• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • OnePlus 11 के भारत में लॉन्च से पहले Amazon पर माइक्रोसाइट लाइव! जानें सभी खास बातें

OnePlus 11 के भारत में लॉन्च से पहले Amazon पर माइक्रोसाइट लाइव! जानें सभी खास बातें

फोन के स्पेसिफिकेशंस पहले भी कई बार लीक हो चुके हैं, जिसके मुताबिक इसमें 6.7 इंच डिस्प्ले होगा जो कि एमोलेड पैनल होगा।

OnePlus 11 के भारत में लॉन्च से पहले Amazon पर माइक्रोसाइट लाइव! जानें सभी खास बातें

OnePlus 11 5G का भारत में लॉन्च 7 फरवरी 2023 को भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे नई दिल्ली में होगा

ख़ास बातें
  • इसमें 6.7 इंच डिस्प्ले होगा जो कि एमोलेड पैनल होगा।
  • इसमें 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा रियर में दिया जाएगा।
  • फोन में 16 जीबी तक रैम देखने को मिल सकती है।
विज्ञापन
OnePlus 11 का लॉन्च 4 जनवरी को चीन में होने जा रहा है। कंपनी इसकी घोषणा कर चुकी है। वहीं, भारत में वनप्लस की अधिकारिक वेबसाइट पर भी एक पेज लाइव कर दिया गया है जिसमें फोन के डिजाइन और मेन स्पेक्स से पर्दा उठा दिया गया है। वनप्लस इस अपकमिंग फ्लैगशिप को भारत में 7 फरवरी को लॉन्च करेगी। लेकिन उसके लगभग डेढ़ महीना पहले ही इसके लिए एक लैंडिंग पेज अमेजन पर अब लाइव हो गया है। Amazon पर फोन की लॉन्च डेट, टाइमलाइन और फोन के कुछ मेन स्पेक्स बताए गए हैं। 

OnePlus 11 5G कंपनी की अगली फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज है जिसका भारत लॉन्च 7 फरवरी के लिए ब्रैंड घोषित कर चुकी है। अब Amazon पर इसके लिए एक पेज भी लाइव हो चुका है। अगर आप इसका लाइव लॉन्च देखना चाहते हैं तो पेज पर Notify Me बटन पर क्लिक कर सकते हैं। लॉन्च 7 फरवरी को भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे नई दिल्ली में होगा, जैसा कि पेज पर मेंशन है। इसके साथ ही कंपनी ने इसके कुछ मेन स्पेक्स जैसे Hasselblad कैमरा, अलर्ट स्लाइडर आदि को भी मेंशन किया है। साथ ही पेज पर कंपनी ने OnePlus Buds Pro 2 का लॉन्च भी टीज कर दिया है। फोन में 16GB रैम होगी, जिसका खुलासा हाल ही में किया गया है। 

वनप्लस ने अपनी अधिकारिक भारतीय वेबसाइट पर भी फोन का लॉन्च इवेंट टीज कर दिया गया है। कंपनी ने इसे Cloud 11 लॉन्च इवेंट कहा है। अबकी बार कंपनी ने सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल फोन में दिया है जिसमें Hasselblad लोगो वर्टीकल तरीके से न लिखकर कैमरा मॉड्यूल के बीच में हॉ़रिजॉन्टल तरीके से लिखा गया है। इसके अलावा कंपनी अलर्ट स्लाइडर के साथ फिर से लौट रही है, जो पिछले लॉन्च हुए कुछ मॉडल्स में नहीं दिया जा रहा था। फोन को ग्रीन और ब्लैक कलर ऑप्शंस में पेश किया जाएगा। 

फोन के स्पेसिफिकेशंस पहले भी कई बार लीक हो चुके हैं, जिसके मुताबिक इसमें 6.7 इंच डिस्प्ले होगा जो कि एमोलेड पैनल होगा। इसमें 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा रियर में और 32 मेगापिक्सल कैमरा फ्रंट में देखने को मिल सकता है। फोन में 512 जीबी तक स्टोरेज और 5000एमएएच बैटरी दी जा सकती है। इसका लॉन्च चीन में 4 जनवरी के लिए निर्धारित है जिसका समय 2.30 बजे है। इस फोन के साथ में OnePlus Buds Pro 2 वियरेबल को भी लॉन्च किया जाना है। 

  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Looks and feels premium
  • Great battery life, very fast charging
  • Excellent performance
  • Power-efficient AMOLED display
  • Reliable rear cameras
  • कमियां
  • Still no official IP rating
  • No wireless charging
डिस्प्ले6.70 इंच
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 48-मेगापिक्सल + 32-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 13
रिज़ॉल्यूशन1440x3216 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. MIVI One 5G पहला स्मार्टफोन 50 मेगापिक्सल कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  2. Xiaomi Watch S5 41mm, Band 11 लॉन्च, 150+ स्पोर्ट्स मोड्स के साथ गजब फीचर्स से लैस
  3. OnePlus N6 Lite vs Samsung Galaxy M17e 5G vs Realme P4 Lite 5G: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  4. Xiaomi ने लॉन्च किए 98-इंच तक के नए Mini LED TV मॉडल्स, गेमर्स के लिए भर-भर के फीचर्स, Supreme Edition भी आया
  5. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  7. Mivi One 5G फोन भारत में आज होगा लॉन्च, ₹15 हजार से कम होगी कीमत! जानें और क्या-क्या मिलेगा
  8. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  9. Bank Strike 2026: 28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल, रविवार को खुलेंगी ब्रांच, जानें क्या रहेगा UPI और ATM का हाल?
  10. Ultraviolette की अमेरिकी मार्केट में बिजनेस शुरू करने की योजना, 8 करोड़ डॉलर की मिली फंडिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »