24GB RAM, Snapdragon 8 Elite के साथ Nubia Z70 Ultra लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Nubia ने चीनी बाजार में नया स्मार्टफोन Nubia Z70 Ultra लॉन्च कर दिया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 27 नवंबर 2024 17:22 IST
ख़ास बातें
  • Nubia Z70 Ultra में 6.85 इंच की 1.5K OLED BOE Q9+ डिस्प्ले दी गई है।
  • Nubia Z70 Ultra में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है।
  • Nubia Z70 Ultra में 6150mAh की बैटरी दी गई है।

Nubia Z70 Ultra में 6.85 इंच की डिस्प्ले दी गई है।

Photo Credit: Nubia

Nubia ने चीनी बाजार में नया स्मार्टफोन Nubia Z70 Ultra लॉन्च कर दिया है। Z70 Ultra में Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर दिया गया है। यह फोन 24GB LPDDR5X RAM और 1TB UFS 4.0 PRO स्टोरेज से लैस है। इस फोन में 6.85 इंच की 1.5K OLED BOE Q9+ डिस्प्ले दी गई है। यहां हम आपको Nubia Z70 Ultra के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Nubia Z70 Ultra Price


Nubia Z70 Ultra के 12GB/256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 4599 yuan (लगभग 53,680 रुपये), 16GB/512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 4999 yuan (लगभग 58,350 रुपये), 16GB/512GB स्टारी नाइट कलेक्टर्स एडिशन की कीमत 5499 yuan (लगभग 64,185 रुपये), 16GB/1TB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 5599 yuan (लगभग 65,350 रुपये), 16GB/1TB स्टारी नाइट कलेक्टर्स एडिशन की कीमत 5999 yuan (लगभग 70,005 रुपये) और 24GB/1TB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 6299 yuan (लगभग 73,510 रुपये) है। यह स्मार्टफोन चीन में अभी ऑर्डर के लिए उपलब्ध है, लेकिन बिक्री 25 नवंबर से शुरू होगी।


Nubia Z70 Ultra Specifications


Nubia Z70 Ultra में 6.85 इंच की 1.5K OLED BOE Q9+ डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2688×1216 पिक्सल, 144Hz रिफ्रेश रेट, 960Hz तक टच सैंपलिंग रेट, 10-बिट कलर डेप्थ और 100% DCI-P3 कलर गेमट और 2000 निट्स पीक ब्राइटनेस है। इस फोन में एड्रेनो 830 जीपीयू के साथ ऑक्टा कोर स्नैपड्रैगन 8 एलीट 3एनएम मोबाइल प्लेटफॉर्म शामिल है। इस स्मार्टफोन में 12GB / 16GB / 24GB LPDDR5X रैम के साथ 256GB / 512GB / 1TB UFS 4.0 इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड नेबुला AIOS पर काम करता है। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर शामिल है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Z70 Ultra के रियर में f/1.59-f/4.0 वेरिएबल अपर्चर और OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, f/2.2 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड लेंस और OIS सपोर्ट के साथ 64 मेगापिक्सल का ओमनीविजन OV64B पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। वहीं फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का ओमनीविजन कैमरा दिया गया है। डाइमेंशन के लिए इस फोन की लंबाई 164.3 मिमी, चौड़ाई 77.1 मिमी, मोटाई 8.6 मिमी और वजन 228 ग्राम है। फोन IP68 और IP69 रेटिंग से लैस है, जिससे धूल और पानी से सुरक्षा सुनिश्चित होती है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5G NSA/SA, ड्यूल 4G VoLTE, वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 5.4, जीपीएस, ग्लोनास, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और एनएफसी शामिल है। इसमें 6150mAh बैटरी दी गई है जो कि 80W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।
Advertisement

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.85 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 8 ऐलीट

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 64-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

6150 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

1216x2688 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Realme 17 Pro+ में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  2. Redmi M100 लॉन्च हुआ 7900mAh बैटरी, 45W चार्जिंग के साथ, जानें कीमत और फीचर्स
  3. OnePlus 16 में मिल सकता है BOE का नया डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Bilibili App: चीन की बिलीबिली देगी YouTube को टक्कर! Android के बाद अब iOS पर लॉन्च को तैयार
  2. आपके घर में लगा Wi-Fi आपको दीवार के पार देख सकता है!
  3. पानी और धूल की टेंशन खत्म! ₹21 हजार से शुरू होते हैं ये वाटर-रसिस्टेंट मोबाइल फोन
  4. Xiaomi को लगा बड़ा झटका, स्मार्टफोन की सेल्स में 26 प्रतिशत की गिरावट
  5. Poco M8x 5G में होंगे 3 कलर्स के ऑप्शन, भारत में इस सप्ताह लॉन्च
  6. Realme 17 Pro+ में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  7. OnePlus 16 में मिल सकता है BOE का नया डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  8. गुजरात में Micron के सेमीकंडक्टर प्लांट में होगी 12 घंटे की शिफ्ट, राज्य सरकार ने दी हरी झंडी
  9. बैटरी सेल बनाने वाली Nippo ने लॉन्च किए एयर प्यूरीफायर, स्मार्ट फीचर्स और 4-स्टेज फिल्ट्रेशन जैसी खूबियां
  10. Realme P4s 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 8,000mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.