OnePlus 12 की गिरी कीमत, मात्र 56,999 रुपये में खरीदें फ्लैगशिप फोन

OnePlus 12 खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो इस वक्त ई-कॉमर्स साइट अमेजन पर भारी डिस्काउंट पाने का मौका है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 13 नवंबर 2024 11:54 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus 12 में 6.82 इंच की क्वाड एचडी प्लस LTPO 4.0 AMOLED डिस्प्ले है।
  • OnePlus 12 के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।
  • OnePlus 12 में 5400 एमएएच की बैटरी दी गई है।

OnePlus 12 में 6.82 इंच की LTPO 4.0 AMOLED डिस्प्ले है।

Photo Credit: OnePlus

OnePlus 12 खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो इस वक्त ई-कॉमर्स साइट अमेजन पर भारी डिस्काउंट पाने का मौका है। जी हां हाल ही में चीनी बाजार में फ्लैगशिप OnePlus 13 सीरीज लॉन्च की गई है, जिसके बाद OnePlus 12 की कीमत में काफी गिरावट आई है। ऐसे में भारत में मौजूदा वनप्लस फ्लैगशिप को खरीदने पर काफी बचत हो सकती है। आइए OnePlus 12 पर मिलने वाली डील्स और डिस्काउंट के बारे में विस्तार से जानते हैं।


OnePlus 12 Price & Discount


कीमत की बात की जाए तो अमेजन पर OnePlus 12 का 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट 61,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। बैंक ऑफर में HDFC Bank क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर फ्लैट 5,000 रुपये डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 56,999 रुपये हो जाएगी।


Advertisement
OnePlus 12 Specifications


OnePlus 12 में 6.82 इंच की क्वाड एचडी प्लस LTPO 4.0 AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1440x3168 पिक्सल, 4,500 निट्स पीक ब्राइटनेस और रिफ्रेश रेट 120Hz है। यह फोन Gorilla Glass Victus 2 प्रोटेक्शन से लैस है। स्टोरेज की बात करें तो इस फोन में 12 जीबी रैम और 256 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है। बैटरी बैकअप के मामले में 5400 एमएएच की बैटरी दी गई है जो कि 100W फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट करती है। यह फोन एंड्रॉयड 14 ऑपरेटिंग सिस्टम पर बेस्ड OxygenOS 14 पर काम करता है। इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 प्रोसेसर दिया गया है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो OnePlus 12 के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 64 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा और 48 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा दिया गया है। वहीं फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5जी, 4जी LTE, वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 5.4, जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और एनएफसी शामिल है। यह फोन IP65 रेटिंग से लैस है, जिससे धूल और पानी से सुरक्षा सुनिश्चित होती है। इस फोन की लंबाई 164.3 मिमी, चौड़ाई 75.8 मिमी, मोटाई 9.15 मिमी और वजन 220 ग्राम है।
Advertisement

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • IP65 rated
  • Vibrant 120Hz QHD+ display
  • Excellent battery life
  • Fast wired and wireless charging
  • Smooth and bloatware-free software
  • Quality primary and telephoto cameras
  • Good for gaming
  • Bad
  • Minor quality issues
  • Ultra-wide angle camera could be better
  • Low light selfies are below average
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.82 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 8 जेन 3

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 64-मेगापिक्सल + 48-मेगापिक्सल

रैम

16 जीबी

स्टोरेज

512 जीबी

बैटरी क्षमता

5400 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1440x3168 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  3. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  4. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट
  5. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
#ताज़ा ख़बरें
  1. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  2. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  3. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  4. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  6. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  7. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  8. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  9. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  10. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.