OnePlus 13R में होगा Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर, नए साल पर इस दिन लॉन्‍च हो रहा फोन

वनप्‍लस की नई स्‍मार्टफोन सीरीज ‘OnePlus 13’ सीरीज को 7 जनवरी को लॉन्‍च किया जाएगा। दो नई डिवाइस OnePlus 13 और OnePlus 13R पेश होंगी।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 20 दिसंबर 2024 17:07 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus 13R में होगा स्‍नैपड्रैगन 8 जेन 3 प्रोसेसर
  • 7 जनवरी को लॉन्‍च होगा नया वनप्‍लस
  • एमेजॉन इंडिया में सामने आया लिस्टिंग पेज

फोन में 6000mAh की बैटरी दी जाएगी, जो सुपरवूक चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।

Photo Credit: amzon

OnePlus 13R : वनप्‍लस की नई स्‍मार्टफोन सीरीज ‘OnePlus 13' सीरीज को 7 जनवरी को लॉन्‍च किया जाएगा। दो नई डिवाइस OnePlus 13 और OnePlus 13R पेश होंगी। इन फोन्‍स के स्‍पेसिफ‍िकेशंस को लेकर अभी तक सिर्फ कयास लगाए जा रहे थे। अब एमेजॉन इंडिया (Amazon) ने OnePlus 13R को लेकर अहम जानकारियां अपने लिस्टिंग पेज में शेयर की हैं। इससे पता चलता है कि OnePlus 13R में स्‍नैपड्रैगन 8 जेन 3 चिपसेट (Snapdragon 8 Gen 3) की ताकत होगी। इसके अलावा कुछ एआई फीचर्स के बारे में भी बताया गया है। 

एमेजॉन इंडिया का प्रोमो पेज कहता है कि OnePlus 13R में “AI Notes” फीचर होगा। यह यूजर्स की प्रोडक्‍टिविटी बेहतर होगी। फोन में 6000mAh की बैटरी दी जाएगी, जो सुपरवूक चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। OnePlus 13R में फ्लैट डिस्‍प्‍ले होगा, जो फ्रंट और बैक साइड से गोरिल्‍ला ग्‍लास 7आई से सुरक्षित होगा। फोन का फ्रेम एल्‍युमीनियम का बना होगा, जबकि इसकी मोटाई सिर्फ 8mm होगी। 
Advertisement

फोन के सभी स्‍पेसिफ‍िकेशंस अभी सामने नहीं आए हैं। रिपोर्ट्स पर भरोसा करें तो इसमें 6.78 इंच एमोलेड डिस्‍प्‍ले दिया जाएगा, जिसकी पीक ब्राइटनैस 4,500 निट्स और रेजॉलूशन 1264×2780 पिक्‍सल्‍स होगा। यह फोन 120 हर्त्‍ज रिफ्रेश रेट वाले डिस्‍प्‍ले को सपोर्ट करेगा। 

OnePlus 13R की तुलना 12R से करें तो अपकमिंग डिवाइस में बैटरी, प्रोसेसर के तौर पर अपग्रेड देखने को मिलेगा। इसके अलावा, OnePlus 13R में 50-मेगापिक्सल ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और 16-मेगापिक्सल सेल्फी शूटर मिलने की उम्मीद है। स्मार्टफोन 80W फास्ट चार्जिंग से लैस हो सकता है। इसमें IR Blaster शामिल होने की भी संभावना है।
Advertisement

प्रोडक्ट पेज अपकमिंग OnePlus 13R के डिजाइन को भी रिवील करता है। इसका डिजाइन काफी हद तक OnePlus 13 के समान ही दिखाई देता है, जिसमें पीछे बिना Hasselblad ब्रांडिंग के एक बड़े सर्कुलर कैमरा आइलैंड में तीन सेंसर के साथ एक LED फ्लैश यूनिट शामिल है। 
Advertisement

पावर और वॉल्यूम बटन्स को फ्रेम के राइड साइड में रखा गया है। वहीं, लेफ्ट साइड में अलर्ट स्लाइडर की मौजूदगी भी नजर आती है। फोन को कम से कम एक Astral Trail कलर ऑप्शन में उतारा जाएगा, जो ब्रश्ड मेटल टेक्सचर के साथ शैंपेन गोल्ड से मिलता-जुलता शेड लगता है।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo V80 FE में होगी 8GB रैम, Dimensity 7400 Turbo चिप! Geekbench में स्पॉट
  2. Amazon Sale 2026 में ₹15,000 से सस्ते मिल रहे Poco फोन! 6300mAh बैटरी
  3. Vivo Y6k नया बजट फोन लॉन्च हुआ 13MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  4. iQOO ला रही 10,000mAh बैटरी वाला नया मिडरेंज फोन, 7 इंच होगी स्क्रीन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo V80 FE में होगी 8GB रैम, Dimensity 7400 Turbo चिप! Geekbench में स्पॉट
  2. Vivo Y6k नया बजट फोन लॉन्च हुआ 13MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  3. ₹3000 सस्ता मिल रहा Ai+ Nova 2 Ultra 5G, Flipkart दिवाली सेल में कमाल ऑफर
  4. Vinfast ने VF MPV के प्राइस में 4 लाख रुपये की कटौती, जानें नया प्राइस, फीचर्स
  5. iQOO ला रही 10,000mAh बैटरी वाला नया मिडरेंज फोन, 7 इंच होगी स्क्रीन!
  6. iPhone 13 Mini जैसे साइज में इस कंपनी ने लॉन्च किया नया फोन, 50MP कैमरा, 3500mAh बैटरी!
  7. Xiaomi 18 में मिलेगी 100W फास्ट चार्जिंग के साथ 7200mAh बैटरी!
  8. Motorola Razr Flex 27 होगा कंपनी का वाइड फोल्डेबल! मिल सकती है 12GB रैम, Snapdragon 8 Gen 5 चिप
  9. Amazon Sale 2026 में ₹15,000 से सस्ते मिल रहे Poco फोन! 6300mAh बैटरी
  10. दीपिंद्र गोयल के Temple को बता दिया 'स्कैम', छिड़ी नई बहस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.