OnePlus 13 लॉन्‍च होगा 5400mAh बैटरी, 100W चार्जिंग के साथ! कैमरा कितना होगा? जानें

OnePlus 13 : इसमें 50 वॉट की वायरलैस चार्जिंग का भी सपोर्ट होगा। यह खूबी वनप्‍लस 12 में भी थी।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 27 अगस्त 2024 12:21 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus 13 की अक्‍टूबर में हो सकती है लॉन्चिंग
  • फोन में मिलेगा 50 एमपी का मेन कैमरा
  • वायरलैस चार्जिंग को भी सपोर्ट करेगा नया वनप्‍लस

इसमें 6.8 इंच का एलटीपीओ ओलेड डिस्प्ले होगा। डिस्प्ले में ही फिंगरप्रिंट स्कैनर भी मिलेगा।

OnePlus 13 : फ्लैगशिप स्‍मार्टफोन कैटिगरी के लिए अक्‍टूबर का महीना बेहद खास होने वाला है। क्‍वॉलकॉम का लेटेस्‍ट स्‍नैपड्रैगन 8 जेन 4 प्रोसेसर लॉन्‍च होने के बाद तमाम कंपनियां अपनी नई हाई एंड डिवाइस लेकर आएंगी। वनप्‍लस को लेकर कयास हैं कि कंपनी OnePlus 13 को पेश करेगी। जाने-माने टिप्‍सटर डिजिटल चैट स्‍टेशन ने अपने लेटेस्‍ट वीबो पोस्‍ट में OnePlus 13 के मेन कैमरा, बैटरी साइज और चार्जिंग क्षमताओं के बारे में बताया है। आइए जानते हैं क्‍या कुछ खास हो सकता है OnePlus 13 सीरीज में।   

DCS का कहना है कि OnePlus 13 में f/1.6 अपर्चर वाला LYT-808 कैमरा सेंसर होगा। यह एक 50 एमपी का सेंसर होगा, जो वनप्‍लस 12 में भी दिया गया था। इससे पहले आए लीक में बताया गया था कि मेन कैमरा के साथ एक 50 एमपी का अल्‍ट्रावाइड लेंस और 50 एमपी का पेरिस्‍कोप टेलिफोटो कैमरा OnePlus 13 में दिया जाएगा। 

डिजिटल चैट स्‍टेशन का कहना है कि नए वनप्‍लस में 5400 एमएएच की बैटरी मिलेगी, जो 100 वॉट की चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें 50 वॉट की वायरलैस चार्जिंग का भी सपोर्ट होगा। यह खूबी वनप्‍लस 12 में भी थी। 

कहा जाता है कि नए वनप्‍लस में 6.8 इंच का एलटीपीओ ओलेड डिस्प्ले होगा। डिस्प्ले में ही फिंगरप्रिंट स्कैनर भी मिलेगा। यह फोन अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट स्कैनर से लैस होगा जो फोन को बेहतरीन सेफ्टी प्रदान करेगा। IP68/69 रेटिंग के साथ यह डिवाइस आ सकती है, जिसका मतलब है कि फोन पानी और धूल से होने वाले नुकसान से बचा रहेगा। 
Advertisement

यह लेटेस्‍ट एंड्रॉयड 14 पर रन करेगा, जिस पर कलर ओएस 15 की लेयर होगी। डिवाइस कब लॉन्‍च होगी, इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। चीन में लॉन्‍च होने के कुछ महीनों बाद फोन को भारत लाया जाएगा। वनप्‍लस के अलावा, वीवो, शाओमी, रेडमी के फ्लैगशिप फोन भी अक्‍टूबर-नवंबर में लॉन्‍च होने के लिए तैयार हैं। 
Advertisement
 

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • IP65 rated
  • Vibrant 120Hz QHD+ display
  • Excellent battery life
  • Fast wired and wireless charging
  • Smooth and bloatware-free software
  • Quality primary and telephoto cameras
  • Good for gaming
  • Bad
  • Minor quality issues
  • Ultra-wide angle camera could be better
  • Low light selfies are below average
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.82 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 8 जेन 3

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 64-मेगापिक्सल + 48-मेगापिक्सल

रैम

16 जीबी

स्टोरेज

512 जीबी

बैटरी क्षमता

5400 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1440x3168 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  3. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  3. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  4. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  5. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  6. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  7. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  8. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  9. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  10. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.