OnePlus 13 कब होगा लॉन्‍च? डिजाइन, कैमरा, प्राइस…लॉन्‍च से पहले जानें सब!

OnePlus 13 : वनप्लस 13 को इस साल अक्टूबर और नवंबर के बीच लॉन्च किया जाएगा।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 20 अगस्त 2024 14:34 IST
ख़ास बातें
  • इस साल लॉन्‍च हो सकती है नई वनप्‍लस फ्लैगश‍िप सीरीज
  • एक टिप्‍सटर ने दी अपकमिंग स्‍मार्टफोन के डिजाइन की जानकारी
  • फोन का बैक सिरेमिक के बजाए ग्लास पैनल वाला होगा

वनप्लस 13 की कीमत वनप्लस 12 के बराबर हो सकती है।

OnePlus 13 स्‍मार्टफोन को OnePlus 12 के सक्‍सेसर के रूप में डेवलप किए जाने की चर्चाएं हैं। हालांकि चीनी ब्रैंड ने अभी तक इसकी कन्‍फर्मेशन नहीं दी है। अब ए‍क टिप्‍सटर ने अपकमिंग संभावित वनप्‍लस फोन की लॉन्च टाइमलाइन, डिजाइन और प्राइस रेंज पर कुछ रोशनी डाली है। उम्‍मीद है कि नए वनप्‍लस में क्वालकॉम के ‘स्नैपड्रैगन 8 जेन 4 चिपसेट' की ताकत होगी। इसमें थोड़े कर्व्‍ड एजेज के साथ फ्लैट डिस्प्ले मिलेगा। साथ ही फोन का बैक, ग्लास पैनल वाला होगा। 
 

OnePlus 13 की लॉन्च टाइमलाइन

टिपस्टर डिजिटल चैट स्टेशन ने वहां के सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म वीबो पर दावा किया है कि वनप्लस 13 को इस साल अक्टूबर और नवंबर के बीच लॉन्च किया जाएगा। Vivo X200 सीरीज, Oppo Find X8 सीरीज, Xiaomi 15, iQOO 1, Realme GT 7 Pro और Redmi K80 सीरीज को भी इसी समय के आसपास लॉन्च किए जाने की बात कही जा रही है।

टिपस्टर के अनुसार, वनप्लस 13 की कीमत वनप्लस 12 के बराबर होगी। स्नैपड्रैगन 8 जेन 4 SoC या मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9400 प्रोसेसर से यह सीरीज पैक हो सकती है। 

टिप्स्टर का अनुमान है कि वनप्लस 13 में सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल नहीं होगा, लेकिन वनप्लस 12 जैसा ही   लेंस अरेजमेंट इसमें रखा जा सकता है। फोन में कर्व्‍ड एजेज वाला फ्लैट डिस्प्ले मिलेगा और बैक पैनल सिरेमिक मटीरियल के बजाय ग्लास का होगा।
Advertisement
 

OnePlus 13 Specifications (Leaked)

इससे पूर्व सामने आए लीक्‍स के अनुसार, वनप्लस 13 में अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट स्कैनर हो सकता है और यह धूल व पानी से मुकाबला करने वाली IP69 रेटिंग के साथ आने वाला पहला वनप्लस फ्लैगशिप हो सकता है। इसमें 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है, जबकि मेन कैमरा लेंस 50 मेगापिक्सल का सोनी LYT-808 सेंसर होने की संभावना है। 

वनप्लस 12 को पिछले साल दिसंबर में चीन में लॉन्च किया गया था। जनवरी में वह डिवाइस ग्‍लोबल रिलीज हुई थी। इसके दाम 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले बेस मॉडल के लिए 64,999 रुपये थे। इसी पैटर्न पर भरोसा करें तो हम मान सकते हैं कि वनप्लस 13 को अगले साल जनवरी या फरवरी में दुनियाभर में लाया जाएगा। 
Advertisement
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • IP65 rated
  • Vibrant 120Hz QHD+ display
  • Excellent battery life
  • Fast wired and wireless charging
  • Smooth and bloatware-free software
  • Quality primary and telephoto cameras
  • Good for gaming
  • Bad
  • Minor quality issues
  • Ultra-wide angle camera could be better
  • Low light selfies are below average
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.82 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 8 जेन 3

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 64-मेगापिक्सल + 48-मेगापिक्सल

रैम

16 जीबी

स्टोरेज

512 जीबी

बैटरी क्षमता

5400 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1440x3168 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 200 इंच की स्क्रीन पर 4K सिनेमा और 240Hz की गेमिंग! लॉन्च हुआ Dangbei X9 Max Projector
  2. itel Zeno 300 भारत में होगा लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, डुअल कैमरा के साथ Amazon पर लिस्ट
  3. ₹1 में BSNL दे रही फ्री SIM, 24GB डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग और बहुत कुछ
  4. Vivo लेटेस्ट फोन Vivo V80 भारत में होने जा रहा लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, बड़ी बैटरी के साथ!
  5. Ai+ Nova 2 Power जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone 18 Pro हुआ Blinkit पर उपलब्ध, मिनटों में आएगा घर
  2. ₹1 में BSNL दे रही फ्री SIM, 24GB डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग और बहुत कुछ
  3. Lava ने लॉन्च किया 6000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला बजट स्मार्टफोन, कीमत ₹15 हजार से कम!
  4. iPhone Duo से मालामाल होगा Samsung! सैमसंग की जेब में क्यों जा रहे ₹20,000 प्रति फोन?
  5. UBON ने भारत में नया ब्लूटूथ स्पीकर SP-50 Sound Pro किया लॉन्च, कीमत ₹4,999
  6. iPhone 18 Pro आते ही Samsung Galaxy S26 सीरीज हो रही है महंगी? ₹20 हजार तक बढ़ेंगे दाम
  7. Xiaomi का नया Air Purifier 6C हवा साफ करने के साथ हटाएगा बदबू! इस कीमत में हुआ लॉन्च
  8. itel Zeno 300 भारत में होगा लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, डुअल कैमरा के साथ Amazon पर लिस्ट
  9. iPhone 18 Pro Series Sale Live: आज से 10 मिनट में घर पहुंचेंगे नए iPhones, कीमत से ऑफर्स तक जानें सब कुछ
  10. Vivo लेटेस्ट फोन Vivo V80 भारत में होने जा रहा लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, बड़ी बैटरी के साथ!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.