OnePlus के इस अपकमिंग फोन में सुपरफास्ट प्रोसेसर, बड़ी बैटरी, एडवांस्ड डिस्प्ले! लीक हुए स्पेसिफिकेशन्स

OnePlus 15R में कथित तौर पर 1.5K रिजॉल्यूशन के साथ फ्लैट OLED डिस्प्ले दिया जाएगा, जो 165Hz रिफ्रेश रेट के साथ आएगा।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 4 अगस्त 2025 13:03 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus 15R में मिल सकती है 7,000mAh की बड़ी बैटरी
  • Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर का इस्तेमाल संभव
  • 165Hz OLED डिस्प्ले के साथ गेमिंग पर फोकस

OnePlus 13 (ऊपर फोटो में) के बाद सीधा OnePlus 15 लॉन्च कर सकती है कंपनी

Photo Credit: OnePlus

OnePlus अपनी R-सीरीज को एक बार फिर से अपग्रेड करने की तैयारी में है और ताजा लीक के मुताबिक, अगला डिवाइस यानी OnePlus 15R (एक्सपेक्टेड नेम) एक दमदार अपग्रेड हो सकता है। इस फोन में कुछ ऐसे फीचर्स मिल सकते हैं जो इसे अपने सेगमेंट में "बजट फ्लैगशिप" का असली दावेदार बना देंगे। लीक हुई जानकारी से पता चलता है कि इसमें सुपरफास्ट प्रोसेसर, बड़ी बैटरी, एडवांस्ड डिस्प्ले और ज्यादा टिकाऊ डिजाइन मिल सकता है। OnePlus 15R को चीन में OnePlus Ace 6 नाम से लॉन्च किया जा सकता है।

टिप्सटर Gadgetsdata के लीक की मानें तो OnePlus 15R में 1.5K रिजॉल्यूशन के साथ फ्लैट OLED डिस्प्ले दिया जाएगा, जो 165Hz रिफ्रेश रेट के साथ आएगा। ये डिस्प्ले खासतौर पर गेमिंग के लिए ट्यून किया जा सकता है, जो हाई परफॉर्मेंस और स्मूद विजुअल का अनुभव देगा। प्रोसेसर की बात करें तो OnePlus 15R (Ace 6) में Qualcomm का लेटेस्ट Snapdragon 8 Elite चिपसेट हो सकता है, जो अभी कुछ टॉप-एंड स्मार्टफोन्स जैसे OnePlus 13 में देखने को मिलता है। ये चिप पावरफुल AI, ग्राफिक्स और ओवरऑल परफॉर्मेंस के मामले में काफी बेहतर माना जा रहा है।

बैटरी सेगमेंट में भी बड़ा अपग्रेड देखने को मिल सकता है। OnePlus 13R में जहां 6,000mAh की बैटरी दी गई थी, वहीं OnePlus 15R में 7,000mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है। इस बड़ी बैटरी के साथ 80W या उससे तेज चार्जिंग सपोर्ट मिलने की उम्मीद है। फोटोग्राफी के लिए इसमें एक मेन कैमरा के साथ अल्ट्रा वाइड और टेलीफोटो लेंस मिल सकते हैं, जैसा कि पिछले मॉडल में था। हालांकि, सेंसर क्वालिटी में कुछ सुधार भी किया जा सकता है ताकि बेहतर लो-लाइट और डिटेल्ड इमेज आउटपुट मिले।

सिक्योरिटी फीचर में भी OnePlus ने इस बार एक बड़ा बदलाव करने की योजना बनाई है। फोन में इस बार ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट सेंसर की जगह अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया जा सकता है, जो ज्यादा तेज और सटीक माना जाता है। डिजाइन की बात करें तो फोन में मेटल फ्रेम बरकरार रहेगा लेकिन इसकी ड्यूरिबिलिटी को बढ़ाते हुए IP68 और IP69 रेटेड बिल्ड मिल सकता है। यह अपग्रेड पिछले OnePlus 13R के मुकाबले काफी बड़ा है, जिसे सिर्फ IP65 रेटिंग मिली थी।

इन सभी अपग्रेड्स को देखते हुए माना जा रहा है कि OnePlus 15R की कीमत थोड़ी बढ़ सकती है। हालांकि, ऑफिशियल अनाउंसमेंट अभी बाकी है, लेकिन अगर ये स्पेसिफिकेशन्स सही निकलते हैं तो यह फोन पावर यूजर्स और मोबाइल गेमर्स दोनों के लिए एक बढ़िया ऑप्शन साबित हो सकता है।

Advertisement

OnePlus 15R कब लॉन्च हो सकता है?

अभी लॉन्च डेट का खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन यह साल के अंत तक भारत में आने की उम्मीद है।

क्या OnePlus 15R, OnePlus Ace 6 का रिब्रांड वर्जन होगा?

हां, लीक के मुताबिक 15R को चीन में OnePlus Ace 6 के नाम से पेश किया जा सकता है।

इस बार प्रोसेसर में क्या अपग्रेड मिलेगा?

फोन में Snapdragon 8 Elite चिपसेट मिलने की उम्मीद है, जो OnePlus 13 जैसा ही है।

Advertisement

क्या इसमें गेमिंग फीचर्स होंगे?

165Hz OLED डिस्प्ले और पावरफुल चिपसेट इसे गेमिंग के लिए परफेक्ट बना सकते हैं।

फोन की कीमत क्या हो सकती है?

अपग्रेड्स को देखते हुए कीमत OnePlus 13R से थोड़ी ज्यादा होने की उम्मीद है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  2. Mercedes की Electric GLC को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 36 घंटे में 650 से ज्यादा बुकिंग्स
  3. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  4. Amazon Great Indian Festival Sale में सस्ते मिल रहे ₹1000 में आने वाले ईयरबड्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mercedes की Electric GLC को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 36 घंटे में 650 से ज्यादा बुकिंग्स
  2. TCS का नेट प्रॉफिट 13,884 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी
  3. भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया
  4. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  5. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
  6. Vivo लॉन्च करेगी Vivo X500 का सस्ता वर्जन! फीचर्स लीक
  7. कार में म्यूजिक, मनोरंजन का डबल मजा! देसी कंपनी UBON लाई FM कार मॉड्यूलेटर, जानें कीमत
  8. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  9. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  10. ₹349 से शुरू होने वाले Lyne Jukebox स्पीकर भारत में हुए लॉन्च, जानें फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.