OnePlus 15T में होगा 6.32 इंच फ्लैट डिस्प्ले, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 

इस स्मार्टफोन की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 200 मेगापिक्सल या 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा दिया जा सकता है। इसके फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का कैमरा हो सकता है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 7 मार्च 2026 23:18 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus 15T में 16 GB तक RAM हो सकता है
  • आगामी स्मार्टफोन में 6.32 इंच फ्लैट डिस्प्ले दिया जाएगा
  • इस स्मार्टफोन में Android 16 पर बेस्ड ऑपरेटिंग सिस्टम हो सकता है

यह OnePlus 13T की जगह ले सकता है

बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल OnePlus का नया स्मार्टफोन जल्द लॉन्च किया जा सकता है। OnePlus 15T की रियर कैमरा यूनिट और बैटरी के बारे में कंपनी ने जानकारी दी है। इस स्मार्टफोन में 3D अल्ट्रासॉनिक फिंगरप्रिंट सेंसर होगा। OnePlus 15T में 16 GB तक RAM हो सकता है। यह OnePlus 13T की जगह ले सकता है। 

चीन के मइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में OnePlus के प्रेसिडेंट, Li Jie ने बताया है कि आगामी स्मार्टफोन में 6.32 इंच फ्लैट डिस्प्ले दिया जाएगा। इसके डिस्प्ले में चारों साइड पर स्लिम बेजेल्स और राउंडेड कॉर्नर्स होंगे। OnePlus 15T में अपग्रेडेड 3D अल्ट्रासॉनिक फिंगरप्रिंट सेंसर होगा। यह स्मार्टफोन चार्जर और प्रोटेक्टिव केस जैसी मैग्नेटिक एक्सेसरीज को सपोर्ट करेगा। हालांकि, यह पता नहीं चला है कि इस स्मार्टफोन में बिल्ट-इन मैग्नेट होंगे या नहीं। 

बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म Geekbench पर OnePlus 15T की मॉडल नंबर - OnePlus PLZ110 के साथ लिस्टिंग हुई है। इस स्मार्टफोन को सिंगल-कोर टेस्ट में 3,669 प्वाइंट्स और मल्टी-कोर टेस्ट में 10,740 प्वाइंट्स का स्कोर मिला है। OnePlus 15T में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite Gen 5 दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में Android 16 पर बेस्ड ऑपरेटिंग सिस्टम हो सकता है। OnePlus 15T में 7,500 mAh की बैटरी 100 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 50 W वायरलेस फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ हो सकती है। इस स्मार्टफोन की रियर कैमरा यूनिट में LUMO पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा होगा।  OnePlus 15T में मैट्रिक्स स्टाइल कैमरा लेआउट दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 200 मेगापिक्सल या 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा दिया जा सकता है। इसके फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का कैमरा हो सकता है। 

OnePlus 13T में 6.32-इंच फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले 120 Hz के एडैप्टिव रिफ्रेश रेट, 1,600 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल और 240 Hz तक के टच सैंपलिंग रेट के साथ है। इसमें मेटल का फ्रेम दिया गया है। इस स्मार्टफोन में Snapdragon 8 Elite चिपसेट और Adreno 830 GPU है। OnePlus 13T में 50 मेगापिक्सल की डुअल रियर कैमरा यूनिट दी गई है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा है। इस स्मार्टफोन की 6,260 mAh की बैटरी 80 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें थर्मल मैनेजमेंट के लिए 4,400mm² वेपर कूलिंग चैंबर है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. RedMagic 12 Pro+ होगा 15 अक्टूबर को लॉन्च, RGB लाइटिंग के साथ धांसू गेमिंग डिजाइन में दिखा टीजर
#ताज़ा ख़बरें
  1. मात्र ₹500 में आने वाले 10 TWS ईयरफोन, 50 घंटे तक चलेगी बैटरी
  2. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  3. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  4. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  5. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  6. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  7. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  8. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  9. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  10. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.