OnePlus 12 के साथ 16GB रैम वाला OnePlus 12R भी 23 जनवरी को होगा लॉन्च, जानें सबकुछ

OnePlus 12R लॉन्च 23 जनवरी को है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 27 दिसंबर 2023 16:31 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus 12 के साथ OnePlus 12 R भी ग्लोबल लेवल पर लॉन्च होगा।
  • उससे पहले चीन में OnePlus Ace 3 भी लॉन्च होगा।
  • OnePlus 12 ग्लोबल मार्केट में 23 जनवरी को लॉन्च होने जा रहा है।

OnePlus 12R लॉन्च 23 जनवरी को है।

Photo Credit: X/Mukesh K

OnePlus की ओर से फ्लैगशिप फोन OnePlus 12 के साथ OnePlus 12 R भी ग्लोबल लेवल पर लॉन्च होगा, जिसकी पुष्टि कंपनी ने कर दी है। OnePlus 12 ग्लोबल मार्केट में 23 जनवरी को लॉन्च होने जा रहा है। लेकिन उससे पहले चीन में OnePlus Ace 3 भी लॉन्च होगा। इसी फोन को रिब्रांडेड वर्जन बनाकर OnePlus 12R के रूप में लॉन्च किया जाएगा। फोन दो कलर्स में लॉन्च होने वाला है जिसमें ग्रे, और कूल ब्लू का ऑप्शन यूजर्स के पास होगा। फोन में अलर्ट स्लाइडर भी बताया गया है जोकि इसके लेफ्ट स्पाइन में दिया गया है। 

OnePlus 12R लॉन्च 23 जनवरी को है। यह भारत समेत नॉर्थ अमेरिका, यूरोप आदि में भी लॉन्च होगा। इससे पहले R ब्रांड के हैंडसेट कंपनी सिर्फ भारत में लॉन्च करती आ रही थी। OnePlus Ace 3 फोन को कंपनी ने चीन में सैंड गोल्ड कलर में भी लॉन्च किया है, लेकिन OnePlus 12R, ग्लोबल वेरिएंट में यह कलर ऑप्शन नहीं होगा। फोन के स्पेसिफिकेशंस के बारे में अभी तक खुलासा नहीं किया गया है। लेकिन लॉन्च से पहले इसके कई लीक्स आ चुके हैं जिनमें इसके स्पेसिफिकेशंस बताए गए हैं। 
Advertisement

OnePlus 12R के स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक, यह फोन 6.78 इंच के 1.5K रिजॉल्यूशन वाले डिस्प्ले के साथ आने वाला है। इसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट होगा। फोन में Snapdragon 8 Gen 2 चिपसेट बताया जा रहा है। यह 16 जीबी तक रैम और 256 जीबी तक स्टोरेज के साथ आने वाला है। इसमें 5000एमएएच की बैटरी 100W फास्ट चार्जिंग के साथ मिल सकती है। 

कैमरा पर नजर डालें तो रियर में 50 मेगापिक्सल Sony IMX890 सेंसर प्राइमरी लेंस के रूप में मौजूद होगा जिसमें OIS सपोर्ट भी होगा। साथ में 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड लेंस, और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस भी ट्रिपल कैमरा सेटअप में मौजूद होगा। सेल्फी के लिए फोन 16 मेगापिक्सल कैमरा के साथ आने वाला है। फोन Android 14 आधारित OxygenOS 14 पर रन करेगा। 
Advertisement

वहीं, OnePlus 12 के स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो फोन चीन में Snapdragon 8 Gen 3 SoC और एंड्रॉयड 14 आधारित ColorOS 14 के साथ लॉन्च किया गया है। इस फोन में 6.82 इंच क्वाड-HD+ LTPO OLED डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 1440 x 3168 पिक्सल, रिफ्रेश रेट 120Hz और ब्राइटनेस 4,500 निट्स तक है। फोन में हैसलब्लैड ट्यून्ड ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) के साथ 50 मेगापिक्सल का सोनी LYT-808 प्राइमरी कैमरा, OIS और 3x ऑप्टिकल जूम के साथ 64 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा और 48 मेगापिक्सल का अल्ट्रा कैमरा है। वहीं फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। इस फोन में 100W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग के साथ 5,400mAh की बैटरी है।
Advertisement
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • IP65 rated
  • Vibrant 120Hz QHD+ display
  • Excellent battery life
  • Fast wired and wireless charging
  • Smooth and bloatware-free software
  • Quality primary and telephoto cameras
  • Good for gaming
  • Bad
  • Minor quality issues
  • Ultra-wide angle camera could be better
  • Low light selfies are below average
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.82 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 8 जेन 3

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 64-मेगापिक्सल + 48-मेगापिक्सल

रैम

16 जीबी

स्टोरेज

512 जीबी

बैटरी क्षमता

5400 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1440x3168 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  2. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
  3. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  4. Amazon Great Indian Festival Sale: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  5. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
  6. ऑनलाइन खरीदने पर नहीं मिलेंगे फेक ऑफर्स, सरकार ने दिखाई सख्ती, अब मिलेगी असली डील
  7. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, घट सकती है बैटरी कैपेसिटी
  2. ऑनलाइन खरीदने पर नहीं मिलेंगे फेक ऑफर्स, सरकार ने दिखाई सख्ती, अब मिलेगी असली डील
  3. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  4. अगर किसी ने पुकारा आपका नाम, तो iPhone सुनेगा और आपको बताएगा, जानें कैसे काम करता है ये फीचर
  5. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
  6. Samsung के इस फोन पर आई जबरदस्त छूट, मिल रहा ₹22 हजार सस्ता, ऐसे खरीदें
  7. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  8. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च तारीख, इस महीने 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ होगी एंट्री
  9. चार्जर की टेंशन खत्म! Amazfit की नई स्मार्टवॉच धूप से होगी चार्ज, 25 दिन चलेगी
  10. Viture Vonder Smart Glasses लॉन्च, AI से आवाज को यादों में करेगा कन्वर्ट, जानें और क्या है खास
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.