OnePlus 3 और OnePlus 3T को जल्द मिलेगा एंड्रॉयड पाई अपडेट

जुलाई 2018 में OnePlus ने ऐलान किया था कि वह अपने OnePlus 3 और OnePlus 3T स्मार्टफोन को एंड्रॉयड 8.1 ओरियो अपडेट ना देकर सीधा एंड्रॉयड पाई अपडेट देगी।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 1 मार्च 2019 17:47 IST
ख़ास बातें
  • एंड्रॉयड पाई रोलआउट के टाइमलाइन को लेकर कुछ नहीं बताया गया
  • वनप्लस 5 और वनप्लस 5टी यूज़र को यह अपडेट बीते साल दिसंबर में मिला था
  • OnePlus 6 को यह अपडेट सितंबर 2018 में ही मिला था
जुलाई 2018 में OnePlus ने ऐलान किया था कि वह अपने OnePlus 3 और OnePlus 3T स्मार्टफोन को एंड्रॉयड 8.1 ओरियो अपडेट ना देकर सीधा एंड्रॉयड पाई अपडेट देगी। 2018 के आखिर में वनप्लस के सीईओ पीट लाउ ने बताया कि इन फोन के लिए एंड्रॉयड पाई अपडेट रिलीज करने में वक्त लगेगा, क्योंकि डेवलपर्स को और समय की ज़रूरत है। अब 2019 के दो महीने पूर हो जाने के बाद OnePlus ने पुष्टि की है कि अपडेट आने वाला है। लेकिन पहले सिक्योरिटी पैच को रोलआउट किया जाएगा।

फोरम पेज पर कई यूज़र ने OnePlus 3 और OnePlus 3T एंड्रॉयड पाई अपडेट दिए जाने के बारे में पूछा था। इस पर OnePlus के कम्युनिटी मैनेजर डेविड वाई ने पुष्टि की कि कंपनी पहले एंड्रॉयड ओरियो पर आधारित सिक्योरिटी पैच जारी करेगी। इसके बाद प्रतीक्षित एंड्रॉयड पाई को पेश किया जाएगा।

अभी भी कंपनी की ओर एंड्रॉयड पाई रोलआउट के टाइमलाइन को लेकर कुछ नहीं बताया गया है। लेकिन एंड्रॉयड ओरियो पर आधारित सिक्योरिटी पैच मिलने के बाद एंड्रॉयड पाई अपडेट आना तय है। यह भी गौर करने वाली बात है कि वनप्लस 3 और वनप्लस 3टी को मिलने वाले अपडेट में हुई देरी को लेकर यूज़र्स के सवालें के जवाब देने से OnePlus कभी भी नहीं कतराई है।

याद रहे कि वनप्लस 5 और वनप्लस 5टी यूज़र को यह अपडेट बीते साल दिसंबर में मिला था। OnePlus 6 को यह अपडेट सितंबर 2018 में ही मिला था। दूसरी तरफ, OnePlus 6T आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड पाई के साथ आया है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Great design and build
  • Record-breaking performance
  • Decent battery life
  • Superb software
  • Fast and accurate fingerprint sensor
  • Bad
  • Sub-par low-light photography
  • No expandable storage
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 820

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 6.0.1

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Solid system and app performance
  • Very good battery life
  • Competent set of cameras
  • Premium build quality
  • Good value
  • Bad
  • No FM radio
  • Touch latency issue can be annoying
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 821

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3400 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 6.0.1

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  6. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  7. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  9. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.