नए कलर वेरिएंट और 512GB स्टोरेज के साथ आया OnePlus 10 Pro, जानें प्राइस

OnePlus 10 Pro में स्नैपड्रैगन 8 Gen 1 प्रोसेसर है। यह 120Hz AMOLED डिस्प्ले से लैस है।

विज्ञापन
नित्या पी नायर, अपडेटेड: 21 फरवरी 2022 17:13 IST
ख़ास बातें
  • नया वैरिएंट को ‘फैट डाबाई’ कलर ऑप्‍शन कहा गया है
  • इसमें सिरेमिक वाइट बैक और ब्लैक कैमरा मॉड्यूल है
  • इसे कई ऑनलाइन पोर्टलों के जरिए प्री-ऑर्डर किया जा सकता है

OnePlus 10 Pro के नए 12GB रैम + 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत चीन में CNY 5,799 (लगभग 68,100 रुपये) तय की गई है।

वनप्लस 10 प्रो (OnePlus 10 Pro) का 'Fat Dabai' नाम से नया फ‍िनिश वेरिएंट चीन में लॉन्‍च हुआ है। यह पांडा से इंस्‍पायर्ड वाइट-ब्‍लैक कलर वैरिएंट है। नया वेरिएंट 12GB रैम और 512GB स्टोरेज ऑप्शन के साथ आता है। इसे 1 मार्च से बिक्री के लिए लाया जाएगा। चीन में OnePlus 10 Pro इस साल जनवरी में दो कलर ऑप्शन- एमराल्ड फॉरेस्ट और वॉल्केनिक ब्‍लैक में लॉन्च हुआ था। इसे 8GB रैम + 128GB स्टोरेज, 8GB रैम + 256GB स्टोरेज और 12GB रैम + 256GB स्टोरेज ऑप्‍शंस में लाया गया था। नया वेरिएंट इनके अलावा है। OnePlus 10 Pro में स्नैपड्रैगन 8 Gen 1 प्रोसेसर और यह 120Hz AMOLED डिस्प्ले से लैस है।
 

OnePlus 10 Pro के दाम और उपलब्‍धता 

OnePlus 10 Pro के नए 12GB रैम + 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत चीन में CNY 5,799 (लगभग 68,100 रुपये) तय की गई है। जैसा कि बताया जा चुका है, नया वैरिएंट ‘फैट डाबाई' कलर ऑप्‍शन में आता है, जिसमें सिरेमिक वाइट बैक और ब्लैक कैमरा मॉड्यूल है। नया मॉडल देश में कई ऑनलाइन पोर्टलों के जरिए प्री-ऑर्डर किया जा सकता है। इसकी बिक्री 1 मार्च से शुरू होगी।
Advertisement

नए वेरिएंट के साथ ही एमराल्ड फॉरेस्ट और वॉल्केनिक ब्‍लैक कलर ऑप्‍शंस भी हैं, जो सीरीज लॉन्‍च होने के बाद से चीन में उपलब्ध हैं। OnePlus 10 Pro के बेस वैरिएंट 8GB रैम + 128GB स्टोरेज की कीमत CNY 4,699 (लगभग 54,500 रुपये) है। 8GB रैम + 256GB स्टोरेज मॉडल और 12GB रैम + 256GB स्टोरेज वैरिएंट की कीमत क्रमशः CNY 4,999 (लगभग 58,000 रुपये) और CNY 5,299 (लगभग 61,500 रुपये) है।
 

OnePlus 10 Pro के स्‍पेसिफ‍िकेशंस 

यह स्‍मार्टफोन Android 12 पर बेस्‍ड ColorOS 12.1 पर काम करता है। फोन में 6.7-इंच का QHD+ (1,440x3,216 पिक्सल) कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है, जो कि 1Hz और 120Hz के बीच के डायनमिक रिफ्रेश रेट और 20.1:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ आता है। डिस्प्ले में ऑलवेज-ऑन सपोर्ट मौजूद है। यह 1300 निट्स की अधिकतम ब्राइटनेस प्रदान करता है। डिस्प्ले में Corning Gorilla Glass Victus प्रोटेक्शन मौजूद है। यह फोन ऑक्टा-कोर Snapdragon 8 Gen 1 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 12 जीबी LPDDR5 रैम मिलती है।
Advertisement

फोटो और वीडियो के लिए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 48-मेगापिक्सल का Sony IMX789 प्राइमरी सेंसर है, जो एफ/1.8 लेंस के साथ स्थित है। साथ में OIS सपोर्ट भी मौजूद है। इसके अलावा आपको इस सेटअप में एक 50-मेगापिक्सल का Samsung ISOCELL JN1 सेंसर मिलेगा, जो कि एफ/2.2 अल्ट्रा-वाइड लेंस के साथ स्थित है। आखिर में 8-मेगापिक्सल का टेलीफोटो शूटर OIS सपोर्ट के साथ मौजूद है।

सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए वनप्लस 10 प्रो में 32-मेगापिक्सल का Sony IMX615 सेल्फी कैमरा सेंसर मिलता है, जिसका अपर्चर एफ/ 2.4 है।
Advertisement

फोन में 256 जीबी UFS 3.1 स्टोरेज दी गई है। कनेक्टिविटी विकल्पों में 5G, 4G LTE, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ वी5.2, जीपीएस/ए-जीपीएस, NFC और USB Type-C पोर्ट शामिल है। सेंसर में एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, जायरोस्कोप, मैग्नेटोमीटर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर मौजूद है। फोन में इन-डिस्प्ले (ऑप्टिकल) फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।

फोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है, जो कि 80W सुपर फ्लैश चार्ज वायर्ड चार्जिंग और 50W वायरलेस फ्लैश चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन में स्टीरियो स्पीकर और डॉल्बी अटॉमस सपोर्ट मौजूद है। इस फोन का डायमेंशन 163x73.9x8.55mm और भार 200.5 ग्राम है।
Advertisement
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Great build quality, unique design
  • Very fast charging
  • Top-notch performance
  • Solid battery life
  • Excellent display
  • Very good cameras
  • Bad
  • Occasional overheating while recording (4K/8K) video
  • No macro mode
  • No official IP rating
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

Qualcomm Snapdragon 8 Gen 1

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

1440x3216 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर को डिज़िटल ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले 6 स्मार्टफोन्स पर Early Bird Deals, कीमत ₹7,199 से शुरू
  2. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  3. Amazon GIF और Flipkart BBD Sale में ₹10 हजार से कम में मिल रहे हैं ये 4 फोन, ₹7,199 से शुरू हो रही कीमत
  4. Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
  5. Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
  6. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro, Honor 200 Pro समेत पूरी लिस्ट
  2. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  3. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  4. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  5. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  6. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  8. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  9. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  10. ₹68000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन, गजब ऑफर से हजारों की बचत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.