8GB रैम वाले OnePlus 10R की भारत में टेस्टिंग शुरू, अप्रैल में होगा लॉन्च!

फोन में 120 हर्ट्ज के रिफ्रेश रेट वाली AMOLED डिस्प्ले देखने को मिल सकती है।

8GB रैम वाले OnePlus 10R की भारत में टेस्टिंग शुरू, अप्रैल में होगा लॉन्च!
ख़ास बातें
  • OnePlus 10R फोन में कर्व्ड डिजाइन देखने को मिल सकता है।
  • वनप्लस 10 आर का कोडनेम पिकल (pickle) बताया गया है।
  • OnePlus 10R के बारे में कंपनी की ओर से अधिकारिक घोषणा का अभी इंतजार है।
विज्ञापन
OnePlus 10R भारत में जल्द लॉन्च हो सकता है। इस स्मार्टफोन की प्राइवेट टेस्टिंग भारत में शुरू हो चुकी है और यह भारतीय मार्केट में बहुत जल्द दस्तक दे सकता है। इससे पहले जनवरी में OnePlus 10R के बारे में एक रिपोर्ट सामने आई थी कि इस स्मार्टफोन को चीन और भारत में 2022 की दूसरी तिमाही में लॉन्च किया जा सकता है। यानि कि यह फोन संभवत: अप्रैल की शुरुआत में दोनों ही मार्केट्स में लॉन्च किया जा सकता है। इसमें MediaTek Dimensity 9000 चिपसेट दिया गया है। 

91Mobiles की एक ताजा रिपोर्ट की मानें, तो OnePlus 10 Pro को भारत में मार्च के अंत में लॉन्च किया जा सकता है। इसके तुरंत बाद भारत में OnePlus 10R का लॉन्च देखने को मिल सकता है। पब्लिकेशन ने इंडस्ट्री के सूत्रों के हवाले से कहा है कि फोन की प्राइवेट टेस्टिंग भारत में शुरू हो चुकी है। वनप्लस 10 आर का कोडनेम पिकल (pickle) बताया गया है। इस फोन के बारे में अभी तक अधिक जानकारी उपलब्ध नहीं है। फिर भी इसकी कुछ संभावित स्पेसिफिकेशन हम आपको यहां बता रहे हैं। 
 

OnePlus 10R specifications (expected)

OnePlus 10R में MediaTek Dimensity 9000 SoC देखने को मिल सकता है जिसके साथ 8 जीबी रैम और 128 जीबी की स्टोरेज दी जा सकती है। फोन में 120 हर्ट्ज के रिफ्रेश रेट वाली AMOLED डिस्प्ले देखने को मिल सकती है। हाल ही में Weibo पर फोन का डिजाइन एक पोस्ट में लीक किया गया था। इससे फोन के बारे में कुछ और भी जानकारी मिलती है।  

लीक की पोस्ट में फोन के डिजाइन को देखकर पता चलता है कि इसका रियर कैमरा मॉड्यूल रेक्टेंगुलर शेप में होगा। रियर कैमरा सेटअप में प्राइमरी कैमरा काफी बड़ा दिखाया गया है जिसके साथ में एलईडी फ्लैश  भी देखा जा सकता है। फोन के सेकेंडरी कैमरा के बारे में अभी तक कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है। फोन में कर्व्ड डिजाइन देखने को मिल सकता है और इसके किनारे गोलाकार हो सकते हैं। बैक पैनल के ठीक बीच में वनप्लस का लोगो दिया गया है। OnePlus 10R के बारे में कंपनी की ओर से अधिकारिक घोषणा का अभी इंतजार है। इससे पहले OnePlus 10 Pro का लॉन्च भारत में होना है जिसको चीन में कंपनी पहले ही लॉन्च कर चुकी है।

  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Great build quality, unique design
  • Very fast charging
  • Top-notch performance
  • Solid battery life
  • Excellent display
  • Very good cameras
  • कमियां
  • Occasional overheating while recording (4K/8K) video
  • No macro mode
  • No official IP rating
डिस्प्ले6.70 इंच
प्रोसेसरQualcomm Snapdragon 8 Gen 1
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 12
रिज़ॉल्यूशन1440x3216 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy A36 5G की गिरी 6 हजार से ज्यादा कीमत, यहां से खरीदें
  2. Lava Bold N2 5G vs Redmi A7 Pro vs Realme Narzo 70x 5G: 15K में कौन सा रहेगा बेस्ट?
  3. 22.5W पावर आउटपुट वाला 20000mAh पावरबैंक Xiaomi ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  4. ChatGPT बना 1 अरब मंथली एक्टिव यूजर्स तक पहुंचने वाला सबसे तेज ऐप  
  5. iPhone 18 Pro, Pro Max के प्राइस का हो गया खुलासा! भारत में इतनी हो सकती है कीमत
  6. CIBIL स्कोर ऑनलाइन कैसे करें चेक, ये तरीके आएंगे आपके काम
  7. Xiaomi 18 Pro Max में होगी 8500mAh बैटरी, 200MP कैमरा के साथ 2 डिस्प्ले! बड़ा खुलासा
  8. June Android Drop: Google ने कर दी मौज, एंड्रॉयड में तगड़ा स्कैम प्रोटेक्शन, Airdrop विस्तार और आए कई धांसू फीचर्स
  9. Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra में हो सकती है 5,000mAh की बैटरी, Bluetooth SIG पर लिस्टिंग
  10. 50MP कैमरा, 7500mAh बैटरी से लैस Honor का नया फोन लॉन्च, जानें कीमत से लेकर फीचर्स तक
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »