OnePlus 5 अब सॉफ्ट गोल्ड रंग में भी बिकेगा

कई दिनों तक नए कलर वेरिएंट को लॉन्च करने की जानकारी देने के साथ, वनप्लस ने आखिरकार सोमवार को भारत में अपने वनप्लस 5 स्मार्टफोन का लिमिटेड एडिशन सॉफ्ट गोल्ड कलर वेरिएंट लॉन्च कर दिया। गौर करने वाली बात है कंपनी ने नए सॉफ्ट गोल्ड कलर वेरिएंट को 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में ही पेश किया है।

OnePlus 5 अब सॉफ्ट गोल्ड रंग में भी बिकेगा
ख़ास बातें
  • नया कलर वेरिएंट 6 जीबी रैम/64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च हुआ है
  • वनप्लस ने स्लेट ग्रे कलर को 8 जीबी रैम के साथ पेश किया है
  • वनप्लस ने गूगल प्ले स्टोर पर तीन नए आइकन पैक भी पेश कर दिए हैं
विज्ञापन
कई दिनों तक नए कलर वेरिएंट को लॉन्च करने की जानकारी देने के साथ, वनप्लस ने आखिरकार सोमवार को भारत में अपने वनप्लस 5 स्मार्टफोन का लिमिटेड एडिशन सॉफ्ट गोल्ड कलर वेरिएंट लॉन्च कर दिया। गौर करने वाली बात है कंपनी ने नए सॉफ्ट गोल्ड कलर वेरिएंट को 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में ही पेश किया है। 8 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में इस कलर वेरिएंट को उपलब्ध नहीं कराया गया है। नए कलर वेरिएंट को अमेज़न इंडिया और कंपनी की वेबसाइट के जरिए रात बुधवार रात 12 बजे से 32,999 रुपये में उपलब्ध कराया जाएगा।

वनप्लस 5 के सॉफ्ट गोल्ड कलर वेरिएंट के लॉन्च पर वनप्लस इंडिया के जनरल मैनेजर, विकास अग्रवाल ने कहा, ''डिज़ाइन के लिहाज़ से सबसे सुंदर स्मार्टफोन बनाने के लिहाज़ से देखें तो, लेटेस्ट वनप्लस 5 के नए और बेहतरीन सॉफ्ट गोल्ड फिनिश वेरिएंट को इस त्यौहारी मौसम में पेश कर हम आनंदित हैं। जो लोग शानदार डिज़ान और दमदार फ़ीचर की तलाश में हैं, उन्हें लेटेस्ट सॉफ्ट गोल्ड कलर वेरिएंट आकर्षित करेगा।''

लेटेस्ट लॉन्च के साथ, वनप्लस 5 का 6 जीबी रैम/64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट स्लेट ग्रे और सॉफ्ट गोल्ड कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा।

सॉफ्ट गोल्ड कलर वेरिएंट और स्लेट ग्रे के 8 जीबी रैम वेरिएंट को भी कंपनी के बेंगलूरु, मॉल ऑफ इंडिया नोएडा और सेलेक्ट सिटीवॉक नई दिल्ली वनप्लस एक्सपीरियंस स्टोर  में उपलब्ध कराया जाएगा।

इसके अलावा, वनप्लस ने वनप्लस 5 के लिए तीन आइकन पैक भी पेश किए हैं- स्टैंडर्ड वनप्लस आइकन पैक, वनप्लस राउंड आइकंस और वनप्लस स्क्वायर आइकंस को गूगल प्ले स्टोर में भी उपलब्ध कराया गया है। जहां इन आइकन पैक में वनप्लस 5 पर ऑक्सीजनओएस बिल्ड है। गूगल प्ले स्टोर पर संकेत मिलते है कि कंपनी की योजना पैक को अपडेट करने का है। इस रिपोर्ट को एंड्र्रॉयड पुलिस ने सार्वजनिक किया।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Ergonomic and light
  • Good primary camera
  • Very good system and app performance
  • Fast charging works very well
  • Handy software features
  • कमियां
  • Uninspiring design
  • Weak sunlight legibility
  • Dual camera setup feels half-baked
  • No stabilisation at 4K
डिस्प्ले5.50 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा16-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता3300 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.1.1
रिज़ॉल्यूशन1080x1920 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , OnePlus, OnePlus mobile, Oneplus 5, oneplus 5 soft gold variant
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8 5G और X8 Power 5G की सेल लाइव; 10,000mAh तक बैटरी, कीमत ₹30 हजार से शुरू
  2. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
  3. BGMI Midnight Hunters Redeem Codes: फ्री में रिवॉर्ड्स चाहिए? इन 50 रिडीम कोड को तुरंत करें यूज
  4. WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
  5. सिर्फ Apple ने ही महंगे नहीं किए iPhone, OnePlus, Vivo, Oppo और Nothing भी हुए 15,000 तक महंगे
  6. Apple ने वेबसाइट से हटाया, लेकिन अमेजन पर आज भी मिल रहे iPhone 17 Pro, 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  7. Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 अब CRN प्रोग्राम से खरीद पाएंगे सस्ते में, जानें कितनी होगी बचत
  8. Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
  9. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  10. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »