• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • 50MP कैमरा, 150W फास्ट चार्जिंग वाला OnePlus 10T स्मार्टफोन होगा अफॉर्डेबल फ्लैगशिप!

50MP कैमरा, 150W फास्ट चार्जिंग वाला OnePlus 10T स्मार्टफोन होगा अफॉर्डेबल फ्लैगशिप!

इस फोन में पावर के लिए 4,800mAh की बैटरी दी जा सकती है और 150W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट देखने को मिल सकता है।

50MP कैमरा, 150W फास्ट चार्जिंग वाला OnePlus 10T स्मार्टफोन होगा अफॉर्डेबल फ्लैगशिप!

OnePlus 10T की कीमत 35 हजार रुपये के करीब हो सकती है।

ख़ास बातें
  • फोन में पावर के लिए 4,800mAh की बैटरी दी जा सकती है
  • फोन साल की दूसरी छमाही में मार्केट में उतारा जा सकता है
  • इसमें सेल्फी के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा देखने को मिल सकता है
विज्ञापन
OnePlus की गुजरते समय के साथ मार्केट में पकड़ काफी मजबूत हो चुकी है। शुरुआती दौर में कंपनी अफॉर्डेबल स्मार्टफोन बनाती थी। उसके बाद इसने प्रीमियम सेग्मेंट में एंट्री की और कंपनी कामयाब भी रही। लेकिन, OnePlus 10T के साथ चाइनीज कंपनी एक बार फिर से अफॉर्डेबल डिवाइस पेश कर सकती है जिसे फ्लैगशिप किल्लर डिवाइस बताया जा रहा है। एक लेटेस्ट रिपोर्ट में दावा किया गया है कि वनप्लस का अपकमिंग OnePlus 10T एक ऐसा स्मार्टफोन होगा जो किफायती दाम में फ्लैगशिप जैसे फीचर्स के साथ आएगा। 

चाइनीज वेबसाइट IThome की रिपोर्ट के अनुसार, OnePlus 10T को कंपनी एक ऐसी कीमत पर लॉन्च करेगी जिसमें कम दाम में ऐसे फीचर्स होंगे जो वर्तमान में प्रतिद्वंदियों के फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स में देखने को मिल रहे हैं। रिपोर्ट OnePlus 10T के स्पेसिफिकेशंस का जिक्र भी किया गया है। इसमें कहा गया है कि वनप्लस 10टी, जिसका कोडनेम Ovaltine है, में 6.7 इंच का फुलएचडी प्लस डिस्प्ले देखने को मिल सकता है जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz होगा। 

OnePlus 10T में Qualcomm Snapdragon 8 Plus Gen 1 चिप दी जा सकती है जिसे 12GB तक रैम और 256GB तक इंटरनल स्टोरेज के साथ पेअर किया जा सकता है। कैमरा के बारे में कहा जा रहा है कि यह स्मार्टफोन ट्रिपल कैमरा से लैस होगा जिसमें प्राइमरी लेंस 50 मेगापिक्सल का हो सकता है। फ्रंट साइड में सेल्फी के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा देखने को मिल सकता है। 

इसके अलावा, इस फोन में पावर के लिए 4,800mAh की बैटरी दी जा सकती है और 150W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट देखने को मिल सकता है। फोन को व्हाइट, ब्लैक और मिंट ग्रीन कलर्स में लॉन्च किया जा सकता है। रिपोर्ट में OnePlus 10T लॉन्च के बारे में कहा गया है कि फोन साल की दूसरी छमाही में मार्केट में उतारा जा सकता है। इसकी कीमत 3000 चाइनीज युआन (लगभग 35,000 रुपये) से शुरू हो सकती है।  
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: OnePlus 10T, OnePlus 10T 5G, OnePlus 10T Specifications
हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  2. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  3. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  4. Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  5. ₹2 हजार वाला Adobe Photoshop बिल्कुल फ्री! ऐसे उठाएं इस ऑफर का फायदा
  6. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  8. Lenovo Watch Fit 3 लेटेस्ट स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, 2.5D कर्व्ड ग्लास, 9 दिन बैटरी से लैस, जानें कीमत
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  10. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »