वनप्लस 3टी में होगा स्नैपड्रैगन 821 प्रोसेसर और एंड्रॉयड नूगाः रिपोर्ट

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 21 अक्टूबर 2016 16:25 IST
ख़ास बातें
  • वनप्लस 3 का ही वेरिएंट होगा वनप्लस 3टी स्मार्टफोन
  • 2.4 गीगाहर्ट्ज़ स्नैपड्रैगन 821 चिपसेट से होगा लैस
  • वनप्लस 3टी का डिज़ाइन वनप्लस 3 वाला ही होगा
हाल ही में वनप्लस 3 के एक और वेरिएंट के बारे में खबरें आई थीं। अब एक ताजा रिपोर्ट में इसके बारे में और जानकारी दी गई है। नए वेरिएंट को वनप्लस 3टी के नाम से जाना जाएगा। और इसमें वनप्लस 3 से अलग प्रोसेसर होगा।

फोनरडार का दावा है कि इस वेरिएंट को वनप्लस 3टी के नाम से जाना जाएगा। जानकारी दी गई है कि इसमें 2.4 गीगाहर्ट्ज़ स्नैपड्रैगन 821 चिपसेट होगा। याद रहे कि वनप्लस 3 स्मार्टफोन 2.15 गीगाहर्ट्ज़ स्नपैड्रैगन 820 प्रोसेसर के साथ आता है। इस बदलाव के कारण नए वनप्लस 3टी वेरिएंट की परफॉर्मेंस पिछले वेरिएंट की तुलना में 10 फीसदी ज्यादा बेहतर होगी।

हाल ही में वनप्लस कंपनी ने बताया था कि उसने एक्स सीरीज़ को बंद करने का फैसला किया है और वह हर साल सिर्फ एक फ्लैगशिप स्मार्टफोन ही बनाएगी। यह फैसला कंपनी की क्वालिटी और छवि को ध्यान में रखकर लिया गया है। हालांकि, कागज़ी तौर पर देखा जाए तो नए वेरिएंट में प्रोसेसर के अलावा कोई भी क्रांतिकारी बदलाव नहीं है। संभव है कि वनप्लस नए स्मार्टफोन में कुछ और भी बदलाव करे, जैसे कि मैमोरी। याद दिला दें कि हमने अपने रिव्यू में वनप्लस 3 को बेहतरीन स्मार्टफोन करार दिया था।

रिपोर्ट में जानकारी दी गई है कि वनप्लस 3टी का डिज़ाइन वनप्लस 3 वाला ही होगा। यह भी डैश चार्ज तकनीक से लैस होगा। इसके अलावा फोन आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर आधारित ऑक्सीजन ओएस पर चलेगा।
Advertisement

यह स्मार्टफोन कब लॉन्च किया जाएगा? इसके बारे में अभी कोई जानकारी नहीं उपलब्ध है। इससे पहले अगस्त महीने में वनप्सल 3 के मिनी वेरिएंट को लॉन्च किए जाने की खबरें आई थीं। हालांकि, इसे कंपनी के सह-संस्थापक कार्ल पी ने महज अफवाह करार दिया।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , OnePlus, OnePlus 3T, OnePlus 3T Specifications, Mobiles, Android
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  3. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  4. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  5. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स
  6. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  2. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  3. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  4. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  5. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  6. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  7. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  8. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  9. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
  10. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.