OnePlus 12 लॉन्च से पहले Snapdragon 8 Gen 3 के साथ AnTuTu पर स्पॉट! स्कोर्स में दिखा फोन का दम

OnePlus 12 कैमरा में Hasselblad ऑप्टिमाइजेशन होगी।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 28 अक्टूबर 2023 10:42 IST
ख़ास बातें
  • फोन 6.7 इंच के 2K एमोलेड LTPO डिस्प्ले के साथ आ सकता है।
  • इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट होगा।
  • अंतुतु पर फोन ने 2,110, 808 पॉइंट्स का स्कोर किया है।

OnePlus 11 के सक्सेसर के रूप में लॉन्च होने वाला OnePlus 12 फोन 6.7 इंच के 2K एमोलेड LTPO डिस्प्ले के साथ आ सकता है।

OnePlus 12 को लेकर चर्चा बेहद जोरों पर है। फोन जल्द ही लॉन्च होने वाला है। इसमें Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर देखने को मिलने वाला है जो कि क्वालकॉम का अब तक का सबसे पावरफुल प्रोसेसर बताया जा रहा है। ऐसे में OnePlus 12 से भी उम्मीदें बढ़ जाती हैं क्योंकि यह कंपनी का फ्लैगशिप फोन होने वाला है, और लेटेस्ट चिपसेट के साथ आएगा। इसी कड़ी में इसके प्रोसेसर को स्कोर्स लॉन्च से पहले लीक हो गए हैं। आइए जानते हैं कैसा परफॉर्म किया है फोन ने। 

OnePlus 12 के लॉन्च से पहले इसके बेंचमार्क स्कोर लीक हो गए हैं। फोन Antutu पर नजर आया है जहां इसके स्कोर्स के माध्यम से पता चलता है कि फोन में कितना दम हो सकता है। टिप्स्टर डिजिटल चैट स्टेशन के अनुसार, फोन को यहां मॉडल नम्बर PJD110 के साथ देखा गया है। अंतुतु पर फोन ने 2,110, 808 पॉइंट्स का स्कोर किया है। सीपीयू टेस्ट में फोन ने 4,95,780 पॉइंट्स का स्कोर किया है। जबकि जीपीयू टेस्ट में यह 9,14, 151 पॉइंट्स स्कोर करने में कामयाब रहा। मैमोरी टेस्ट में डिवाइस ने 3,62,402 पॉइंट्स स्कोर किए और UX टेस्ट की बात करें तो इसने 3,38,475 पॉइंट्स स्कोर किए। बेंचमार्क पर अन्य डिटेल्स उपलब्ध नहीं हैं। 
Advertisement

वनप्लस 12 के कई स्पेसिफिकेशंस पिछले कुछ दिनों से अफवाहों में हैं। जिसके मुताबिक फोन में 50MP का Sony IMX966 सेंसर देखने को मिल सकता है। यह OIS सपोर्टेड कैमरा होगा। दूसरा कैमरा 48MP अल्ट्रावाइड सेंसर बताया गया है। इसमें 1/2 इंच सेंसर की बात सामने आई है। सेटअप में तीसरा कैमरा 64MP का टेलीफोटो कैमरा हो सकता है। यह OIS के साथ आएगा। इसमें 1/2-inch सेंसर होगा। 

OnePlus 12 कैमरा में Hasselblad ऑप्टिमाइजेशन होगी। इसके अलावा फोन 6.7 इंच के 2K एमोलेड LTPO डिस्प्ले के साथ आ सकता है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट होगा। फ्रंट में फोन 32 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा से लैस हो सकता है। डिवाइस में Qualcomm का Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट बताया गया है। यह फोन 24GB रैम के साथ 1TB स्टोरेज सपोर्ट कर सकता है। Android 14 आधारित OnePlus 12 फोन 5,400mAh बैटरी, और 100W फास्ट चार्जिंग के साथ आ सकता है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  2. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  3. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  2. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  3. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  5. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  6. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  7. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  9. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  10. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.