OnePlus 12 में मिल सकता है 6.82 इंच कर्व्ड LTPO डिस्प्ले, Sony का कैमरा

इसमें 6.82 इंच QHD+ कर्व्ड LTPO डिस्प्ले 1,440 x 3,168 पिक्सल के रिजॉल्यूशन और 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकता है।

विज्ञापन
Written by Sucharita Ganguly, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 25 अक्टूबर 2023 16:58 IST
ख़ास बातें
  • इसमें क्वालकॉम का Snapdragon 8 Gen 3 SoC दिया जा सकता है
  • इस स्मार्टफोन में 6.82 इंच QHD+ कर्व्ड LTPO डिस्प्ले हो सकता है
  • पिछले सप्ताह कंपनी ने अपने पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन को लॉन्च किया था

इसका जनवरी में इंटरनेशनल लॉन्च हो सकता है

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर OnePlus का फ्लैगशिप OnePlus 12 जल्द लॉन्च हो सकता है। इस स्मार्टफोन के डिजाइन और स्पेसिफिकेशंस के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। हाल ही में एक रिपोर्ट में बताया गया था कि इसे दिसंबर में चीन में लॉन्च किया जा सकता है। इसके बाद इसका जनवरी में इंटरनेशनल लॉन्च होने की संभावना है। 

इसका डिजाइन OnePlus 11 के समान हो सकता है। हाल ही में एक टिप्स्टर ने Weibo पर पोस्ट में बताया था कि इस स्मार्टफोन में क्वालकॉम का Snapdragon 8 Gen 3 SoC दिया जाएगा। इसमें 6.82 इंच QHD+ कर्व्ड LTPO डिस्प्ले  1,440 x 3,168 पिक्सल के रिजॉल्यूशन और 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकता है। इस स्मार्टफोन में 64 मेगापिक्सल के OmniVision OV64B टेलीफोटो कैमरा के साथ 50 मेगापिक्सल का Sony IMX966 कैमरा f/2.2 अपार्चर के साथ दिया जा सकता है। एक अन्य रिपोर्ट में कहा गया था कि इसमें कर्व्ड डिस्प्ले के साथ होल पंच डिस्प्ले हो सकता है। 

OnePlus 12 में 5,400 mAh की बैटरी 100 W वायर्ड चार्जिंग और 50 W वायरलेस चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ हो सकती है। इसमें USB 3.2 पोर्ट दिया जा सकता है। पिछले सप्ताह कंपनी ने अपने पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन को लॉन्च किया था।। इसमें Qualcomm Snapdragon 8 Gen 2 चिपसेट और 7.82-इंच AMOLED इनर डिस्प्ले दिया गया है। इसका बाहरी डिस्प्ले 6.31-इंच का है। इसकी पीक ब्राइटनेस 2,800 nits तक की है। OnePlus Open में तीन हैसलब्लैड-ब्रांडेड रियर कैमरा है। इनमें Sony का नेक्स्ट जनरेशन LYTIA-T808 "पिक्सल स्टैक्ड" CMOS कैमरा शामिल है। इसकी 4,800mAh की बैटरी 67 W चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इस स्मार्टफोन का भार लगभग 238 ग्राम है। 
 
इस स्मार्टफोन को 16 GB रैम और 512 GB स्टोरेज के एकमात्र वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। इसका भारत में प्राइस 1,39,999 रुपये है। इसे दो कलर्स में लाया गया है। इसे वनप्लस की वेबसाइट, Amazon और रिटेल स्टोर्स के जरिए बेचा जाएगा। इसके लिए प्री-ऑर्डर शुरू हो गए हैं। इसकी बिक्री 27 अक्टूबर से होगी। पिछले कुछ वर्षों में फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की बिक्री तेजी से बढ़ी है। इस सेगमेंट में दक्षिण कोरिया की Samsung का पहला स्थान है। बहुत सी स्मार्टफोन कंपनियां फोल्डेबल सेगमेंट में उतरने की तैयारी कर रही हैं। 
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Looks and feels premium
  • Great battery life, very fast charging
  • Excellent performance
  • Power-efficient AMOLED display
  • Reliable rear cameras
  • Bad
  • Still no official IP rating
  • No wireless charging
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 48-मेगापिक्सल + 32-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

1440x3216 पिक्सल
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.74 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

2772x1240 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  2. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  3. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  4. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  5. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  2. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  3. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  4. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  5. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  6. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  7. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  8. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  9. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  10. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.