OnePlus 10 सीरीज़ 2022 की शुरुआत में होगी लॉन्च! OnePlus 10 Pro के नए रेंडर्स हुए लीक...

रेंडर्स के अनुसार, वनप्लस 10 प्रो के फ्रंट में 6.7 इंच डिस्प्ले दिया जाएगा, जिसका रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज़ और आस्पेक्ट रेशियो 20:9 होगा डिस्प्ले के किनारों पर पतले बेजल्स मौजूद है। वहीं, सेल्फी के लिए होल-पंच कटआउट मौजूद है, जो कि टॉप-लेफ्ट कॉर्नर पर स्थित है।

OnePlus 10 सीरीज़ 2022 की शुरुआत में होगी लॉन्च! OnePlus 10 Pro के नए रेंडर्स हुए लीक...
ख़ास बातें
  • OnePlus 10 सीरीज़ अगले साल की शुरुआत में हो सकती है लॉन्च
  • OnePlus 10 Pro में मिल सकता है 125 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  • वनप्लस 10 प्रो के फ्रंट में 6.7 इंच डिस्प्ले दिया जा सकता है
विज्ञापन
OnePlus 10 सीरीज़ की लॉन्चिंग को लेकर कहा जा रहा है कि वह अब ज्यादा दूर नहीं है। OnePlus की आगामी फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज़ की अब चीन और यूरोप में कथित रूप से प्राइवेट टेस्टिंग शुरू हो चुकी है। वनप्लस 10 सीरीज़ को लेकर कहा जा रहा है कि यह पहली स्मार्टफोन सीरीज़ होगी जो कि Oppo और OnePlus के OS के साथ लॉन्च होगी। आगामी सीरीज़ के कुछ और रेंडर्स ऑनलाइन सामने आ चुके हैं, जिसमें फोन के डिज़ाइन, कलर ऑप्शन व अन्य प्रमुख स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी हासिल हुई है।

टिप्सटर Yogesh Brar (@heyitsyogesh) की साझेदारी में 91Mobiles की रिपोर्ट में जानकारी दी गई है कि OnePlus 10 सीरीज़ की प्राइवेट टेस्टिंग चीन और यूरोप में शुरू हो चुकी है। टिप्सटर ने यह भी जानकारी दी है कि आगामी फ्लैगशिप सीरीज़ अगले साल की शुरुआत में लॉन्च की जाएगी।

टिप्सटर Steve Hemmerstoffer (@onleaks) ने Zoutons की साझेदारी में आगामी OnePlus 10 Pro के कुछ नए रेंडर्स पेश किए हैं। इन रेंडर्स में फोन का पूरा डिज़ाइन देखा जा सकता है। पुराने रेंडर्स में केवल रियर कैमरा मॉड्यूल को हाइलाइट किया गया गया था। नए रेंडर में देखा जा सकता है कि फोन का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप बड़े आयतकार मॉड्यूल में स्थित है, जिसके किनारे पर Hasselblad की ब्रांडिंग दी गई है। वनप्लस का लोगो फोन के रियर पैनल के बीचोबीच स्थित है।

रेंडर्स के अनुसार, वनप्लस 10 प्रो के फ्रंट में 6.7 इंच डिस्प्ले दिया जाएगा, जिसका रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज़ और आस्पेक्ट रेशियो 20:9 होगा डिस्प्ले के किनारों पर पतले बेजल्स मौजूद है। वहीं, सेल्फी के लिए होल-पंच कटआउट मौजूद है, जो कि टॉप-लेफ्ट कॉर्नर पर स्थित है। पावर बटन फोन के दाएं किनारे पर स्थित है, जबकि वॉल्यूम रॉकर को बाएं किनारे पर जगह दी गई है। फोन में ब्लैक, लाइट ब्लू और व्हाइट कलर ऑप्शन मिल सकते हैं।

रेंडर्स में यूएसबी टाइप सी पोर्ट देखी जा सकती है, लेकिन सिम-ट्रे और स्पीकल ग्रील मिसिंग हैं। वनप्लस 10 प्रो को लेकर कहा जा रहा है कि फोन में 5000 एमएएच की बैटरी मिल सकती है, जिसके साथ 125 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा। वहीं, फोन का डायमेंशन 163.0x73.8x8.5mm हो सकता है।

  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Great build quality, unique design
  • Very fast charging
  • Top-notch performance
  • Solid battery life
  • Excellent display
  • Very good cameras
  • कमियां
  • Occasional overheating while recording (4K/8K) video
  • No macro mode
  • No official IP rating
डिस्प्ले6.70 इंच
प्रोसेसरQualcomm Snapdragon 8 Gen 1
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 12
रिज़ॉल्यूशन1440x3216 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
#ताज़ा ख़बरें
  1. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  2. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  3. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  5. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  6. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  7. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  8. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  9. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  10. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »