50MP कैमरा के साथ OnePlus 10T लेगा एंट्री, अन्य फीचर्स भी उड़ा देंगे होश

OnePlus 10T में अल्ट्रा वाइड कैमरा और मैक्रो सेंसर के साथ 50 मेगापिक्सल का मेन सेंसर मिलेगा। बैटरी बैकअप की बात करें तो स्मार्टफोन में 4,800mAh की बैटरी के साथ 150W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा।

विज्ञापन
साजन चौहान, अपडेटेड: 25 जुलाई 2022 10:00 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus ने एक पोस्ट में OnePlus 10T के कैमरा डिटेल्स का खुलासा किया।
  • OnePlus 10T स्मार्टफोन Snapdragon 8+ Gen 1 SoC से लैस होगा।
  • OnePlus 10T में 6.7 इंच का फुल एचडी + AMOLED डिस्प्ले दी जा सकती है।

Photo Credit: MySmartPrice/ Yogesh Brar

OnePlus अपने नए स्मार्टफोन OnePlus 10T को 3 अगस्त को ग्लोबली लॉन्च करने वाली वाली है। अब इस स्मार्टफोन के कैमरा स्पेसिफिकेशंस की जानकारी इसे आधिकारिक लॉन्च से पहले ही मिल गई है। OnePlus ने एक कम्युनिटी पोस्ट में आगामी स्मार्टफोन पर कैमरा सिस्टम के बारे में विस्तार से बताया है। स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होगा जिसमें प्राइमरी 50 मेगापिक्सल Sony IMX766 सेंसर होगा। वनप्लस 10टी, OnePlus के नए इमेज क्लैरिटी इंजन (ICE) को भी सपोर्ट करेगा जो फास्ट फोटो कैप्चर और बेहतर डिटेल्स प्रदान करने का दावा करता है। प्रोसेसर के लिए स्मार्टफोन में Qualcomm Snapdragon 8+ Gen 1 SoC होगा।

OnePlus ने एक कम्युनिटी पोस्ट में अपकमिंग OnePlus 10T स्मार्टफोन के कैमरा डिटेल्स का खुलासा किया। OnePlus 10T ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप से लैस होगा जिसमें प्राइमरी 50 मेगापिक्सल का Sony IMX766 सेंसर होगा। यह बेहतर फोटो और वीडियो के लिए ऑप्टिकल और इलेक्ट्रॉनिक फोटो स्टेबलाइजेशन प्रदान करता है।

OnePlus ने स्मार्टफोन में 10-बिट कलर सपोर्ट भी शामिल किया है। OnePlus 10T पर मेन 50 मेगापिक्सल कैमरा 119-डिग्री एरिया के साथ एक अल्ट्रा वाइड कैमरा और एक मैक्रो कैमरा के साथ होगा। कंपनी ने इन कैमरा सेंसर के बारे में कोई टेक्निकल इंफॉर्मेशन नहीं दी है। OnePlus 10T में OnePlus का नया इमेज क्लैरिटी इंजन (ICE) भी शामिल होगा, जो कि डिटेल्स और फोटो कैप्चर स्पीड में सुधार करता है। बेहतर एचडीआर परफॉर्मेंस के लिए स्मार्टफोन में वनप्लस के एचडीआर 5.0 और टर्बोरॉ एल्गोरिदम का इस्तेमाल करता है। OnePlus ने कम्युनिटी पोस्ट में फोन से लिए गए कुछ सैंपल शॉट्स भी शेयर किए।
 

OnePlus 10T के अनुमानित स्पेसिफिकेशंस


OnePlus ने पहले ही पुष्टि कर दी है कि OnePlus 10T Snapdragon 8+ Gen 1 SoC से लैस होगा। बताया जाता है कि स्मार्टफोन में 6.7 इंच का फुल एचडी + AMOLED डिस्प्ले दी जा सकती है, जिसका 120Hz रिफ्रेश रेट है। कैमरा की बात करें तो इसमें अल्ट्रा वाइड कैमरा और मैक्रो सेंसर के साथ 50 मेगापिक्सल का मेन सेंसर मिलेगा। बैटरी बैकअप की बात करें तो स्मार्टफोन में 4,800mAh की बैटरी के साथ 150W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा। स्टोरेज के लिए इसमें 16GB RAM और अधिकतम 512GB स्टोरेज मिल सकती है। हालिया रिपोर्ट में यह कहा गया है कि OnePlus 10T 5G Black और Green कलर वेरिएंट में एंट्री कर सकता है। OnePlus 10T 3 अगस्त को न्यूयॉर्क शहर में एक इवेंट में लॉन्च होने वाला है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: OnePlus 10T, OnePlus 10T Camera Specifications

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Edge 70 Neo में मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  2. Poco X8 Pro Deal: 6500mAh बैटरी वाले गेमिंग फोन पर ₹2 हजार की बचत, यहां मिलेगी डील
  3. Flipkart दिवाली सेल: ₹25 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple ने भारत में लॉन्च किया नया iMac, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Apple ने भारत में लॉन्च किया MacBook Pro का नया वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. iPhone 18e में मिल सकता है 6.12 इंच डिस्प्ले, 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  4. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला Redmi K100 लॉन्च, 16GB RAM के साथ गजब फीचर्स से लैस
  5. ₹12 हजार छूट के साथ मिल रहा 48 मेगापिक्सल कैमरा वाला iPhone 17 Pro, जल्द करें लिमिटेड है डील
  6. Motorola Edge 70 Neo में मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  7. धरती पर ये चीज हो जाएगी सबसे महंगी, एलन मस्क ने क्यों बताया, रोबोट के लिए होगी बंपर डिमांड
  8. OnePlus Ace 7 Pro में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, इस सप्ताह लॉन्च 
  9. आनंद महिंद्रा ने क्यों बदला UPI ऐप, बताई इस फैसले की वजह
  10. Vivo X500 सीरीज के भारत में लॉन्च की तैयारी, 2 मॉडल हो सकते हैं शामिल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.