OnePlus 15 में हो सकता है कंपनी का प्रॉपराइटरी कैमरा

बेंचमार्किंग वेबसाइट Geekbench पर OnePlus के एक स्मार्टफोन की मॉडल नंबर - PLK110 के साथ लिस्टिंग हुई है। यह OnePlus 15 हो सकता है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 2 सितंबर 2025 20:10 IST
ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन में कंपनी का प्रॉपराइटरी कैमरा इंजन दिया जा सकता है
  • OnePlus 15 में ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट दी जा सकती है
  • इसमें आगामी Snapdragon 8 Elite 2 चिपसेट का इस्तेमाल हो सकता है

पिछले वर्ष अक्टूबर में कंपनी ने OnePlus 13 को पेश किया था

बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल OnePlus का OnePlus 15 जल्द लॉन्च किया जा सकता है। यह पिछले वर्ष पेश किए गए OnePlus 13 की जगह लेगा। इस स्मार्टफोन में कंपनी का प्रॉपराइटरी कैमरा इंजन दिया जा सकता है। OnePlus 15 में ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट हो सकती है। पिछले वर्ष अक्टूबर में कंपनी ने OnePlus 13 को पेश किया था। 

SmartPrix की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि OnePlus 15 में कंपनी का खुद डिवेलप किया हुआ कैमरा इंजन पहली बार इस्तेमाल किया जाएगा। इससे इस स्मार्टफोन की फोटो और वीडियो प्रोसेसिंग कैपेबिलिटी में सुधार हो सकता है। OnePlus का कथित कैमरा इंजन एडवांस्ड एल्गोरिद्म्स को इंटीग्रेट कर लो लाइट की स्थिति में परफॉर्मेंस को बढ़ा सकता है। OnePlus 15 में ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट दी जा सकती है। इससे OnePlus और Hasselblad के टाई-अप को लेकर प्रश्न उठ सकता है। 

OnePlus के स्मार्टफोन्स के कैमरा की एडवांस्ड कलर ट्यूनिंग के लिए Hasselblad के साथ OnePlus 9 से यह टाई-अप किया गया था। हालांकि, इस रिपोर्ट से कंपनी के आगामी स्मार्टफोन में इस टाई-अप किया इस्तेमाल नहीं किए जाने का संकेत मिल रहा है। बेंचमार्किंग वेबसाइट Geekbench पर OnePlus के एक स्मार्टफोन की मॉडल नंबर - PLK110 के साथ लिस्टिंग हुई है। यह OnePlus 15 हो सकता है। इस स्मार्टफोन में ऑक्टाकोर Qualcomm का Armv8 चिपसेट दिख रहा है। यह आगामी Snapdragon 8 Elite 2 चिपसेट हो सकता है। OnePlus 13 में Snapdragon 8 Elite चिपसेट दिया गया है। OnePlus 15 में 6.78 इंच OLED डिस्प्ले मिल सकता है। इसके साथ OnePlus Ace 6 को भी चीन में लॉन्च किया जा सकता है। OnePlus Ace 6 में 6.83 इंच OLED स्क्रीन दी जा सकती है। हालांकि, कंपनी ने इन दोनों स्मार्टफोन्स के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। 

इस लिस्टिंग से पता चला है कि Snapdragon 8 Elite 2 में छह एफिशिएंसी कोर्स (3.63 GHz) और दो परफॉर्मेंस कोर्स (4.61 GHz) होंगे। बेंचमार्किंग वेबसाइट पर OnePlus 15 की 16 GB के RAM के साथ टेस्टिंग की गई है। इसे सिंगल-कोर परफॉर्मेंस में 639 प्वाइंट और मल्टी-कोर परफॉर्मेंस में 1,871 प्वाइंट मिले हैं। हाल ही में एक टिप्सटर ने बताया था कि OnePlus 15 में बदले हुए डिजाइन वाला रियर कैमरा सेटअप हो सकता है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  2. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  3. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  4. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  6. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  7. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  8. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  2. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  3. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
  5. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  6. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  7. कैमरे वाला चश्मा आधे से भी कम दाम में! ₹14 हजार सस्ता मिल रहा Ray-Ban Meta Glasses, यहां मिलेगी डील
  8. Temple को लेकर दीपिंदर गोयल ने दिए जबाव, कैसे पहना जाएगा और कैसे काम करेगा, जानें सबकुछ
  9. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  10. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.