OnePlus 12 में बेहतर होगा मोबाइल गेमिंग एक्सपीरियंस, पिक्सेलवर्क्स के साथ हुई साझेदारी

OnePlus ने OnePlus12 में Pixelworks X7 इंडिपेंडेंट विजुअल प्रोसेसर और IRX गेमिंग एक्सपीरियंस प्रदान करने के लिए जाने-माने विज़ुअल प्रोसेसिंग सॉल्युशन प्रोवाइडर Pixelworks के साथ साझेदारी की है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 11 जनवरी 2024 13:58 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus 12 5G में 6.82 इंच की डिस्प्ले मिलेगी।
  • OnePlus 12 5G में होगी 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा।
  • OnePlus 12 5G में 50 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जाएगा।

OnePlus 12 5G में 6.82 इंच की डिस्प्ले मिलेगी।

Photo Credit: OnePlus

OnePlus 23 जनवरी को अपने OnePlus 12 स्मार्टफोन लॉन्च करने के लिए तैयार है। कंपनी ने आगामी OnePlus 12 में Pixelworks X7 इंडिपेंडेंट विजुअल प्रोसेसर और IRX गेमिंग एक्सपीरियंस प्रदान करने के लिए जाने-माने विज़ुअल प्रोसेसिंग सॉल्युशन प्रोवाइडर Pixelworks के साथ साझेदारी की है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।


गेमिंग लवर्स के लिए खास


इस साझेदारी के तहत पिक्सेलवर्क्स की एडवांस वीडियो डिस्प्ले प्रोसेसिंग टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करके मोबाइल गेमिंग को बढ़ाना है। Pixelworks X7 प्रोसेसर इन-हाउस ग्राफिक्स प्रोसेसिंग एल्गोरिदम में सुधार करेगा, ज्यादा बेहतर गेमिंग अनुभव के लिए मजबूत रेंडरिंग कैपेसिटी और बेहतर विजुअल क्वालिटी प्रदान करेगा। Pixelworks ने जुलाई 2023 में सामान्य रेंडरिंग सॉल्युशन से आगे बढ़ते हुए मोबाइल डिवाइसेज के लिए IRX गेमिंग एक्सपीरियंस ब्रांड लॉन्च किया। पिक्सेलवर्क्स के रेंडरिंग एक्सेलेरेशन सॉल्युशन ज्यादा पावर की खपत किए बिना हाई फ्रेम रेट, हाई रेजॉल्यूशन और बेहतर ग्राफिक्स प्रदान करते हैं। यहां तक ​​कि iOS फ्लैगशिप डिवाइसेज को भी पछाड़ते हुए इमर्सिव अनुभव प्रदान करता है।

IRX गेमिंग एक्सपीरियंस की शुरुआत मोबाइल विज़ुअल प्रोसेसर में Pixelworks द्वारा एक दशक से पहले हुई है। यूनिक रेंडरिंग एक्सेलेरेशन सॉल्युशन कई गेमिंग कंटेंट के हिसाब से परफॉर्मेंस और पिक्चर क्वालिटी के लिए ट्यूनिंग सर्विस के साथ मिलकर बेहतर विजुअल प्रदान करता है। सर्विस दो प्रकार के डिवाइस ट्यूनिंग और एंड-टू-एंड गेमिंग एक्सपीरियंस ट्यूनिंग में आती है। Pixelworks मैन्युफैक्चर्स को IRX टेक्नोलॉजी सर्टिफिकेशन प्रदान करता है ताकि डिवाइस रेंडरिंग एक्सेलेरेशन सॉल्युशन का ज्यादा लाभ ले पाए। टॉप लेवल के गेमिंग एक्सपीरियंस प्रदान करने के अलावा IRX सर्टिफाइड डिवाइस मैन्युफैक्चरर ओईएम, गेम डेवलपर्स और गेमर्स को एकजुट करते हुए आईआरएक्स इकोसिस्टम का हिस्सा बन सकते हैं। OnePlus 12 पिक्सेलवर्क्स इंडीपेडेंट विजुअल प्रोसेसर के साथ बेहतर स्पीड के लिए फ्रेम रेट को बढ़ाती है।
Advertisement

आपको बता दें कि OnePlus 12 को बीते साल दिसंबर में Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3 SoC के साथ चीनी बाजार में लॉन्च किया गया था। यह AnTuTu की बेस्ट परफॉर्मिंग स्मार्टफोन लिस्ट में टॉप पर है। OnePlus 12 ग्लोबल स्तर पर 23 जनवरी, 2024 को लॉन्च किया जाएगा।
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • IP65 rated
  • Vibrant 120Hz QHD+ display
  • Excellent battery life
  • Fast wired and wireless charging
  • Smooth and bloatware-free software
  • Quality primary and telephoto cameras
  • Good for gaming
  • Bad
  • Minor quality issues
  • Ultra-wide angle camera could be better
  • Low light selfies are below average
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.82 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 8 जेन 3

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 64-मेगापिक्सल + 48-मेगापिक्सल

रैम

16 जीबी

स्टोरेज

512 जीबी

बैटरी क्षमता

5400 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1440x3168 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  2. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  3. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी
  4. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro समेत पूरी लिस्ट
  5. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
  6. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  7. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
  2. इंटरनेट पर TV चैनल देखना फ्री नहीं रहेगा! TRAI ला सकती है नए नियम
  3. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  4. Vivo S2 FE लॉन्च होगा 6 अक्टूबर को, 10,000mAh पावर के साथ Origin OS का खुलासा
  5. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro, Honor 200 Pro समेत पूरी लिस्ट
  6. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  7. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  8. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  9. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  10. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.