7,500mAh बैटरी, 100W वायर्ड और 50W वायरेलस चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगा OnePlus 15T, जल्द होगा लॉन्च!

OnePlus 15T को लेकर नई जानकारी सामने आई है। इसमें 7,500mAh बैटरी, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप और 50MP पेरिस्कोप कैमरा मिलने की बात कही जा रही है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 5 मार्च 2026 13:00 IST
ख़ास बातें
  • 7,500mAh बैटरी और 100W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट कंफर्म्ड
  • Snapdragon 8 Elite Gen 5 और 16GB RAM मिलने की संभावना
  • 6.31 इंच OLED डिस्प्ले और 165Hz रिफ्रेश रेट जैसी डिटेल्स पहले ही लीक

OnePlus 13T (ऊपर तस्वीर में) के सक्सेसर के रूप में आएगा OnePlus 15T

OnePlus के अपकमिंग कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप OnePlus 15T को लेकर नई जानकारी सामने आई है। कंपनी के चीन प्रेसिडेंट ली जीए ने वीबो पोस्ट के जरिए फोन की बैटरी और चार्जिंग से जुड़ी डिटेल कन्फर्म की है। उनके मुताबिक, OnePlus 15T में 7,500mAh की बड़ी बैटरी दी जाएगी, जिसके साथ 100W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा। इतनी बड़ी बैटरी के बावजूद फोन का डिजाइन कॉम्पैक्ट रखा गया है, क्योंकि इसकी मोटाई करीब 8.4mm तथा वजन लगभग 194 ग्राम बताया गया है।

लेटेस्ट पोस्ट में Li Jie ने बताया कि OnePlus 15T में 100W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ 7500mAh बैटरी मिलेगी। इस पोस्ट में इसके अलावा कोई अन्य जानकारी नहीं थी, लेकिन OnePlus के चीन प्रेसिडेंट Li Jie ने हाल के दिनों में फोन से जुड़ी कई और डिटेल भी शेयर की हैं। उनके मुताबिक, OnePlus 15T में 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा दिया जाएगा। 

इसके अलावा डिवाइस में IP68, IP69 और IP69K लेवल डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंस मिलने की बात भी कही गई है। कंपनी की ओर से जारी एक ऑफिशियल इमेज में फोन की कॉम्पैक्ट स्क्रीन के चारों तरफ बेहद पतले बेजल्स भी दिखाई दिए हैं।

डिस्प्ले को लेकर लीक रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि फोन में 6.31 इंच का OLED पैनल मिल सकता है, जो 1.5K रिजॉल्यूशन और 165Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगा। परफॉर्मेंस के लिए इसमें Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट दिए जाने की बात सामने आई है। AnTuTu लिस्टिंग के मुताबिक, फोन में 16GB LPDDR5x RAM और 1TB तक UFS 4.1 स्टोरेज मिल सकता है। इसी बेंचमार्क पर डिवाइस ने करीब 4.45 मिलियन का स्कोर दर्ज किया है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो रिपोर्ट्स में 32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा मिलने की संभावना जताई गई है। वहीं रियर पैनल पर डुअल कैमरा सेटअप हो सकता है, जिसमें 50 मेगापिक्सल Sony IMX906 सेंसर या 200 मेगापिक्सल Samsung HP5 प्राइमरी कैमरा शामिल होने की चर्चा है। इसके अलावा फोन में मेटल मिडल फ्रेम, अल्ट्रासोनिक इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और Plus Key जैसे अतिरिक्त फीचर्स भी मिल सकते हैं। फिलहाल कंपनी ने फोन की लॉन्च डेट या कीमत को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  2. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  4. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  5. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  7. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  8. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  9. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  10. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  11. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  12. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  13. Redmi 17C 5G भारत में 6000mAh की बैटरी के साथ 1 अक्टूबर को लॉन्च, जानें फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  2. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  3. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  4. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  6. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  8. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  9. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
  10. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.