OnePlus 12, 12R लॉन्च से पहले यहां आए नजर, Snapdragon चिप, 100W फास्ट चार्जिंग के साथ 23 जनवरी को है लॉन्च

OnePlus 12R फोन Snapdragon 8 Gen 2 प्रोसेसर के साथ लॉन्च के लिए संभावित है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 10 जनवरी 2024 21:27 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus 12R फोन Snapdragon 8 Gen 2 प्रोसेसर के साथ लॉन्च हो सकता है।
  • OnePlus 12 सीरीज को ग्लोबल मार्केट में 23 जनवरी को लॉन्च किया जाएगा।
  • OnePlus 12 में 6.82 इंच का LTPO AMOLED पैनल मिलता है।

OnePlus 12R को OnePlus Ace 3 का ही रिब्रांडेड वर्जन बताया जा रहा है।

OnePlus 12 का ग्लोबल लॉन्च नजदीक है। यह सीरीज ग्लोबल मार्केट में जनवरी के अंत में लॉन्च होने जा रही है। सीरीज में OnePlus 12, OnePlus 12R को कंपनी लॉन्च करने जा रही है। हालांकि चीन में ये स्मार्टफोन लॉन्च हो चुके हैं। OnePlus 12, और OnePlus Ace 3 को कंपनी चीन में लॉन्च कर चुकी है। OnePlus 12R को OnePlus Ace 3 का ही रिब्रांडेड वर्जन बनाकर पेश किया जाएगा। लॉन्च से पहले ये स्मार्टफोन सर्टिफिकेशन साइट्स पर नजर आए हैं। यहां पर डिवाइसेज के बार में अहम जानकारी मिलती है। 

OnePlus 12 सीरीज को ग्लोबल मार्केट में 23 जनवरी को लॉन्च किया जाएगा। लॉन्च से पहले दोनों ही डिवाइसेज सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म्स पर दिखे हैं। OnePlus 12R को TDRA सर्टिफिकेशन में देखा गया है, यह मॉडल नम्बर CPH2609 के साथ नजर आया है। जबकि OnePlus 12 को Bluetooth SIG सर्टिफिकेशन में स्पॉट किया गया है। यह मॉडल नम्बर CPH2583 के साथ दिखाई दिया है। OnePlus 12 के बारे में लिस्टिंग कहती है कि यह ब्लूटूथ 5.4 से लैस होगा। फोन चीन में Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3 SoC के साथ लॉन्च किया गया है। 

OnePlus 12R फोन Snapdragon 8 Gen 2 प्रोसेसर के साथ लॉन्च के लिए संभावित है। इसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट होगा। फोन में Snapdragon 8 Gen 2 चिपसेट बताया जा रहा है। यह 16 जीबी तक रैम और 256 जीबी तक स्टोरेज के साथ आने वाला है। इसमें 5500एमएएच की बैटरी 100W फास्ट चार्जिंग के साथ मिल सकती है। 

कैमरा पर नजर डालें तो रियर में 50 मेगापिक्सल Sony IMX890 सेंसर प्राइमरी लेंस के रूप में मौजूद होगा जिसमें OIS सपोर्ट भी होगा। साथ में 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड लेंस, और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस भी ट्रिपल कैमरा सेटअप में मौजूद होगा। सेल्फी के लिए फोन 16 मेगापिक्सल कैमरा के साथ आने वाला है। फोन Android 14 आधारित OxygenOS 14 पर रन करेगा। OnePlus 12 में 6.82 इंच का LTPO AMOLED पैनल मिलता है जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट, Dolby Vision, और HDR10+ का सपोर्ट दिया गया है। इस फोन में भी 50MP ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है। यह 5400mAh बैटरी के साथ आता है जिसमें 100W फास्ट चार्जिंग भी है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • IP65 rated
  • Vibrant 120Hz QHD+ display
  • Excellent battery life
  • Fast wired and wireless charging
  • Smooth and bloatware-free software
  • Quality primary and telephoto cameras
  • Good for gaming
  • Bad
  • Minor quality issues
  • Ultra-wide angle camera could be better
  • Low light selfies are below average
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.82 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 8 जेन 3

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 64-मेगापिक्सल + 48-मेगापिक्सल

रैम

16 जीबी

स्टोरेज

512 जीबी

बैटरी क्षमता

5400 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1440x3168 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Bharti Airtel, Reliance Jio के मोबाइल सब्सक्राइबर्स में बढ़ोतरी, BSNL को हुआ नुकसान
  2. एक फोटो से AI बताएगा आपका पूरा करेक्टर, बनाकर देगा मजेदार प्रोफेशनल इमेज! इसे ट्राय करें
  3. iPhone 16 खरीदें Rs 8000 सस्ता! यहां मिल रहा गजब ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. खुशखबरी! PF अकाउंट से पैसे निकालना आसान! EPFO ला रहा UPI ऐप, जानें कैसे करेगा काम
  2. iPhone 16 खरीदें Rs 8000 सस्ता! यहां मिल रहा गजब ऑफर
  3. Bharti Airtel, Reliance Jio के मोबाइल सब्सक्राइबर्स में बढ़ोतरी, BSNL को हुआ नुकसान
  4. iQOO Z11 सीरीज के नए मॉडल्स में हो सकती है 9,000mAh की बैटरी
  5. Honor 600 Lite में मिल सकता है MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. iQOO 15R में होगी 1.5K AMOLED स्क्रीन, 7,600mAh की बैटरी
  7. आगे 100MP, पीछे डुअल 200MP? बदलने वाली है मोबाइल फोटोग्राफी!
  8. Pixel 10a के लॉन्च से पहले लीक हुई कीमत, इस तारीख को दे रहा है भारत में दस्तक
  9. कान में लगेंगे और आसपास देखेंगे? Apple के अपकमिंग AirPods Pro में मिलेगा कैमरा!
  10. Lava Bold N2 में मिलेगी डुअल रियर कैमरा यूनिट, भारत में जल्द होगा लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.