OnePlus 12R की भारत में रिकॉर्ड सेल! कुछ ही देर में स्टॉक खत्म! अब इस तारीख तक करना होगा इंतजार

भारत में वनप्लस 12आर को जबरदस्त रेस्पॉन्स मिला है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 7 फरवरी 2024 17:14 IST
ख़ास बातें
  • कंपनी ने एक दिन पहले यानी 6 फरवरी को भारत में इसकी सेल शुरू की थी।
  • इच्छुक ग्राहकों को अब अगली सेल के लिए 13 फरवरी तक इंतजार करना होगा।
  • OnePlus 12R में 50 मेगापिक्सल Sony IMX890 सेंसर है।

OnePlus 12R में 6.78 इंच 1.5K (1,264x2,780 पिक्सल) LTPO 4.0 AMOLED स्क्रीन है।

OnePlus 12R को भारत में जबरदस्त रेस्पॉन्स मिला है। कंपनी ने एक दिन पहले यानी 6 फरवरी को भारत में इसकी सेल शुरू की थी। यह वनप्लस 12आर की भारत में पहली सेल थी जो कि कुछ ही घंटों में खत्म भी हो गई। कंपनी के अनुसार सेल के शुरू होने के कुछ घंटों के भीतर ही सभी यूनिट्स बिक गए। सेल में खास बात ये थी कि OnePlus 12R के साथ OnePlus Buds Z2 को भी कॉम्प्लिमेंट्री ऑफर में पाने का मौका था। 

OnePlus 12R सेल के बारे में OnePlus ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट के माध्यम से खुशी जाहिर करते हुए कहा कि वनप्लस कम्युनिटी को इतने जबरदस्त रेस्पॉन्स के लिए धन्यवाद। अभी के लिए सभी यूनिट्स बिक गए हैं! हम 13 फरवरी को फिर लौटेंगे। पोस्ट के अनुसार, भारत में वनप्लस 12आर को जबरदस्त रेस्पॉन्स मिला है। वहीं कुछ यूजर्स के रिएक्शन देखकर कहा जा सकता है कि वे सेल की टाइमिंग से नाखुश हैं। कंपनी को सेल विंडो का टाइम लम्बा रखना चाहिए था। बहरहाल, फोन की पहली सेल अब खत्म हो चुकी है। फोन खरीदने के इच्छुक ग्राहकों को अब अगली सेल के लिए 13 फरवरी तक इंतजार करना होगा। 
 

OnePlus 12R Specifications

इस स्मार्टफोन में 6.78 इंच 1.5K (1,264x2,780 पिक्सल) LTPO 4.0 AMOLED स्क्रीन है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Gen 2 के साथ 16 GB का LPDDR5x RAM है। OnePlus 12R में 50 मेगापिक्सल का कैमरा Sony IMX890 सेंसर और f/1.8 अपार्चर के साथ है। इसके अलावा 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा दिया गया है। इसके फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का कैमरा है। इसकी 5,000 mAh की बैटरी 100 W SuperVOOC वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इस स्मार्टफोन का  साइज 163.3 x 75.3 x 8.8 mm और भार लगभग 207 ग्राम का है।
Advertisement

हाल ही में फोन के लिए अपडेट भी जारी किया गया है जिसके बारे में हमने आपको एक रिपोर्ट में बताया था। अपडेट को OxygenOS version 14.0.0.307 (EX01) के नाम से OnePlus 12R की भारतीय यूनिट्स के लिए लाया गया है। लेटेस्‍ट अपडेट के बाद यूजर्स को नेटवर्क और ब्‍लूटूथ कनेक्‍शंस स्‍टेबिलिटी में भी सुधार देखने को मिलेगा। वनप्लस ने नए फोन में कुछ रियर कैमरा इम्‍प्रूवमेंट भी दिए हैं। अपडेट के बाद इनडोर फोटोग्राफी में भी बेहतरी देखने को मिलेगी।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent display
  • Flagship-level performance
  • Superfast 100W charging
  • Good main rear camera
  • Bad
  • Overall average camera setup
  • No eSIM
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 8 जेन 2

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

2780x1264 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  2. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  2. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  3. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  4. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  5. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  6. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  7. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  8. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  9. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  10. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.