5,000mAh की बैटरी के साथ आएगा OnePlus 10 Pro फोन! स्पेसिफिकेशन लीक

OnePlus 10 Pro स्मार्टफोन के कई रेंडर्स लीक होने के बाद अब इसके स्पेसिफिकेशन ऑनलाइन लीक हो गए हैं। स्पेसिफिकेशन से जानकारी मिली है कि यह फोन अपने पिछले वर्ज़न OnePlus 9 Pro की तुलना में प्रोसेसर और बैटरी को लेकर इम्प्रूवमेंट्स के साथ दस्तक देगा

विज्ञापन
डेविड डेलिमा, अपडेटेड: 24 नवंबर 2021 12:38 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus 10 Pro में मिल सकता है ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप
  • वनप्लस 10 प्रो के रेंडर्स हो चुके हैं लीक
  • वनप्लस 10 प्रो फोन 2022 की पहली तिमाही में हो सकता है लॉन्च
OnePlus 10 Pro स्मार्टफोन के कई रेंडर्स लीक होने के बाद अब इसके स्पेसिफिकेशन ऑनलाइन लीक हो गए हैं। स्पेसिफिकेशन से जानकारी मिली है कि यह फोन अपने पिछले वर्ज़न OnePlus 9 Pro की तुलना में प्रोसेसर और बैटरी को लेकर इम्प्रूवमेंट्स के साथ दस्तक देगा। नई लीक में कहा गया है कि वनप्लस 10 प्रो फोन Snapdragon 8 Gen 1 प्रोसेसर के साथ दस्तक देगा। लीक के मुताबिक, नए फोन में 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रोम कैमरा मौजूद नहीं होगा, लेकिन सेल्फी कैमरा में पिछले मॉडल की तुलना में अपग्रेड मिलेगा।

91Mobiles की रिपोर्ट में टिप्सटर Steve Hemmerstoffer (aka OnLeaks) का हवाला देते हुए जानकारी दी गई है कि OnePlus 10 Pro फोन में 6.7 इंच QHD+ डिस्प्ले के साथ 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट मिलेगा। इसके अलावा, फोन Snapdragon 8 Gen 1 प्रोसेसर से लैस होगा, जो कि अभी लॉन्च भी नहीं हुआ है। इसके साथ 12 जीबी LPDDR5 रैम और 256 जीबी UFS 3.1 स्टोरेज मिल सकती है। फोन IP68 रेटिंग के साथ आ सकता है, जिसके साथ 5,000 एमएएच की बैटरी मिलेगी। यह OnePlus 9 Pro में मौजूद 4,500 एमएएच की बैटरी से ज्यादा है।

इसके अलावा, वनप्लस 10 प्रो फोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप से लैस होगा, जिसके साथ 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 8 मेापिक्सल का टेलीफोटो लेंस मिल सकता है। पुरानी लीक के मुताबिक, OnePlus 10 Pro स्मार्टफोन में OnePlus 9 Pro स्मार्टफोन की तरह ज़ूम क्षमता दी जाने वाली है, लेकिन फिलहाल यह साफ नहीं है कि कंपनी नए फोन में नया कैमरा सेंसर देगी या नहीं। फोन में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है, जो कि पिछले मॉडल में 16 मेगापिक्सल है।

वनप्लस 10 प्रो नए रेंडर में देखा जा सकता है कि फोन में नया डिज़ाइन दिया जा सकता है, जिसमें बड़े आकार का कैमरा मॉड्यूल दिया जाएगा जो कि फोन के बाएं किनारे से मिला होगा।
Advertisement

स्मार्टफोन का केस रेंडर हाल ही में लीक हुआ था, जिससे संकेत मिलता है कि फोन का वॉल्यूम बटन फोन के बाएं किनारे पर स्थित होगा जबकि पावर बटन को दाएं किनारे पर जगह दी जाएगी।
Advertisement

वनप्लस 10 प्रो को कंपनी द्वारा फिलहाल घोषित नहीं किया गया है, लेकिन पुरानी लीक से संकेत मिलते हैं कि फोन चीन में जनवरी महीने में आ सकती है वहीं फोन का ग्लोबल लॉन्च साल 2022 की पहली तिमाही में किया जाएगा।

 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Great build quality, unique design
  • Very fast charging
  • Top-notch performance
  • Solid battery life
  • Excellent display
  • Very good cameras
  • Bad
  • Occasional overheating while recording (4K/8K) video
  • No macro mode
  • No official IP rating
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

Qualcomm Snapdragon 8 Gen 1

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

1440x3216 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent build quality
  • 50W wireless charging
  • Competent rear cameras
  • Good overall performance
  • Vivid display
  • Bad
  • Occasional overheating in camera app
  • Minor software bugs
  • Underwhelming selfie camera
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1440x3216 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Lava का 2 डिस्प्ले वाला Virat Curve 5G 21 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी के साथ मिलेंगे AI फीचर्स
  2. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  3. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
  4. Vivo भारत में ला रही लेटेस्ट V80 सीरीज! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी जैसे फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. boltt ACE 5G, EVO की सेल फिर से शुरू, पहली सेल में सिर्फ कुछ घंटों में बिक गए थे सारे स्मार्टफोन
  2. Lava का 2 डिस्प्ले वाला Virat Curve 5G 21 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी के साथ मिलेंगे AI फीचर्स
  3. AI को रोकना पड़ा तो पीछे नहीं हटेंगे! ChatGPT के जन्मदाता ने बताया क्यों बन सकता है AI मानवता के लिए खतरा
  4. ₹2000 तक की UPI पेमेंट रहेगी फ्री! सरकार ने दूर की उलझन
  5. Motorola Edge 60 Pro पर बड़ी डील! 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर ₹3,600 की बचत
  6. फोन में दिखाई देगी पावर बैंक की बैटरी हेल्थ, Oppo ने लॉन्च किया नया 10000mAh Power Bank, जानें कीमत
  7. Moto G67s Power का लॉन्च जल्द, 4GB रैम, MediaTek चिप संग यहां आया नजर
  8. Vivo भारत में ला रही लेटेस्ट V80 सीरीज! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  9. मध्य प्रदेश में 16 साल के लड़के ने बनाया पानी की मदद से चलने वाला चूल्हा! 20% बचाता है ईंधन
  10. Vodafone Idea का गजब ऑफर अब 5G के साथ 4G डाटा भी अनलिमिटेड, 84 दिनों तक जितना मर्जी चलाओ इंटरनेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.