Nubia Neo 5G फोन 16GB रैम, 4500mAh बैटरी, 50MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत

आउट ऑफ द बॉक्स फोन Android 13 OS के साथ आता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 23 जून 2023 12:08 IST
ख़ास बातें
  • फोन में 6.6 इंच का आईपीएस एलसीडी पैनल दिया गया है।
  • कैमरा के मामले में यह डुअल कैमरा से लैस है।
  • फोन में 22.5W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिलता है।

आउट ऑफ द बॉक्स Nubia Neo 5G फोन Android 13 OS के साथ आता है।

Photo Credit: Weibo/Whylab

ZTE ने नया गेमिंग फोन Nubia Neo 5G लॉन्च किया है। Nubia Neo 5G एक बजट गेमिंग स्मार्टफोन है जो कि Unisoc T820 चिपसेट के साथ पेश किया गया है। फोन में 6.6 इंच का डिस्प्ले है जिसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। यह 8 जीबी फिजिकल रैम और 8 जीबी तक वर्चुअल रैम को सपोर्ट करता है। फोन में 4500mAh बैटरी दी गई है और फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया गया है। आइए इसकी कीमत और स्पेक्स की पूरी जानकारी आपको देते हैं। 
 

Nubia Neo 5G price, availability

Nubia Neo 5G के लिए प्री-ऑर्डर शुरू हो चुके हैं। यह Lazada और Shopee ऑनलाइन स्टोर पर बुकिंग के लिए उपलब्ध है। ये दोनों ही थाईलैंड के ऑनलाइन स्टोर हैं। इसकी कीमत की बात करें तो यह थाईलैंड की करेंसी में 6,999 THB (लगभग 16 हजार रुपये) में लिस्ट किया गया है। फोन को फैंटम ब्लैक और वॉर डैमेज येलो कलर्स में पेश किया गया है। 
Advertisement
 

Nubia Neo 5G specifications

Nubia Neo 5G के स्पेक्स पर नजर डालें तो फोन में 6.6 इंच का आईपीएस एलसीडी पैनल दिया गया है। इसमें फुलएचडी प्लस रिजॉल्यूशन है। प्रोसेसर देखें तो इसमें Unisoc T820 का इस्तेमाल किया गया है। जिसे 8 जीबी रैम के साथ पेअर किया गया है। साथ ही, 8 जीबी वर्चुअल रैम सपोर्ट भी इसमें है। यानि कि फोन 16GB तक रैम सपोर्ट करता है। 

नुबिया निओ 5जी की बैटरी कैपिसिटी 4500mAh की है। फोन में 22.5W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिलता है। यह 256GB तक स्टोरेज के साथ आता है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से बढ़ाने का ऑप्शन भी है। आउट ऑफ द बॉक्स फोन Android 13 OS के साथ आता है। कैमरा के मामले में यह डुअल कैमरा से लैस है। मेन लेंस 50 मेगापिक्सल का है जिसके साथ 2 मेगापिक्सल का एक और लेंस है। सेल्फी के लिए फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। 
Advertisement

कनेक्टिविटी विकल्पों में यह डुअल सिम, 5G, Wi-Fi 802.11ac, Bluetooth 5.0, GPS, NFC, USB-C पोर्ट आदि के साथ है। फोन में फेस अनलॉक और साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर भी है। इसके डाइमेंशन 163.7 x 75.0 x 7.98mm बताए गए हैं। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Nubia Neo 5G, Nubia Neo gaming phone, Nubia Neo price

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  2. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  3. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  2. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  3. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  4. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  5. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  6. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  7. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  8. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  9. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  10. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.