OnePlus 10 Pro में मिल सकता है OnePlus 9 Pro जैसा ज़ूम फीचर

पुरानी रिपोर्ट्स की मानें, तो फोन में 6.7 इंच (1,440x3,216 पिक्सल) LTPO Fluid 2 एमोलेड डिस्प्ले दिया जाएगा, जिसका रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज़ और 526ppi पिक्सल डेंसिटी होगी। फोन में 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज दी जा सकती है।

विज्ञापन
डेविड डेलिमा, अपडेटेड: 23 नवंबर 2021 10:42 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus 10 Pro के रेंडर्स हो चुके हैं लीक
  • Snapdragon 8 gen 1 प्रोसेसर से लैस हो सकता है वनप्लस 10 प्रो
  • OnePlus 10 सीरीज़ अगले साल की शुरुआत में हो सकती है लॉन्च
OnePlus 10 Pro स्मार्टफोन अपने पिछले वर्ज़न OnePlus 9 Pro स्मार्टफोन की तरह ज़ूम क्षमता के साथ आने वाला है, जिसकी जानकारी टिप्सटर द्वारा दी गई है। इस स्मार्टफोन केदो सेट रेंडर्स इस महीने सामने आ चुके हैं, जिससे संकेत मिलते हैं कि यह स्मार्टफोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप से लैस होगा और इसका कैमरा मॉड्यूल फोन के किनारे तक फैला होगा। वनप्लस 10 प्रो को लेकर यह भी जानकारी मिली है कि यह फोन Snapdragon 8 Gen 1 प्रोसेसर से लैस होगा और इसे अगले साल की शुरुआत में चीन में लॉन्च किया जा सकता है। लीक के अनुसार, कंपनी वनप्लस 10 सीरीज़ को साल 2022 की पहली तिमाही में लॉन्च करेगी।

Gizmochina द्वारा स्पॉट की गई Digital Chat Station की नई लीक के मुताबिक, OnePlus 10 Pro स्मार्टफोन में OnePlus 9 Pro स्मार्टफोन की तरह ज़ूम क्षमता दी जाने वाली है। याद दिला दें, वनप्लस 9 प्रो स्मार्टफोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया था, जिसमें 8 मेगापिक्सल का कैमरा टेलीफोटो लेंस के साथ स्थित था जो कि 3.3x ऑप्टिकल ज़ूम और 30x डिजिटल ज़ूम करने में सक्षम होगा। OnePlus ने आधिकारिक रूप से वनप्लस 10 सीरीज़ को लेकर किसी प्रकार का खुलासा नहीं किया है।  

हालांकि, टिप्सटर ने वनप्लस 10 प्रो स्मार्टफोन के कैमरा स्पेसिफिकेशन की जानकारी का खुलासा नहीं किया है, लेकिन कहा जा रहा है कि यह फोन भी वनप्लस 9 प्रो की तरह ऑप्टिकल ज़ूम और डिजिटल ज़ूम क्षमता से लैस होगा, जिससे संकेत मिलता है कि इसमें भी टेलीफोटो लेंस दिया जा सकता है। फोन के प्राइमरी कैमरा और तीसरे कैमरा की जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है। पुरानी रिपोर्ट में वनप्लस 10 प्रो के CAD रेंडर्स ऑनलाइन लीक हुए थे। इन रेंडर्स में फोन ब्लैक कलर ऑप्शन में देखा गया था, जबकि नए रेंडर्स में फोन के अन्य कलर ऑप्शन अन्य डिटेल्स के साथ सामने आए थे।

वनप्लस 10 प्रो के स्पेसिफिकेशन फिलहाल सामने नहीं आए हैं, लेकिन कहा जा रहा है कि यह फोन Qualcomm Snapdragon 8 Gen 1 प्रोसेसर से लैस होगा, जिसको अभी लॉन्च नहीं किया गया था। पुरानी रिपोर्ट्स की मानें, तो फोन में 6.7 इंच (1,440x3,216 पिक्सल) LTPO Fluid 2 एमोलेड डिस्प्ले दिया जाएगा, जिसका रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज़ और 526ppi पिक्सल डेंसिटी होगी। फोन में 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज दी जा सकती है। फोन की बैटरी 5,000 एमएएच की होगी।
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Great build quality, unique design
  • Very fast charging
  • Top-notch performance
  • Solid battery life
  • Excellent display
  • Very good cameras
  • Bad
  • Occasional overheating while recording (4K/8K) video
  • No macro mode
  • No official IP rating
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

Qualcomm Snapdragon 8 Gen 1

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

1440x3216 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent build quality
  • 50W wireless charging
  • Competent rear cameras
  • Good overall performance
  • Vivid display
  • Bad
  • Occasional overheating in camera app
  • Minor software bugs
  • Underwhelming selfie camera
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1440x3216 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  2. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  3. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  5. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  2. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  3. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  5. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  6. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  7. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  8. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  9. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  10. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.