• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • OnePlus 10 Pro का इंडिया में लॉन्‍च आज, यहां देखें लाइव स्‍ट्रीम, फीचर्स और प्राइस भी जानें

OnePlus 10 Pro का इंडिया में लॉन्‍च आज, यहां देखें लाइव स्‍ट्रीम, फीचर्स और प्राइस भी जानें

इंडिया में OnePlus 10 Pro की कीमत 66,999 रुपये से शुरू होने की बात कही गई है, जो 71999 रुपये तक जा सकती है।

OnePlus 10 Pro का इंडिया में लॉन्‍च आज, यहां देखें लाइव स्‍ट्रीम, फीचर्स और प्राइस भी जानें

Photo Credit: Oneplus

OnePlus 10 Pro के साथ-साथ आज OnePlus Bullets Wireless Z2 भी भारत में डेब्यू कर रहे हैं।

ख़ास बातें
  • फोन में 120Hz AMOLED डिस्प्ले, ट्रिपल रियर कैमरा की खूबियां हैं
  • यह ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 8 जेन 1 प्रोसेसर से पावर्ड है
  • OnePlus Buds Pro रेडिएंट सिल्वर कलर वेरिएंट भी आज लॉन्‍च हो रहा है
विज्ञापन
OnePlus 10 Pro स्‍मार्टफोन आज इंडिया में लॉन्‍च होने वाला है। कंपनी ने जनवरी में इसे चीन में लॉन्‍च किया था। इस स्‍मार्टफोन में 120Hz AMOLED डिस्प्ले, ट्रिपल रियर कैमरा और ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 8 जेन 1 प्रोसेसर समेत कई फीचर्स हैं। OnePlus 10 Pro के साथ-साथ आज OnePlus Bullets Wireless Z2 भी भारत में डेब्यू कर रहे हैं। नेकबैंड-स्टाइल का यह ईयरबड, OnePlus Bullets Wireless Z का सक्‍सेसर होगा। इसके अलावा OnePlus Buds Pro रेडिएंट सिल्वर कलर वेरिएंट भी आज के इवेंट में लॉन्च हो रहा है।
 

OnePlus 10 Pro के इंडिया लॉन्‍च की लाइवस्‍ट्रीम डिटेल्‍स

देश में OnePlus 10 Pro की लॉन्चिंग आज शाम 7:30 बजे से शुरू होगी। इस इवेंट को ट्विटर, यूट्यूब और वनप्लस सोशल मीडिया चैनलों से लाइवस्ट्रीम किया जाएगा। इंडिया स्पेसिफ‍िक अनाउंसमेंट के अलावा OnePlus 10 Pro का ग्‍लोबल लॉन्‍च भी आज ही होगा।   

नीचे दिए गए वीडियो में OnePlus 10 Pro के इंडिया लॉन्च को लाइव देखा जा सकता है।



OnePlus 10 Pro के इंडिया में अनुमानित प्राइस 

इंडिया में OnePlus 10 Pro की कीमत 66,999 रुपये से शुरू होने की बात कही गई है, जो 71999 रुपये तक जा सकती है। फोन को 5 अप्रैल से बिक्री के लिए लाए जाने की खबरें हैं। 
 

OnePlus 10 Pro के स्‍पे‍सिफि‍केशंस 

उम्मीद की जा रही है कि इंडिया और ग्‍लोबल मार्केट्स में आ रहे OnePlus 10 Pro में वही स्‍पेसिफ‍िकेशंस होंगे, जो इस साल की शुरुआत में चीन में आई डिवाइस में थे। फोन में 6.7 इंच का QHD+ (1,440x3,216 पिक्सल) कर्व्ड LTPO 2.0 AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है, जो 120Hz के डायनेमिक रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। यह स्नैपड्रैगन 8 जेन 1 प्रोसेसर से पावर्ड है, जिसे 12GB तक LPDDR5 रैम से जोड़ा गया है। OnePlus 10 Pro ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है। इसमें f/1.8 लेंस के साथ 48 मेगापिक्सल का Sony IMX789 प्राइमरी सेंसर, 50 मेगापिक्सल का Samsung ISOCELL JN1 सेंसर और 8 मेगापिक्सल का टेलीफोटो शूटर है। फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है।

फोन में 256GB तक UFS 3.1 स्टोरेज है। कनेक्टिविटी ऑप्‍शंस की पूरी सीरीज है, जिनमें 5G, वाई-फाई 6 और NFC शामिल हैं। OnePlus 10 Pro में 5,000mAh की बैटरी है, जो 80W की वायर्ड और 50W चार्जिंग को सपोर्ट करती है। डिवाइस का वजन 200.5 ग्राम है। 
 

OnePlus Bullets Wireless Z2 के स्‍पेसिफ‍िकेशंस 

यह 12.4mm ड्राइवर्स के साथ डेब्‍यू करेगा। कंपनी के टीजर बताता है कि इस ईयरबड्स में फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा। इससे सिर्फ 10 मिनट की चार्जिंग में 20 घंटे तक का म्यूजिक प्लेबैक दिया जा सकता है। ईयरबड्स के वाटर और स्वेट-रेसिस्टेंट होने का दावा किया गया है। इसे IP55 सर्टिफ‍िकेशन मिला है। 
 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Great build quality, unique design
  • Very fast charging
  • Top-notch performance
  • Solid battery life
  • Excellent display
  • Very good cameras
  • कमियां
  • Occasional overheating while recording (4K/8K) video
  • No macro mode
  • No official IP rating
डिस्प्ले6.70 इंच
प्रोसेसरQualcomm Snapdragon 8 Gen 1
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 12
रिज़ॉल्यूशन1440x3216 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Edge 70 अगले महीने होगा भारत में लॉन्च, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट
  2. 7 साल तक चलने वाले RO सिस्टम के साथ Xiaomi Mijia Water Purifier 2 लॉन्च, जानें कीमत
  3. iQOO Z11x 5G में मिलेगा MediaTek Dimensity 7400 Turbo चिपसेट, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. Oakley Meta Vanguard और Ray-Ban Meta Gen 2 की सेल शुरू, Amazon और Flipkart से खरीद पाएंगे ग्राहक
  5. Samsung Galaxy S26 सीरीज के लिए लॉन्च हुआ खास मेग्नेटिक पावर बैंक, 5000mAh बैटरी, 15W वायरलैस चार्जिंग
  6. Vivo V70, V70 Elite की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  7. Asus ने लॉन्च किए ROG Flow Z13-KJP (GZ302EAC), ProArt GoPro Edition (PX13), TUF Gaming A14, जानें कीमत और फीचर्स
  8. Xiaomi Pad 8 भारत में लॉन्च होगा 9200mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले मॉडल के साथ! जानें सबकुछ
  9. आपका Gmail हुआ है हैक? मिनटों में ऐसे करें चेक
  10. Samsung ने लॉन्च किया Bespoke AI Ice Water Purifier, डेली जमा सकता है 8 किलो तक बर्फ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »