OnePlus 12 की कैसी है परफॉर्मेंस, AnTuTu स्कोर से हुआ खुलासा!

OnePlus 12 स्‍मार्टफोन सीरीज 5 दिसंबर को चीन में लॉन्‍च हो रही है। दुनियाभर में इस स्‍मार्टफाेन सीरीज का इंतजार फैंस कर रहे हैं।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 30 नवंबर 2023 14:40 IST
ख़ास बातें
  • 5 दिसंबर को लॉन्‍च हो रही है वनप्‍लस 12 सीरीज
  • इसकी परफॉर्मेंस को लेकर मिली जानकारी
  • एक टिप्‍सटर ने शेयर किया Antutu स्‍कोर

ग्‍लोबल मार्केट्स में नए वनप्‍लस फोन साल 2024 की शुरुआत में आ सकते हैं।

Photo Credit: digital chat station

OnePlus 12 स्‍मार्टफोन सीरीज 5 दिसंबर को चीन में लॉन्‍च हो रही है। दुनियाभर में इस स्‍मार्टफाेन सीरीज का इंतजार फैंस कर रहे हैं। ग्‍लोबल मार्केट्स में नए वनप्‍लस फोन साल 2024 की शुरुआत में आ सकते हैं। लॉन्चिंग से पहले वनप्‍लस ने OnePlus 12 के स्‍पेक्‍स व फीचर्स को टीज करना शुरू किया है। टिप्‍सटर भी डिवाइस से जुड़ी जानकारियां दे रहे हैं। अब डिजिटल चैट स्‍टेशन ने वनप्लस 12 के AnTuTu स्कोर की जानकारी दी है। कैसी रही फोन की परफॉर्मेंस, आइए जानते हैं। 

डिजिटल चैट स्‍टेशन के लीक से पता चला है कि OnePlus 12 ने AnTuTu v10 बेंचमार्क पर 2333033 पॉइंट बनाए। फोन का सीपीयू स्‍कोर 533,566, जीपीयू के लिए स्‍कोर 904,961 था। टिपस्टर ने यह भी बताया है कि इस लेवल की परफॉर्मेंस के साथ ही वनप्‍लस 12 में पावरफुल वाष्प कूलिंग दी गई है। 
Advertisement

इसी टिप्‍सटर के हवाले से जानकारी मिली थी कि वनप्लस 12 में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.82-इंच का BOE AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। यह 3168 x 1440 पिक्सल रेजॉलूशन ऑफर करता है। साथ ही 2160Hz PWM डिमिंग तकनीक इसमें दी गई है, जिसका मतलब है कि आपकी आंखों की सेहत दुरुस्‍त रहती है यानी आप देर तक स्‍मार्टफोन यूज कर पाएंगे। 

कैमरा सेटअप की बात करें तो स्मार्टफोन के रियर में OIS सपोर्ट वाला LYT-808 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 48 मेगापिक्सल IMX581 अल्ट्रा वाइड कैमरा और 3x ऑप्टिकल जूम के साथ 64 मेगापिक्सल पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा होगा। वहीं इसके फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा होगा। यह स्मार्टफोन ऑक्टा कोर स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 पर काम करेगा। वनप्लस 12 में 16GB तक एलपीडीडीआर5एक्स रैम और 1TB तक यूएफएस 4.0 स्टोरेज दी जाएगी।  
Advertisement

ग्‍लोबल मार्केट्स में वनप्‍लस 12 को अगले साल 24 जनवरी को लॉन्‍च किया जा सकता है। हालांकि 5 दिसंबर को चीन में हो रहे लॉन्‍च के बाद यह काफी हद तक समझा जा सकेगा कि नए वनप्‍लस के ग्‍लोबल वेरिएंट में क्‍या खूबियां होंगी। 
Advertisement

 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor Magic 9 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें ₹50K में कौन सा है बेस्ट?
  3. Oppo Find X10 में होगा MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  4. Realme 15 Pro के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर बड़ा डिस्काउंट, यहां मिल रही है डील
  5. Samsung Galaxy A18 हुआ 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  6. iQOO Pad Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor Magic 9 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. 200MP कैमरा, 7100mAh बैटरी के साथ Nubia NaviX Ultra लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  3. iQOO Pad Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  4. UPI Payment Rules: कौन सी ट्रांजैक्शन Free? किस पर लगेगा चार्ज? बिजली, पानी, मोबाइल पेमेंट पर क्या?
  5. Xiaomi 18 Pro सीरीज में मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले का फीचर 
  6. Itel Muzik 450L फीचर फोन भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. MIVI One 5G में होगा 50MP कैमरा, कंपनी ने टीजर से किया खुलासा, जानें और क्या होगा खास
  8. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें ₹50K में कौन सा है बेस्ट?
  9. पुलिस से छिप रहा था ड्रग डीलर, लेकिन वाई-फाई की छोटी सी गलती ने पकड़वाया
  10. Oppo ने 7000mAh बैटरी के साथ K14 Lite किया पेश, कम दामों में भी दमदार फीचर्स से लैस, जानें फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.