ऐसा दिखाई देगा OnePlus का अपकमिंग फ्लैगशिप 11 Pro स्मार्टफोन, रेंडर्स हुए लीक

इसमें हैसलब्लैड (Hasselblad) ब्रांडिंग और एक एलईडी फ्लैश के साथ ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिखाई देता है।

विज्ञापन
Written by Dhruv Raghav, अपडेटेड: 12 सितंबर 2022 21:28 IST
ख़ास बातें
  • लीक हुए रेंडर्स को 2023 के लिए कंपनी का फ्लैगशिप स्मार्टफोन कहा जा रहा है
  • इसमें हैसलब्लैड (Hasselblad) ब्रांडिंग वाला ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होगा
  • रेंडर्स में डिस्प्ले के टॉप लेफ्ट कोने में एक होल-पंच कटआउट दिखाई देता है

OnePlus इस साल के अंत तक एक नया स्मार्टफोन लॉन्च कर सकती है

OnePlus 11 Pro के कथित रेंडर ऑनलाइन लीक हो गए हैं। तस्वीरों में दिखाया गया फोन 2023 के लिए वनप्लस का फ्लैगशिप फोन बताया जा रहा है। हैंडसेट में वनप्लस के ज्यादातर फोन में मिलने वाला अलर्ट स्लाइडर और हैसलब्लैड-ब्रांडेड रियर कैमरा सेटअप दिखाई देता है। रिपोर्ट के अनुसार, वनप्लस 11 प्रो की कथित तस्वीरें शुरुआती प्रोटोटाइप पर आधारित हैं। इनसे पता चलता है कि हैंडसेट में एलईडी फ्लैश के साथ ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होगा और OnePlus लोगो रियर पैनल के बीच में सेट होगा।

टिप्सटर स्टीव हेमरस्टोफर (@OnLeaks) ने SmartPrix के सहयोग से कथित OnePlus 11 Pro रेंडर शेयर किए हैं, जो फोन के शुरुआती प्रोटोटाइप पर आधारित हैं। इसे 2023 के लिए कंपनी का फ्लैगशिप स्मार्टफोन कहा जा रहा है। तस्वीरों से पता चलता है कि फोन के फ्रेम के दाहिनी तरफ  पावर बटन के साथ अलर्ट स्लाइडर दिया जाएगा। इसमें हैसलब्लैड (Hasselblad) ब्रांडिंग और एक एलईडी फ्लैश के साथ ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिखाई देता है।
 
कैमरा मॉड्यूल गोल है, जिसके चारों ओर हाफ-पिल शेप बाउंड्री है। रेंडरर्स से यह भी पता चलता है कि OnePlus 11 Pro में वनप्लस का लोगो रियर पैनल के बीच में हो सकता है। फ्रंट में, डिस्प्ले के टॉप में बाए कोने में एक होल-पंच कटआउट दिखाई देता है, जिसमें सेल्फी कैमरा होने की उम्मीद है। तस्वीरों से यह भी संकेत मिलता है कि OnePlus 11 Pro में पतले बेजल होंगे। फ्रेम की बाईं ओर वॉल्यूम रॉकर्स दिए जा सकते हैं।
 
हाल ही में सामने आई एक रिपोर्ट के अनुसार, OnePlus 2022 के अंत में एक नया फोन लॉन्च करने के लिए तैयार है। यह फोन वनप्लस 11 प्रो होने की उम्मीद है। फोन SM8550 चिपसेट पर काम करेगा, जो Qualcomm Snapdragon 8 Gen 2 SoC हो सकता है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  2. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  3. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  4. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  5. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  6. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  7. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  9. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  10. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.