बैक से ऐसा दिखेगा OnePlus 10 Pro, एल्‍युमीनियम डमी हुई लीक

टिप्सटर xleaks7 (डेविड कोवाल्स्की) ने फेथॉम ब्रेसलेट्स के साथ पार्टनरशिप में वनप्लस 10 प्रो की एल्युमिनियम डमी को लीक किया है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 23 नवंबर 2021 19:13 IST
ख़ास बातें
  • लीक हुए रेंडर्स में OnePlus 10 Pro के कॉर्नर में कैमरा मॉड्यूल दिखा है
  • यह डमी फोन में वॉल्यूम और पावर बटन की जगह के बारे में भी बताती है
  • अनुमान है कि डिस्प्ले में टॉप लेफ्ट कॉर्नर पर पंच-होल होगा

टिपस्टर का दावा है कि वनप्लस 10 प्रो में राइट साइड पर साइलेंट मोड स्विच और पावर बटन हो सकता है

वनप्‍लस अपने नए स्‍मार्टफोन वनप्‍लस 10 प्रो पर काम कर रही है। अब इस फोन के डिजाइन की झलक दिखाती हुई एक एल्यूमीनियम डमी लीक हुई है। कहा जाता है कि फोन के डिजाइन को लेकर कंपनी ड्राइंग बोर्ड में वापस चली गई थी और कैमरा मॉड्यूल पर फिर से काम किया। लीक हुए रेंडर्स में OnePlus 10 Pro में कॉर्नर में फ‍िट कैमरा मॉड्यूल दिखाई दे रहा है, जो पहले फोन के सेंटर में था। वनप्लस 10 प्रो की एल्युमीनियम डमी का रेंडर फोन में वॉल्यूम और पावर बटन की जगह के बारे में भी बताता है।

टिप्सटर xleaks7 (डेविड कोवाल्स्की) ने फेथॉम ब्रेसलेट्स के साथ पार्टनरशिप में वनप्लस 10 प्रो की एल्युमिनियम डमी को लीक किया है। डमी से पता चलता है कि फोन के बैक कैमरा मॉड्यूल में फ्लैश के साथ चार सेंसर दिए गए हैं। वनप्लस 10 प्रो में थोड़े कर्व्‍ड एजेज दिखाई दे रहे हैं। नीचे की तरफ कॉर्नर में सिम ट्रे स्लॉट, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और एक स्पीकर ग्रिल का सपोर्ट मिलने वाला है।
Advertisement

टिपस्टर का दावा है कि वनप्लस 10 प्रो में राइट साइड पर साइलेंट मोड स्विच और पावर बटन हो सकता है, जबकि लेफ्ट साइड में वॉल्यूम बटन हो सकते हैं। एल्युमीनियम डमी कोई हिंट तो नहीं देती, लेकिन अनुमान है कि वनप्लस 10 प्रो के डिस्प्ले में टॉप लेफ्ट कॉर्नर पर पंच-होल डिजाइन हो सकता है।

वनप्लस 10 प्रो की यह एल्युमीनियम डमी काफी हद तक पिछले लीक से जुड़ी है। इस स्मार्टफोन को 2022 की पहली तिमाही में लॉन्च किया जा सकता है और इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 1 प्रोसेसर दिया जा सकता है। इसके अलावा, स्मार्टफोन में 6.7 इंच (1440x3216 पिक्सल) का LTPO फ्लूइड 2 एमोलेड डिस्प्ले दिया जा सकता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ होगा।
Advertisement

वनप्लस 10 प्रो के लीक से यह भी पता चलता है कि स्मार्टफोन 12GB तक रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आ सकता है। फोन में 5000mAh की बैटरी हो सकती है। इस डिवाइस के बारे में अभी जो भी जानकारी है, वह आधिकारिक नहीं है। वनप्‍लस की ओर से भी फोन के बारे में कुछ नहीं बताया गया है। माना जा रहा है कि यह फोन यूरोप और एशियाई देशों में एक साथ दस्‍तक देगा।
Advertisement

 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Great build quality, unique design
  • Very fast charging
  • Top-notch performance
  • Solid battery life
  • Excellent display
  • Very good cameras
  • Bad
  • Occasional overheating while recording (4K/8K) video
  • No macro mode
  • No official IP rating
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

Qualcomm Snapdragon 8 Gen 1

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

1440x3216 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  2. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  3. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  4. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  2. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  3. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  4. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  5. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
  6. iPhone Duo बिके देर नहीं हुई टूटने लगी स्क्रीन! यूजर्स ने दिखाईं फोटो
  7. Oppo ला रही नया अफॉर्डेबल टैबलेट, 45W फास्ट चार्जिंग फीचर से होगा लैस!
  8. Honor का बजट टैबलेट हुआ लॉन्च, 9.7 इंच बड़ा 2K डिस्प्ले, 8000mAh बैटरी फीचर
  9. Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में सस्ता सिक्योरिटी कैमरा Smart Camera C401 किया लॉन्च, 2.5K नाइट विजन के साथ
  10. IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा T20 मैच आज, यहां देखें फ्री!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.