• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • OnePlus 11 का ऑफिशिअल टीजर रिलीज, दिखा रियर पैनल और कैमरा मॉड्यूल का शानदार डिजाइन!

OnePlus 11 का ऑफिशिअल टीजर रिलीज, दिखा रियर पैनल और कैमरा मॉड्यूल का शानदार डिजाइन!

टीजर इस बात का संकेत भी देता है कि अब यह फोन जल्द ही चीन में लॉन्च हो सकता है।

OnePlus 11 का ऑफिशिअल टीजर रिलीज, दिखा रियर पैनल और कैमरा मॉड्यूल का शानदार डिजाइन!

OnePlus 11 का ऑफिशिअल टीजर कंपनी ने रिवील कर दिया है।

ख़ास बातें
  • टीजर इस बात का संकेत भी देता है कि फोन जल्द ही चीन में लॉन्च हो सकता है।
  • OnePlus 11 में ऑक्टाकोर Snapdragon 8 Gen 2 CPU दिया जा सकता है।
  • फोन में 16GB RAM और 256GB इंटरनल स्टोरेज दी जा सकती है।
विज्ञापन
OnePlus का बहुचर्चित स्मार्टफोन OnePlus 11 आखिरकार अधिकारिक रूप से सामने आ गया है। कंपनी ने इसकी एक झलक पेश की है जिसे देखकर कहा जा सकता है कि फोन के बारे में अभी तक जो लीक्स सामने आ रहे थे, वे सही साबित हो सकते हैं। चीन की माइक्रोब्लॉगिंग साइट से यह टीजर सामने आया है जिसमें OnePlus 11 का रियर पैनल डिजाइन और कैमरा मॉड्यूल दिखाई दे रहा है। इसमें फोन के कैमरा मॉड्यूल में किए गए बदलाव और कलर वेरिएंट्स को भी देखा जा सकता है। फोन के बारे में लेटेस्ट अपडेट क्या कहता है, हम आपको बताते हैं। 

OnePlus की बहुप्रतीक्षित स्मार्टफोन सीरीज OnePlus 11 का ऑफिशिअल टीजर कंपनी ने रिवील कर दिया है। Weibo पर इस टीजर को दिखाया गया है। टीजर में फोन के रियर में कैमरा मॉड्यूल पर हेजलब्लेड ब्रैंडिंग, कैमरा मॉड्यूल का डिजाइन और कलर वेरिएंट्स की एक झलक मिलती है। यह टीजर उन सभी लीक्स को सही साबित करता नजर आ रहा है जो अभी तक फोन के बारे में सामने आए थे। इसमें देखा जा सकता है कि Hasselblad लोगो को कैमरा मॉड्यूल के मिडल में प्लेस किया गया है। इसमें ट्रिपल कैमरा सेटअप दिखता है जिसके साथ में एलईडी फ्लैश भी है। 

टीजर इस बात का संकेत भी देता है कि अब यह फोन जल्द ही चीन में लॉन्च हो सकता है। यानि कि संभव है कि 2023 की पहली तिमाही के अंदर ही यह भारत में भी लॉन्च किया जा सकता है। फोन के चीन में जनवरी 2023 में लॉन्च होने की पूरी संभावना बनी हुई है। वनप्लस 11 के साथ कंपनी फ्लैगशिप स्मार्टफोन सेग्मेंट में कंपीटिशन को और टफ करने की बात कह रही है। अब देखना होगा कि अपकमिंग वनप्लस 11 में कंपनी क्या कुछ नया लेकर आती है और किस दाम में! 
 

OnePlus 11 के स्पेसिफिकेशंस

अभी तक इस फोन के बारे में जो लीक्स सामने आए हैं, उनके आधार पर इस फोन में 6.7 इंच की AMOLED स्क्रीन मिल सकती है, जिसका रेजोल्यूशन 2K और 120Hz रिफ्रेश रेट बताया गया है। इस फोन में इनडिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जा सकता है। OnePlus 11 फोन में ट्रिपल रियर कैमरा होगा जिसमें 48MP अल्ट्रा वाइड एंगल लैंस हो सकता है, 32 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लैंस और 50MP सोनी IMX890 सेंसर मिल सकता है।

OnePlus 11 में ऑक्टाकोर Snapdragon 8 Gen 2 CPU दिया जा सकता है। स्टोरेज की बात की जाए तो इस फोन में 16GB RAM और 256GB इंटरनल स्टोरेज दी जा सकती है। फोन में 5,000mAh की बैटरी मिल सकती है जो कि 100W चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  4. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  5. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  6. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  7. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  8. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  9. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  10. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »