नूबिया 21 मार्च को लॉन्च करेगी डुअल कैमरे वाला नया स्मार्टफोन

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 15 मार्च 2017 09:46 IST
ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन को दो रैम वेरिएंट में आएगा
  • इस फोन में 5.2 इंच का फुल एचडी डिस्प्ले होगा
  • इस फोन में 3000 एमएएच की बैटरी हो सकती है
ज़ेडटीई के ब्रांड नूबिया ने अपने नए नूबिया स्मार्टफोन के लिए इनवाइट भेजना शुरू कर दिया है। कंपनी का नूबिया सीरीज़ में यह पहला फ़ोन होगा जो डुअल कैमरा सेटअप के साथ आएगा। यह फोन 21 मार्च को लॉन्च होगा। इसके अलावा एक दूसरी खबर में बताया गया है कि, कंपनी द्वारा लॉन्च किए जाने वाला यह फोन नूबिया जेड17 मिनी होगा। 

नूबिया ब्रांड द्वारा वीबो पर साझा किए गए इनवाइट से संकेत मिलते हैं कि या फोन में दो लेंस के साथ एक डुअल कैमरा सेटअप होगा। वीबो पर मिली जानकारी के अनुसार, नूबिया ज़ेड17 मिनी में पिछले साल लांच हुए ज़ेड11 मिनी वक़्ले स्पेसिफिकेशन होने को उम्मीद है। जीएसएमअरीना के मुताबिक नए फोन में 5.2 इंच का फुल एचडी (1080x1920 पिक्सल) रिजोल्यूशन डिस्प्ले हो सकता है।

ख़ास बात है कि, नूबिया ज़ेड17 मिनी रैम के आधार पर अलग-अलग वेरिएंट में आएगा। इस स्मार्टफोन के 4 जीबी रैम वेरिएंट में स्नैपड्रैगन 652 प्रोसेसर, जबकि 6 जीबी रैम वेरिएंट में 653 प्रोसेसर आने की उम्मीद है।  

इस स्मार्टफोन में 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज और 3000 एमएएच बैटरी होने का खुलासा हुआ है। बैटरी क्विकचार्ज 3.0 टेक्नोलॉजी के साथ आएगी।
Advertisement
इस फोन में सोनी आईएमएक्स258 सेंसर के साथ 13 मेगापीज़ल के डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। फोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा हो सकता है। इस फोन में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट दिया जा सकता है।

यह स्मार्टफोन ब्लैक और गोल्ड कलर में उपलब्ध होगा। ऐसी भी ख़बरें हैं कि 4 जीबी रैम और स्नैपड्रैगन 653 प्रोसेसर के साथ एक ब्लू कलर वेरिएटं भी पेश किया जा सकता है। 4 जीबी रैम/स्नैपड्रैगन 652 प्रोसेसर वाले वेरिएंट की कीमत 1,899 चीनी युआन (करीब 18,100 रुपये) हो सकती है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  2. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  3. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  4. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  9. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  10. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.