनप्लस ने पुष्टि की है कि OnePlus 5 में बोकेह इफेक्ट भी होगा।

बता दें कि वनप्लस को ग्लोबल मार्केट में 20 जून को लॉन्च किया जाएगा। भारत में सिर्फ दो दिन बाद 22 जून को पेश कर दिया जाएगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  2. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  3. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  4. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
  5. Oppo A7 Pro होगा 11 सितंबर को लॉन्च, 8000mAh बैटरी , IP69K रेटिंग!
  6. महिलाओं के लिए खास हेल्थ फीचर्स वाला Xiaomi Smart Band 11 पेश, 21 दिनों तक चलेगी बैटरी
  7. BGMI में फ्री Rewards चाहिए तो ये 50 Codes आएंगे काम, देर की तो हाथ से निकल सकता है Ducky Fighter Set
  8. Apple-Samsung की स्मार्टवॉच को टक्कर देने आई Motorola की Watch Ultra, eSIM सपोर्ट भी मौजूद; जानें कीमत
  9. स्मार्टफोन नहीं फैशन स्टेटमेंट है Motorola का नया Razr Swarovski Edition, 35 क्रिस्टल से सजा फ्लिप फोन
  10. 10000mAh बैटरी वाला Poco X8 Power 5G हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ गजब हैं फीचर्स, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »