OnePlus 11 और OnePlus 11R की इतनी होगी कीमत, लॉन्च से पहले जानें स्पेसिफिकेशंस से लेकर सबकुछ

पुरानी रिपोर्ट्स से साफ होता है OnePlus 11 में 6.7 इंच की QHD + AMOLED डिस्प्ले मिलेगी, जिसका रेजोल्यूशन 3216×1440 पिक्सल और 120Hz रिफ्रेश रेट होगा।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 23 दिसंबर 2022 09:03 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus 11 को लेकर हाल ही में कई लीक्स और अफवाहें सामने आई हैं।
  • OnePlus 11 को भारतीय बाजार में अगले साल फरवरी में लॉन्च करने वाली है।
  • OnePlus 11R में Snapdragon 8+ Gen 1 SoC मिल सकता है।

Photo Credit: Onleaks

स्मार्टफोन निर्माता ब्रांड OnePlus अपने अगले फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus 11 को भारतीय बाजार में अगले साल फरवरी में लॉन्च करने वाली है। स्ट्रैंडर्ड मॉडल के साथ कंपनी OnePlus 10R को भी पेश कर सकती है। OnePlus 11 में Snapdragon 8 Gen 2 प्रोसेसर मिल सकता है, जबकि 10R में Snapdragon 8+ Gen 1 SoC आने की संभावना है। इन दोनों स्मार्टफोन के ऑफिशियल लॉन्च होने से पहले टिपस्टर ने कीमतों का खुलासा किया है। आइए इनके बारे में जानते हैं।
OnePlus 11 को लेकर हाल ही में कई लीक्स और अफवाहें सामने आई हैं, जिससे इस फोन के स्पेसिफिकेशंस का पता चल गया है। आज योगेश बरार ने फोन की अनुमानित कीमत का भी खुलासा किया है। टिपस्टर का कहना है कि वनप्लस 11 की भारत में कीमत 55,000 से 65,000 रुपये के बीच होगी। खास तौर पर यह OnePlus 10 Pro से भी कम है जो कि देश में 66,999 रुपये की कीमत में आया था।
Advertisement

इसके अलावा बरार का दावा है कि OnePlus 10T की जगह आने वाला OnePlus 11R 3 हजार रुपये से 5 हजार रुपये महंगा होगा। अधिकतर आरब्रांड के फोन की तरह OnePlus 11R फ्लैगशिप नंबर सीरीज मॉडल का स्ट्रिप-डाउन वर्जन होगा। फोन की कीमत 48 हजार रुपये से 52 हजार रुपये के बीच हो सकती है।

पुरानी रिपोर्ट्स से साफ होता है OnePlus 11 में 6.7 इंच की QHD + AMOLED डिस्प्ले मिलेगी, जिसका रेजोल्यूशन 3216×1440 पिक्सल और 120Hz रिफ्रेश रेट होगा। यह कंपनी के पहले Snapdragon 8 Gen 2 स्मार्टफोन के तौर पर आ सकता है, जिसमें Adreno GPU सपोर्ट मिलेगा। स्टोरेज के लिए इसमें 16GB RAM और 256GB स्टोरेज मिल सकती है।
Advertisement

दूसरी ओर OnePlus 11R में Snapdragon 8+ Gen 1 SoC मिल सकता है। वहीं इसमें 5000mAh की बैटरी आ सकती है। फोन में फुल एचडी+ रेजोल्यूशन और HDR1010+ सपोर्ट के साथ 120Hz Fluid AMOLED डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है। कैमरा की बात की जाए तो इसमें 50 मेगापिक्सल प्राइमरी शूटर के साथ ट्रिपल कैमरा सेटअप होने की उम्मीद है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iPhone 16 सबसे कम दामों पर मिल रहा, आईफोन 18 के लॉन्च से पहले सीधी ₹18 हजार की बचत
#ताज़ा ख़बरें
  1. हैंडहेल्ड गेमिंग का सीन पलटने आ रहा भारतीय स्टार्टअप ARC! Qualcomm से मिलाया हाथ, जल्द आएगा X1 डिवाइस
  2. AI से रोज बात करते हैं? कहीं आप भी तो नहीं बन रहे रोबोट, नई रिसर्च उड़ा देगी होश!
  3. Instagram पर AI Profile वालों के लिए बुरी खबर, Meta ने बदले नियम, रीच पर हो सकता है असर!
  4. URBN के इस नए 25,000mAh Power Bank में मिलेगा 100W आउटपुट, एक साथ फास्ट चार्ज होंगे कई फोन; जानें कीमत
  5. ₹18,999 में लॉन्च हुए थे, अब ₹34,999 तक पहुंची कीमत; प्राइस हाइक लिस्ट में Vivo T5x 5G और iQOO Z11x 5G की एंट्री
  6. iPhone 16 सबसे कम दामों पर मिल रहा, आईफोन 18 के लॉन्च से पहले सीधी ₹18 हजार की बचत
  7. Apple लॉन्च करने जा रही पहला फोल्डेबल! 48MP दो कैमरा के साथ iPhone Fold होगा सबसे महंगा? जानें खास बातें
  8. Poco X8 5G ने दी 50 मेगापिक्सल कैमरा, 8340mAh बैटरी के साथ दस्तक, कितनी है कीमत
  9. Poco F9 Pro, F9 Ultra लॉन्च, 200 मेगापिक्सल कैमरा के साथ 100W फास्ट चार्जिंग वाली बैटरी, जानें कीमत
  10. Apple 9 सितंबर को लॉन्च करने जा रहा iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max, बड़े अपग्रेड होने की उम्मीद
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.