OnePlus 15T में मिलेंगे 50 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा, LUMO इमेजिंग सिस्टम

OnePlus 15T को 24 मार्च को चीन में लॉन्च किया जाएगा। इसके लिए प्री-ऑर्डर्स शुरू हो गए हैं। इस स्मार्टफोन को RAM और स्टोरेज के पांच वेरिएंट्स में उपलब्ध कराया जाएगा

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 20 मार्च 2026 17:55 IST
ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन में नया LUMO लाइट कंडेंसिंग इमेजिंग सिस्टम दिया जाएगा
  • OnePlus 15T में 50 मेगापिक्सल का Sony Ultra Vision प्राइमरी कैमरा होगा
  • इस स्मार्टफोन को 24 मार्च को चीन में लॉन्च किया जाएगा

इस स्मार्टफोन को RAM और स्टोरेज के पांच वेरिएंट्स में उपलब्ध कराया जाएगा

Photo Credit: OnePlus

बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल OnePlus का नया स्मार्टफोन अगले सप्ताह लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने OnePlus 15T के प्रमुख फीचर्स का टीजर दिया है। इस स्मार्टफोन की एक विशेषता इसकी कैमरा से जुड़ी कैपेबिलिटीज होंगी। इसमें नया LUMO लाइट कंडेंसिंग इमेजिंग सिस्टम दिया जाएगा। 

चीन के माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर पोस्ट्स में OnePlus ने बताया है कि आगामी स्मार्टफोन की रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का Sony Ultra Vision प्राइमरी कैमरा होगा। इसके साथ 3.5x ऑप्टिकल जूम वाला 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा होगा। OnePlus 15T में LUMO लाइट कंडेंसिंग इमेजिंग सिस्टम से सटीक कलर्स और बेहतर बैलेंस के साथ क्लीयर इमेजेज मिलेंगी। इसके अलावा इस स्मार्टफोन में शैडोलेस कहा जाने वाला एक फीचर भी होगा। इससे साधारण जेस्चर्स के साथ जल्द फोटो कैप्चर कर सकेंगे। यह स्मार्टफोन 4K अल्ट्रा HD लाइव व्यू को भी सपोर्ट करेगा। इस स्मार्टफोन में मेटल का फ्रेम हो सकता है। 

Advertisement

OnePlus 15T को 24 मार्च को चीन में लॉन्च किया जाएगा। इसके लिए प्री-ऑर्डर्स शुरू हो गए हैं। इस स्मार्टफोन को RAM और स्टोरेज के पांच वेरिएंट्स में उपलब्ध कराया जाएगा। OnePlus 15T के लिए 12 GB + 256 GB, 12 GB + 512 GB, 16 GB + 256 GB, 16 GB + 512 GB और 16 GB + 1 TB के वेरिएंट्स होंगे। यह स्मार्टफोन Healing White Chocolate, Pure Cocoa और Relaxing Matcha कलर्स में लाया जाएगा। इसमें Android 16 पर बेस्ड ऑपरेटिंग सिस्टम हो सकता है। बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म Geekbench पर OnePlus 15T की मॉडल नंबर - OnePlus PLZ110 के साथ लिस्टिंग हुई है। इस स्मार्टफोन को सिंगल-कोर टेस्ट में 3,669 प्वाइंट्स और मल्टी-कोर टेस्ट में 10,740 प्वाइंट्स का स्कोर मिला है।  यह चार्जर और प्रोटेक्टिव केस जैसी मैग्नेटिक एक्सेसरीज को सपोर्ट करेगा। 

इस स्मार्टफोन में 6.32 इंच फ्लैट डिस्प्ले 165 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ होगा। OnePlus 15T में Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट दिया जाएगा। इस स्मार्टफोन में नेक्स्ट-जेनरेशन गेमिंग इंजन होगा। OnePlus 15 के बेस मॉडल में दिया गया Tri-Chip सिस्टम भी OnePlus 15T में होगा। इस स्मार्टफोन की 7,500 mAh की बैटरी 100 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 50 W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। इसमें सिक्योरिटी के लिए अपग्रेडेड 3D अल्ट्रासॉनिक फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जाएगा। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  2. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  3. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
#ताज़ा ख़बरें
  1. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  2. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  4. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  5. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  6. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  7. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  8. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  9. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  10. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.