• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • 16GB तक रैम, 4800mAh बैटरी के साथ OnePlus 10T 5G के स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन लॉन्च से पहले लीक!

16GB तक रैम, 4800mAh बैटरी के साथ OnePlus 10T 5G के स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन लॉन्च से पहले लीक!

लीक में कहा गया है कि स्मार्टफोन जेड ग्रीन और मूनस्टोन ब्लैक कलर्स में लॉन्च हो सकता है।

16GB तक रैम, 4800mAh बैटरी के साथ OnePlus 10T 5G के स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन लॉन्च से पहले लीक!

Photo Credit: Pricebaba

OnePlus 10T 5G की कीमत 49,999 रुपये होने की अफवाह है।

ख़ास बातें
  • कैमरा मॉड्यूल में प्राइमरी लेंस 50 मेगापिक्सल का IMX 766 सेंसर हो सकता है
  • स्मार्टफोन जेड ग्रीन और मूनस्टोन ब्लैक कलर्स में हो सकता है लॉन्च
  • लीक से पता चलता है कि फोन में 6.7 इंच का डिस्प्ले होगा
विज्ञापन
OnePlus 10T 5G लॉन्च होने से पहले ही लीक हो गया है। वनप्लस का यह अपकमिंग स्मार्टफोन 3 अगस्त को लॉन्च होने वाला है। लेकिन, लॉन्च से पहले स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन और डिजाइन लीक हो गए हैं। यह पहली बार नहीं है जब OnePlus 10T 5G के लिए लीक सामने आया है। यहां तक कि कंपनी ने खुद इसके बारे में कहा था कि फोन में वनप्लस का सिग्नेचर फीचर अलर्ट स्लाइडर नहीं होगा और हैजल ब्लेड कैमरा मॉड्यूल भी इसमें देखने को नहीं मिलेगा। लेटेस्ट रेंडर में पता चलता है कि ऊपर कही गई बात सच है। 

OnePlus 10T 5G को लेकर Pricebaba ने लेटेस्ट हाई रेजॉल्यूशन रेंडर्स लीक किए हैं, जिनमें फोन का डिजाइन और स्पेसिफिकेशंस देखे जा सकते हैं। इससे पता चलता है कि फोन में 6.7 इंच का डिस्प्ले होगा जो कि एक फुलएचडी पैनल होगा। पैनल में HDR10+ का सपोर्ट भी बताया गया है। इसका डिस्प्ले फ्लैट होगा और रिफ्रेश रेट 120Hz होगा। होल पंच कटआउट में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा देखने को मिल सकता है जिसमें इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबलाइजेशन देखने को मिल सकती है। 

लीक में कहा गया है कि स्मार्टफोन जेड ग्रीन और मूनस्टोन ब्लैक कलर्स में लॉन्च हो सकता है। इसके स्क्वायर शेप वाले कैमरा मॉड्यूल में प्राइमरी लेंस 50 मेगापिक्सल का IMX 766 सेंसर होगा। इसके साथ ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन दी जा सकती है। सेकेंडरी कैमरा 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड लेंस हो सकता है जिसमें 120 डिग्री का फील्ड ऑफ व्यू देखने को मिल सकता है। तीसरे सेंसर के रूप में 2 मेगापिक्सल का मैक्रो शूटर दिया जा सकता है। फोन Android 12 आधारित OxygenOS 12 की स्किन के साथ आ सकता है। 

इससे पहले आए लीक्स में कहा गया था कि OnePlus 10T 5G पहला ऐसा स्मार्टफोन होगा जिसमें Qualcomm Snapdragon 8+ Gen 1 SoC देखने को मिल सकता है। फोन में 16GB तक RAM के वेरिएंट्स के देखने को मिल सकते हैं। हालांकि, भारत में इसके 8GB RAM/ 128GB स्टोरेज और 12GB RAM/ 256GB स्टोरेज वेरिएंट्स ही लॉन्च होने की उम्मीद है। OnePlus 10T 5G में 4,800mAh बैटरी और 150W फास्ट चार्जिंग होने की बात कही गई है। 

इसके अलावा, फोन की कीमत 49,999 रुपये होने की अफवाह है। कहा जा रहा है कि फोन की सेल Amazon और वनप्लस की ऑफिशिअल वेबसाइट पर 6 अगस्त से शुरू हो जाएगी।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  2. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  3. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  4. Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  5. ₹2 हजार वाला Adobe Photoshop बिल्कुल फ्री! ऐसे उठाएं इस ऑफर का फायदा
  6. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  8. Lenovo Watch Fit 3 लेटेस्ट स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, 2.5D कर्व्ड ग्लास, 9 दिन बैटरी से लैस, जानें कीमत
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  10. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »