वनप्लस 3टी का नया टीज़र जारी, डिज़ाइन और नाम के बारे में चला पता

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 14 नवंबर 2016 16:49 IST
ख़ास बातें
  • वनप्लस 3टी में स्नैपड्रैगन 821 प्रोसेसर दिया जा सकता है
  • वनप्लस 3टी को कल लॉन्च किया जाना है
  • वनप्लस 3टी में सोनीआईएमएक्स398 सेंसर हो सकता है
वनप्लस 3टी को लेकर पिछले काफी समय से ख़बरें आ रही हैं। और मंगलवार को होने वाले लॉन्च से पहले इस स्मार्टफोन को बेंचमार्क साइट पर भी लिस्ट कर दिया गया है। ख़ास बात है कि अब तक इस स्मार्टफोन को लेकर आईं खबरों से पता चला है कि इसका डिज़ाइन वनप्लस 3 जैसा ही होगा। अब, कंपनी ने लंबे समय से चली आरही इस ख़बर की पुष्ट कर दी है। और आने वाले स्मार्टफोन का टीज़र जारी कर दिया है।  

चीन की सोशल मीडिया वेबसाइट वीबो पर वनप्लस ने एक टीज़र तस्वीर जारी की। इस तस्वीर में वनप्लस 3 स्मार्टफोन को एक शीशे के सामने दिखाया गया है जिससे शीशे पर अंग्रेजी के 'T' अक्षर की तस्वीर दिखती है। इस टीज़र से पुष्टि होती है कि इस स्मार्टफोन का डिज़ाइन तो वनप्लस 3 जैसा ही होगा लेकिन इसके नाम में 'T' जुड़ा होगा। इस तस्वीर के नीचे कंपनी ने एक टैगलाइन दी है जिसमें कहा गया है, ''टू बी ए बेटर मी।''

इससे पहले वनप्लस ने इसी महीने अपने ट्विटर अकाउंट पर पुष्टि की थी कि कंपनी के डिवाइस में स्नैपड्रैगन 821 प्रोसेसर होगा और इसे 15 नवंबर को लॉन्च किया जाएगा। इससे पहले लीक में पता चला था कि वनप्लस 3टी में सोनी के लेटेस्ट आईएमएक्स398 सेंसर होगा। इस स्मार्टफोन में एक ऑप्टिक एमोलेड डिस्प्ले हो सकता है। इस फोन के एंड्रॉयड 7.0 नूगा आधारित ऑक्सीजनओएस पर चलने की उम्मीद है। इस फोन में 3300 एमएएच की बड़ी बैटरी दी जा सकती है।

माना जा रहा है कि स्नैपड्रैगन 821 चिपसेट के साथ आने वाले इस स्मार्टफोन में 6 जीबी रैम दिया जाएगा। इस फोन को 32 जीबी व 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया जा सकता है। वनप्लस 3टी की कीमत 479 डॉलर (करीब 32,100 रुपये) होगी जो कि वनप्लस 3 से 80 डॉलर ज्यादा है। भारत में वनप्लस 3 की कीमत 27,999 रुपये है।
Advertisement

इन सभी लीक स्पेसिफिकेशन के बारे में अभी तक कंपनी ने पुष्टि नहीं की है। इसके लिए हमें कंपनी द्वारा दी जाने वाली किसी आधिकारिक जानकारी मिलने तक इंतज़ार करना होगा। हालांकि, मंगलवार को यह स्मार्टफोन लॉन्च किया जाना है तो हमें बहुत लंबा इंतजार नहीं करना होगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  2. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  3. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  4. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  5. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  6. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  7. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  8. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  9. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  10. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.