Nubia Z17S में हैं दो फ्रंट और दो रियर कैमरे, जानें सारे स्पेसिफिकेशन

ज़ेडटीई के नूबिया ब्रांड ने अपना नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन चीन में लॉन्च कर दिया है। नूबिया ज़ेड17एस के 6 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज की कीमत 2,999 चीनी युआन (करीब 30,000 रुपये) और 8 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 3,999 चीनी युआन (करीब 39,500 रुपये) है।

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 12 अक्टूबर 2017 16:21 IST
ज़ेडटीई के नूबिया ब्रांड ने अपना नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन चीन में लॉन्च कर दिया है। नूबिया ज़ेड17एस के 6 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज की कीमत 2,999 चीनी युआन (करीब 30,000 रुपये) और 8 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 3,999 चीनी युआन (करीब 39,500 रुपये) है। ज़ेड17एस गुरुवार से चीन में प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है और फोन की बिक्री 19 अक्टूबर से शुरू होगी। स्मार्टफोन को ब्लैक और ब्लू कलर वेरिएंट में उपलब्ध कराया जाएगा।

नूबिया ज़ेड17एस में एक 5.7 इंच (1080×2040 पिक्सल्स) फुलएचडी+ एलटीपीएस डिस्प्ले है। स्क्रीन डेनसिटी 403 पीपीआई है। स्क्रीन की सुरक्षा के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास दिया गया है। फोन में 2.4 गीगाहर्ट्ज़ 64 बिट ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रै्गन 835 प्रोसेसर और ग्राफिक्स के लइए एड्रेन 540 जीपीयू है। स्मार्टफोन 6 जीबी रैम/64 जीबी स्टोरेज और 8 जीबी रैम/128 जीबी स्टोरेज विकल्प में उपलब्ध होगा।
Advertisement

कैमरे की बात करें तो फोन में सोनी आईएमएक्स362 सेंसर, अपर्चर एफ/1.8 और डुअल-टोन एलईडी फ्लैश के साथ एक 12 मेगापिक्सल और अपर्चर एफ/2.0 के साथ सोनी आईएमएक्स318 सेंसर के साथ 23 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा सेटअप है। इसके अलावा फोन में अपर्चर एफ/2.2 और 79.9 वाइड एंगल लेंस के साथ 5 मेगापिक्सल के दो फ्रंट सेंसर हैं।

नूबिया ज़ेड17एस एंड्र्रॉयड 7.1.1 पर चलेगा जिसके ऊपर 5.1 स्किन दी गई है। फोन डुअल सिम सपोर्ट करता है। स्मार्टफोन में रियर पर एक फिंगरप्रिंट सेंसर है। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 147.46×72.68×8.5 मिलीमीटर और वज़न 170 ग्राम है। फोन को पावर देने के लिए 3100 एमएएच बैटरी है जो फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी के लिए ज़ेड17एस में 4जी एलटीई के अलावा, 3जी, 2जी, वाई-फाई 802.11 एसी/बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.1, जीपीएस, ए-जीपीएस, ग्लोनास, एनएफसी और यूएसबी टाइप-सी जैसे फ़ीचर हैं। फोन का डाइमेंशन 147.46×72.68×8.5 मिलीमीटर और वज़न 170 ग्राम है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  2. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  4. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  2. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  3. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  5. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  6. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  7. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  8. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  9. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  10. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.