OnePlus 15 को मिले जबरदस्त परफॉर्मेंस स्कोर, स्पेसिफिकेशन्स भी हुए लीक, लॉन्च में थोड़ा समय बाकी!

OnePlus 15 Geekbench पर दोबारा नजर आया है और इस बार इसके स्कोर्स 2025 फ्लैगशिप लेवल के रहे हैं। फोन Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, 16GB RAM, 7000mAh बैटरी और 165Hz डिस्प्ले के साथ आ सकता है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 19 सितंबर 2025 14:02 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus 15 को मिला 3709 (सिंगल-कोर) और 11,000 (मल्टी-कोर) Geekbench स्कोर
  • Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप और 16GB RAM के साथ दिखा डिवाइस
  • 7000mAh बैटरी, 100W फास्ट चार्जिंग और 165Hz डिस्प्ले मिलने की उम्मीद

OnePlus 13 (ऊपर फोटो में) के बाद सीधा OnePlus 15 लॉन्च करेगी कंपनी

OnePlus का अगला फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus 15 एक बार फिर Geekbench प्लेटफॉर्म पर नजर आया है और इस बार इसके स्कोर्स काफी दमदार रहे हैं। जहां पहली लिस्टिंग में फोन के नतीजे बेहद कमजोर दिखाई दिए थे, वहीं ताजा टेस्टिंग में डिवाइस ने 2025 फ्लैगशिप स्तर का प्रदर्शन किया है। स्मार्टफोन के लॉन्च में अब बहुत कम समय बचा और अब तक इसे लेकर कई लीक्स सामने आ चुके हैं, जिन्होंने इसके स्पेसिफिकेशन्स और साथ ही डिजाइन में होने वाले बदलावों की ओर इशारा दिया है।

नई Geekbench लिस्टिंग में OnePlus 15 को मॉडल नंबर PLK110 के साथ लिस्ट किया गया है। पहले की लिस्टिंग्स भी इसी मॉडल नंबर से सामने आई हैं। अपकमिंग OnePlus फोन ने सिंगल-कोर टेस्ट में 3,709 और मल्टी-कोर टेस्ट में 11,000 अंक हासिल किए। तुलना करें तो पिछली बार यही डिवाइस महज 639 (सिंगल-कोर) और 1,871 (मल्टी-कोर) स्कोर ही निकाल पाया था। माना जा रहा है कि पहले वाले रिजल्ट किसी प्रोटोटाइप हार्डवेयर पर आधारित थे, जिस वजह से नतीजे काफी कम आए।

Advertisement

लिस्टिंग से साफ होता है कि OnePlus 15 में Qualcomm का नया Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर दिया जाएगा। यह स्टैंडर्ड वर्जन है जो 4.61GHz क्लॉक स्पीड पर रन कर रहा है। टेस्ट यूनिट Android 16 पर चल रहा था और इसमें 16GB RAM मौजूद थी। इसी चिपसेट को हाल ही में Xiaomi 17 पर भी टेस्ट किया गया था और उसके स्कोर्स भी लगभग इसी स्तर पर रहे, जिसमें 3705 सिंगल-कोर और 11,228 मल्टी-कोर स्कोर शामिल था।

अब तक सामने आए लीक्स ने इशारा दिया है कि अपकमिंग OnePlus 15 में BOE का 1.5K रिजॉल्यूशन वाला डिस्प्ले दिया जा सकता है, जो 165Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगा। फोन को Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप के साथ लॉन्च किया जाएगा और इसमें 12GB तक RAM मिलने की उम्मीद है।

इस साल भी ट्रिपल कैमरा यूनिट मिलने की संभावना है, जिसमें तीन 50MP सेंसर होंगे। वहीं, इसमें DetailMax Engine का सपोर्ट मिलेगा। OnePlus पहले ही कुछ शुरुआती सैंपल्स शेयर कर चुका है, जिनसे कैमरा क्वालिटी की झलक मिल चुकी है। बैटरी फ्रंट पर, डिवाइस में 7,000mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है जो 100W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹35 हजार रेंज में मिल रहे iQOO, Samsung, OnePlus धांसू फोन, 8000mAh तक बैटरी
  2. Honor 700 Pro का नवंबर लॉन्च लीक, 2 डिस्प्ले, 200MP कैमरा फीचर, 9000mAh बैटरी!
  3. Oppo Find X10 vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: किस फोन में हैं ज्यादा दमदार फीचर्स
  4. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
#ताज़ा ख़बरें
  1. अब itel के फीचर फोन से बिना इंटरनेट भी कर पाएंगे PhonePe की डिजिटल पेमेंट, कीमत ₹1200 से भी कम
  2. iPhone Duo को बीच से खोला, फोल्डेबल डिस्प्ले से हटाया कवर, जानें फिर क्या नजर आया?
  3. 1 जनवरी से फोन में सिम नहीं तो WhatsApp नहीं चलेगा, सिम बाइडिंग हुआ अनिवार्य, जानें क्या बदल जाएगा
  4. Honor ला रही दो डिस्प्ले वाला नया फोन! 200MP कैमरा, 9000mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  5. HMD लाया सीनियर सिटिजन के लिए खास फ्लिप फोन, आइकोनिक डिजाइन और लेटेस्ट फीचर्स
  6. Oppo 22.5W Power Bank 10000 पावर बैंक लॉन्च, iPhone होगा दो बार चार्ज
  7. Amazon Great Indian Festival Reloaded: ₹9000 सस्ता मिल रहा Google का फ्लैगशिप फोन
  8. eMudhra का बड़ा फैसला, बंद करेगी ग्लोबल SSL और TLS सर्टिफिकेट बिजनेस!
  9. Oppo Find X10 vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: किस फोन में हैं ज्यादा दमदार फीचर्स
  10. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹35 हजार रेंज में मिल रहे iQOO, Samsung, OnePlus धांसू फोन, 8000mAh तक बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.